Bharatpur News: भरतपुर में अपराध बेलगाम, DGP को देनी पड़ी सफाई, कांग्रेस सरकार पर हमलावर
Bharatpur News: भरतपुर में अपराध बेलगाम, DGP को देनी पड़ी सफाई, कांग्रेस सरकार पर हमलावर Bharatpur News In Hindi: राजस्थान के भरतपुर में व्यापारी की हत्या व लूट के बाद सियासत गरमाई है, इस मामले में DGP ने सफाई दी है, वही…

सौजन्य से:- ABP News
Bharatpur News: भरतपुर में अपराध बेलगाम, DGP को देनी पड़ी सफाई, कांग्रेस सरकार पर हमलावर
Bharatpur News In Hindi: राजस्थान के भरतपुर में व्यापारी की हत्या व लूट के बाद सियासत गरमाई है, इस मामले में DGP ने सफाई दी है, वहीं कांग्रेस ने CM भजनलाल शर्मा सरकार पर करारा हमला बोला है.
राजस्थान में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेडम के गृह जनपद भरतपुर में लूट के लिए व्यापारी की हत्या और गोली मारे जाने की घटनाओं ने राज्य की कानून व्यवस्था को लेकर नए सिरे से बहस छोड़ दी है. खुद डीजीपी को सामने आकर इस मामले में सफाई देनी पड़ रही है. श्री गंगानगर में नाबालिग के साथ गैंगरेप और अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल में डकैत की हत्या पर पहले ही कोहराम मचा हुआ है. कानून व्यवस्था को लेकर विपक्ष सरकार पर हमलावर है तो वहीं अपराध की घटनाओं और आंकड़ों को लेकर सियासत भी जारी है.
राजस्थान का भरतपुर जिला मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेडम का गृह जनपद है. शनिवार रात यहां बेखौफ बदमाशों ने अलग-अलग घटनाओं में सर्राफा व्यापारी चंद्रभान सिंह को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया तो वहीं किराना व्यापारी प्रमोद मित्तल पर फायरिंग करते हुए उनके साठ हजार रुपए लूट लिए. इससे पहले भी हाल के दिनों में राजस्थान में श्री गंगानगर में नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप और अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल में चंबल के कुख्यात डकैत जगन गुर्जर की हत्या समेत अपराध की कई घटनाओं ने कानून व्यवस्था बेहतर होने का दावा करने वाली सरकार को आईना दिखाने का काम किया है.
Jaipur News: गौशाला में पहल, गायों के लिए लगी पानी की ऑटोमैटिक मशीन, अस्पताल भी संचालित
बचाव में उतरे DGP
भरतपुर की दोनों घटनाओं में पुलिस को कामयाबी तो मिली है, लेकिन मुख्यमंत्री और गृह राज्य मंत्री के गृह जनपद में हुई सनसनीखेज घटनाओं को लेकर कोहराम मचा तो डीजीपी राजीव शर्मा को खुद सरकार के बचाव में सामने आना पड़ा. उन्होंने मीडिया के सामने आकर आंकड़ों के जरिए कानून व्यवस्था दुरुस्त होने का दावा किया. भरतपुर की दोनों घटनाओं को लेकर बोले कि दोषियों को सजा दिलाई जाएगी. उन्होंने यह भी दावा किया कि अपराध की हर घटनाओं में जल्द से जल्द वर्कआउट हो रहा है.
टीकाराम जूली बोले- कुर्सी बचाने में लगे हैं CM
बहरहाल इस मुद्दे पर अब सियासत भी जोरों पर है. मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस कानून व्यवस्था को लेकर सरकार पर जमकर निशाना साध रही है. राजस्थान विधानसभा में विपक्ष के नेता टीकाराम जूली ने भरतपुर जाकर पीड़ित परिवार से मुलाकात कर ली है और सरकार पर दबाव भी बढ़ा दिया है. उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि कानून व्यवस्था बदतर हो चुकी है. एफआईआर दर्ज नहीं कर घटनाओं के कम होने के झूठे आंकड़े पेश किया जा रहे हैं. अपराधी बेखौफ है और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को दिल्ली जाकर अपनी कुर्सी बचाने की कोशिशों से फुर्सत नहीं है.
BJP का पलटवार- कांग्रेस राज में था गुंडाराज, अब है जीरो टॉलरेंस
दूसरी तरफ बीजेपी ने कांग्रेस पार्टी पर पलटवार किया है. बीजेपी का कहना है कि सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है. इसके बावजूद जो भी अपराध हो रहे हैं उनमें न सिर्फ सख्त कार्रवाई हो रही है बल्कि जल्द से जल्द मामलों का खुलासा भी हो रहा है. जयपुर की सिविल लाइंस विधानसभा सीट से बीजेपी के विधायक गोपाल शर्मा का कहना है कि कांग्रेस को कानून व्यवस्था पर बात करने का अधिकार ही नहीं है. उसके राज में गुंडाराज चरम पर था. अपराधी बेखौफ होते थे, लेकिन भजन लाल शर्मा की सरकार में सब कुछ ठीक है.
राम राज्य के दावे और अपराधियों पर नकेल कसने की बड़ी चुनौती
कहा जा सकता है कि हाल के दिनों की कुछ बड़ी घटनाओं ने कानून व्यवस्था को लेकर जो सवाल खड़े किए हैं, वह कतई गलत नहीं है. अब देखना यह होगा कि राम राज्य आने का दावा करने वाली सरकार अपराधियों पर नकेल कसने और पूरी तरह कानून का राज कायम करने के लिए किस तरह के सख्त कदम उठाती है.
भरतपुर में व्यापारियों पर हुए हमले पर सियासत तेज, कानून व्यवस्था पर घिरी BJP सरकार
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

उदयपुर में मॉडिफाई की स्लीपर-लग्जरी 4 बसों को किया सीज: बलीचा चौराहे पर विधिक प्राधिकरण-परिवहन विभाग ने की जांच; 6 बसों पर लगाई पेनल्टी - Udaipur News

तेंदुए का दहशत फैलानेवाला हमला: शराब की दुकान में तेंदुआ की धावा बोली और 2 लोगों को मार डाला

सीवान में राजस्थान पुलिस की रेड: सर्राफा दुकान में घंटों छापेमारी, 1 करोड़ के चोरी के गहनों की जांच, बाजार में मची अफरा-तफरी - Siwan News


