विद्या संबल योजना में आरक्षण और चयन प्रक्रिया पर संविधानिक प्रश्न
राजस्थान शिक्षक संघ (अंबेडकर) ने विद्या संबल योजना के तहत गेस्ट फैकल्टी की भर्ती को रोकने और आरक्षण एवं पारदर्शी चयन के स्पष्ट नियम माँगने का आग्रह किया है। वे अनुच्छेद 14 और 16 के तहत समान अवसर के सिद्धान्त को लागू करने की मांग कर रहे हैं।

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Sriganganagar
- Anoopgarh
- Rajasthan Vidya Sambal Yojana: Demand To Stop Guest Faculty Recruitment
विद्या संबल योजना में आरक्षण की मांग:कहा-गेस्ट फैकल्टी चयन प्रक्रिया रोकी जाए, कैडरवार रोस्टर लागू हो
- कॉपी लिंक
राजस्थान शिक्षक संघ (अंबेडकर) ने विद्या संबल योजना के तहत गेस्ट फैकल्टी चयन प्रक्रिया को स्थगित करने की मांग की है। संगठन का कहना है कि संविधानसम्मत आरक्षण और पारदर्शी चयन प्रक्रिया के स्पष्ट प्रावधान होने तक वर्तमान प्रक्रिया को रोका जाना चाहिए। प्र
बारूपाल ने बताया-18 अगस्त 2026 को जारी दिशा-निर्देशों के तहत राजकीय विद्यालयों में रिक्त शिक्षक पदों पर विद्या संबल योजना के माध्यम से गेस्ट फैकल्टी नियुक्त करने का निर्णय लिया गया है। संगठन स्टूडेंट्स की शैक्षणिक जरूरतों को देखते हुए अस्थायी शिक्षकों की व्यवस्था का समर्थन करता है, लेकिन चयन प्रक्रिया में आरक्षण और पारदर्शिता के स्पष्ट प्रावधान जरूरी हैं।
जिला स्तर पर कैडरवार रोस्टर लागू करने की मांग
ज्ञापन में जिला स्तर पर कैडरवार रिक्तियों के आधार पर आरक्षण रोस्टर लागू करने की मांग की गई है। संगठन ने संविधान के अनुच्छेद 14 और 16 के अनुरूप सभी अभ्यर्थियों को समान अवसर देने पर जोर दिया। साथ ही स्पष्ट किया कि विद्या संबल योजना नियमित सरकारी सेवा में प्रवेश का माध्यम नहीं बननी चाहिए।
लंबित डीपीसी और नियमित भर्ती कैलेंडर की भी मांग
शिक्षक संघ ने लंबित डीपीसी (विभागीय पदोन्नति समिति) और पदोन्नति प्रक्रियाएं पूरी करने की मांग की है। इसके अलावा नियमित भर्ती कैलेंडर जारी करने, 475 क्रमोन्नत उच्च माध्यमिक विद्यालयों में पद स्वीकृत करने और स्टाफिंग पैटर्न के अनुसार प्रस्तावित करीब 1.25 लाख पदों को जल्द मंजूरी देने की मांग भी रखी गई है।
बारूपाल ने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया तो संगठन लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करेगा।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद का परिणाम जारी: 6 लाख से ज्यादा वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे

ACTION PLAN : सीएम भजनलाल शर्मा आज करेंगे नवनिर्वाचित निकाय प्रमुखों से संवाद, तय होगा 100 दिन का रोडमैप

From the edge of extinction, two captive-bred Great Indian Bustards released into wild in Rajasthan


