निकाय चुनाव : मुख्यमंत्री ने सीनियर लीडरों को जयपुर बुला लिया फीडबैक - Bharatpur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Bharatpur - Municipal Elections: Chief Minister Calls Senior Leaders To Jaipur For Feedback निकाय चुनाव : मुख्यमंत्री ने सीनियर लीडरों को जयपुर बुला लिया फीडबैक - कॉपी लिंक भास्कर न्यूज…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Bharatpur
- Municipal Elections: Chief Minister Calls Senior Leaders To Jaipur For Feedback
निकाय चुनाव : मुख्यमंत्री ने सीनियर लीडरों को जयपुर बुला लिया फीडबैक
- कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | भरतपुर
भरतपुर नगर निगम सहित जिले की नगर पालिकाओं में भाजपा की स्थिति और तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गत दिवस पार्टी के सीनियर नेताओं को बुलाकर फीडबैक लिया, जिसमें पार्टी का मेयर और पालिकाओं में बोर्ड बनाने पर जोर दिया गया। कहा कि कमल के फूल को ध्यान में रखकर सभी एकजुटता से सम्मिलित प्रयास करें। इस दैारान उन्होंने कुछ नेताओं से पर्सन टू पर्सन भी बात की ।
सूत्रों का कहना है कि एक व्यक्ति ने सीएम को मशविरा दिया कि मेयर पद के दावेदार बन रहे नेताओं को पार्षद का टिकट नहीं दिया जाए। जिससे बाद में गुटबाजी नहीं पनपेगी और पार्टी को एक सूत्र में रखकर मेयर बनाया जा सकेगा। एक नेता ने वार्डों के परिसीमन को लेकर भी सवाल खडे़ किए। बताया कि इससे पार्टी को खास फायदा होने की उम्मीद कम है। नगर निगम के एक अधिकारी द्वारा पार्टी नेताओं की सुनवाई नहीं किए जाने की भी शिकायत की। इस अवसर पर विकास कार्यों पर चर्चा की गई। सीएम ने शहर में और क्या िवकास के काम कराए जा सकते हैं की भी राय ली। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष शिवानी दायमा, महामंत्री भगवानदास शर्मा, दीपराजसिंह, महेंद्र िसंह मग्गो, पूर्व विधायक विजय बंसल, गिरधारी तिवारी, सत्येंद्र गोयल, पूर्व डिप्टी मेयर गिरीश चौधरी, डॉ. सुरेश यादव आदि मौजूद थे।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद का परिणाम जारी: 6 लाख से ज्यादा वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे

ACTION PLAN : सीएम भजनलाल शर्मा आज करेंगे नवनिर्वाचित निकाय प्रमुखों से संवाद, तय होगा 100 दिन का रोडमैप

From the edge of extinction, two captive-bred Great Indian Bustards released into wild in Rajasthan


