होमधर्म-आस्थासिंधी शहनाई की धुन से उदयपुर में आज शुरू होगा अंतरराष्ट्रीय सिंधी सम्मेलन - Bikaner News
धर्म-आस्था

सिंधी शहनाई की धुन से उदयपुर में आज शुरू होगा अंतरराष्ट्रीय सिंधी सम्मेलन - Bikaner News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Bikaner - International Sindhi Conference To Begin In Udaipur Today With The Tune Of Sindhi Shehnai सिंधी शहनाई की धुन से उदयपुर में आज शुरू होगा अंतरराष्ट्रीय सिंधी सम्मेलन - कॉपी लिंक…

Dainik Bhaskar के अनुसार13 जुलाई 2026 को 04:09 am बजे
सिंधी शहनाई की धुन से उदयपुर में आज शुरू होगा अंतरराष्ट्रीय सिंधी सम्मेलन - Bikaner News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Bikaner

- International Sindhi Conference To Begin In Udaipur Today With The Tune Of Sindhi Shehnai

सिंधी शहनाई की धुन से उदयपुर में आज शुरू होगा अंतरराष्ट्रीय सिंधी सम्मेलन

- कॉपी लिंक

सिंधी शहनाई की धुन पर भगवान झूलेलाल के चित्र पर माल्यार्पण तथा ज्योत जलाकर अंतरराष्ट्रीय सिंधी सम्मेलन का शुभांरभ सोमवार को उदयपुर में होगा। सिंधु एकता मंच के तत्वावधान मे होने होने वाले इस अंतरराष्ट्रीय सिंधी सम्मेलन को सिंधी उत्सव के रूप में मनाया जाएगा। मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कोटवानी ने बताया कि सम्मेलन देश विदेश से 400 से भी अधिक सिंधी प्रतिनिधि शिरकत कर रहे हैं।

सम्मेलन में मौजूदा राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय परिदृश्य में सिंधी समाज की भूमिकाओं पर विभिन्न सत्र आयोजित किए जाएंगे। सम्मेलन में इंदौर के सांसद शंकर लालवानी, राजस्थान विधान सभा के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, चित्तौड़गढ़ के विधायक श्रीचंद कृपलानी, जबलपुर के अशोक रोहणी, राजस्थान सिंधी अकादमी के पूर्व अध्यक्ष व पूर्व राज्य मंत्री हरीश राजानी, उल्लासनगर के नगर सेवक महेश सुखरामानी के साथ साथ राष्ट्रीय सिंधी भाषा विकास परिषद, भारत सरकार के पूर्व निदेशक रवि प्रकाश टेकचंदानी, पूर्व सदस्य मनीष देवनानी, राजाराम भागवानी, राम बकशानी, सहित विभिन्न पंचायतों के प्रमुख भी सहभागिता करेंगे।

सिंधी साहित्य संस्कृति पर होंगे सत्र मंच के राष्ट्रीय प्रवक्ता ओम प्रकाश ओमी ने बताया कि यह सम्मेलन सिंधी भाषा, साहित्य और संस्कृति को बढ़ाने तथा नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ने के उद्देश्यों को लेकर आयोजित हो रहा है। उन्होंने बताया कि विभिन्न सांस्कृतिक सत्रों में देश विदेश के अनेक सिंधी कलाकार प्रस्तुतियांे से समृद्ध सिंधी धरोहर को साकार करेंगे। इन कलाकारों में अजय मोहन, सुरेश वाधया, लता भक्तानी, प्रिया ज्ञान चंदानी, हर्षल चंदानी, आशीष चांदवानी, हेलथा वाडले , जूनियार अमिताभ बच्चन, राजकुमार, शाहरूख खान तथा प्रशांत प्रस्तुति देंगे। इसके अतिरिक्त मबहराना साहिब, छेज (डांडिया), सिंधी ढोल-शहनाई के आयोजन भी होंगे।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें