Best places to visit in Rajasthan: आ गया राजस्थान घूमने का मौसम, अक्टूबर में घूमें राजस्थान की ये 6 शानदार जगहें
Advertisement Best places to visit in Rajasthan: अक्टूबर का महीना घूमने-फिरने के लिए काफी अच्छा माना जाता है. इस दौरान देश के कई हिस्सों में मौसम सुहाना होने लगता है और बारिश का असर भी कम हो जाता है. ऐसे में अगर आप भी इ…

सौजन्य से:- Aaj Tak
Advertisement
Best places to visit in Rajasthan: अक्टूबर का महीना घूमने-फिरने के लिए काफी अच्छा माना जाता है. इस दौरान देश के कई हिस्सों में मौसम सुहाना होने लगता है और बारिश का असर भी कम हो जाता है. ऐसे में अगर आप भी इस बार अक्टूबर में कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो राजस्थान का रुख कर सकते हैं. राजस्थान अपनी शाही विरासत, ऐतिहासिक किलों, खूबसूरत महलों, रंग-बिरंगे बाजारों और समृद्ध संस्कृति के लिए दुनियाभर में मशहूर है.
Advertisement
राजस्थान की खास बात यह है कि यहां हर तरह के ट्रैवलर के लिए कुछ न कुछ देखने को मिलता है. अगर आपको इतिहास और वास्तुकला पसंद है तो जयपुर, जोधपुर और नागौर जैसे शहरों में पुराने किले और महल आपका ध्यान खींचेंगे. वहीं, जैसलमेर में आपको थार रेगिस्तान और सुनहरे किलों का अलग ही अनुभव मिलेगा. अगर आप धार्मिक और शांत जगह घूमना चाहते हैं तो पुष्कर अच्छा ऑप्शन हो सकता है. वहीं प्रकृति और वाइल्डलाइफ पसंद करने वालों के लिए अलवर और आसपास के इलाके भी आकर्षक हैं. ऐसे में अगर आप भी इस महीने राजस्थान की ट्रिप प्लान कर रहे हैं तो इन 6 खूबसूरत जगहों को अपनी ट्रैवल लिस्ट में शामिल कर सकते हैं.
जयपुर
राजस्थान की राजधानी जयपुर को पिंक सिटी के नाम से जाना जाता है. यहां आपको पुराने किले, शाही महल और ऐतिहासिक इमारतें देखने को मिलेंगी. शहर के स्थानीय बाजारों में राजस्थानी हैंडीक्राफ्ट, कपड़े और दूसरी चीजों की शॉपिंग भी कर सकते हैं. जयपुर अपने स्वादिष्ट खाने के लिए भी काफी मशहूर है. यहां आप घेवर, प्याज कचौरी और दाल बाटी चूरमा जैसी चीजों का स्वाद ले सकते हैं.
Advertisement
जयपुर में घूमने की जगहें: आमेर पैलेस, सिटी पैलेस, जंतर-मंतर, हवा महल, जल महल और नाहरगढ़ किला.
अलवर
अगर आप इतिहास और प्रकृति दोनों का मजा लेना चाहते हैं तो अलवर जा सकते हैं. अरावली की पहाड़ियों के बीच बसा यह शहर अपने किलों, महलों, झीलों और मंदिरों के लिए जाना जाता है. यहां आप ऐतिहासिक जगहों को देखने के साथ प्रकृति के बीच भी समय बिता सकते हैं.
अलवर में घूमने की जगहें: बाला किला, भानगढ़ किला, अलवर सिटी पैलेस, नीमराना फोर्ट और सरिस्का टाइगर रिजर्व.
जैसलमेर
जैसलमेर को गोल्डन सिटी के नाम से जाना जाता है. थार रेगिस्तान के बीच बसा यह शहर अपने पीले पत्थरों से बने किलों, हवेलियों और महलों के लिए मशहूर है. अक्टूबर में यहां घूमने का मजा और बढ़ जाता है, क्योंकि मौसम गर्मियों की तुलना में बेहतर होने लगता है. यहां आप किले और पुरानी हवेलियों को देखने के साथ रेगिस्तान का अनुभव भी ले सकते हैं.
जैसलमेर में घूमने की जगहें: जैसलमेर किला, सलीम सिंह की हवेली, जैन मंदिर, बड़ा बाग, पटवों की हवेली और जैसलमेर गवर्नमेंट म्यूजियम.
जोधपुर
जोधपुर को ब्लू सिटी के नाम से जाना जाता है. यह शहर कभी मारवाड़ की राजधानी हुआ करता था. यहां आपको पुराने किले, महल और खूबसूरत ऐतिहासिक इमारतें देखने को मिलेंगी. अगर आपको इतिहास और वास्तुकला में दिलचस्पी है तो जोधपुर आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है. अक्टूबर में यहां कई मेले और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होते हैं.
Advertisement
जोधपुर में घूमने की जगहें: मेहरानगढ़ किला, उम्मेद भवन पैलेस, जसवंत थड़ा, शीश महल और मोती महल.
पुष्कर
पुष्कर राजस्थान की प्रसिद्ध धार्मिक जगहों में से एक है. यहां पुष्कर झील के आसपास कई मंदिर और घाट हैं. इस जगह की सबसे खास बात ब्रह्मा मंदिर है, जिसे भगवान ब्रह्मा को समर्पित प्रमुख मंदिरों में गिना जाता है. अक्टूबर-नवंबर के दौरान यहां का मौसम घूमने के लिए अच्छा रहता है. इस दौरान पुष्कर में होने वाला प्रसिद्ध ऊंट मेला भी आकर्षण का केंद्र रहता है.
पुष्कर में घूमने की जगहें: पुष्कर झील, ब्रह्मा मंदिर, गुरुद्वारा सिंह सभा, मान महल, सावित्री माता मंदिर और वराह मंदिर.
नागौर
अगर आप राजस्थान की ऐतिहासिक विरासत को करीब से देखना चाहते हैं तो नागौर का रुख कर सकते हैं. यह एक पुराना ऐतिहासिक शहर है, जो बीकानेर और जोधपुर के बीच स्थित है. यहां का नागौर किला अपनी पुरानी वास्तुकला और इतिहास के लिए जाना जाता है. इसके अलावा शहर में कई पुराने महल और धार्मिक स्थल भी देखने को मिलते हैं.
नागौर में घूमने की जगहें: नागौर किला, रानी महल, साईं जी का टांका, हाड़ी रानी महल, जैन ग्लास मंदिर और तारकीन दरगाह.
---- समाप्त ----
Read more!
Advertisement
Latest News in Hindi »
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

3,857 MD, MS, DM, MCh seats in Rajasthan: NMC seat matrix 2026-27

बीकानेर में स्टेट लेवल जिम्नास्टिक: अजमेर-जयपुर सहित सात जिलों की टीमें आमने-सामने - Bikaner News

All India Sub-Junior Ranking Badminton tournament: Rajasthanâs Poonia twins a step away from qualifying for main draw


