राजस्थान निकाय चुनाव: अशोक गहलोत का दावा, 'BJP के वोटर्स...'
राजस्थान निकाय चुनाव: अशोक गहलोत का दावा, 'BJP के वोटर्स...' राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दावा किया कि स्थानीय निकाय चुनाव में कांग्रेस को जनता का समर्थन मिलेगा. उन्होंने भ्रष्टाचार समेत अन्य मुद्दों को ले…

सौजन्य से:- ABP News
राजस्थान निकाय चुनाव: अशोक गहलोत का दावा, 'BJP के वोटर्स...'
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दावा किया कि स्थानीय निकाय चुनाव में कांग्रेस को जनता का समर्थन मिलेगा. उन्होंने भ्रष्टाचार समेत अन्य मुद्दों को लेकर प्रदेश की बीजेपी सरकार को घेरा.
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बुधवार (09 सितंबर) को जोधपुर पहुंचे. यहां एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान गहलोत ने एयरफोर्स से जुड़े पुराने मामले, हाईकोर्ट के नए भवन के निर्माण की गुणवत्ता और नगर निकाय चुनाव को लेकर प्रदेश की बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा. साथ ही निकाय चुनाव में जीत का दावा करते हुए ये भी कहा कि कांग्रेस की सरकार को लाने का माहौल पूरे प्रदेश में बन चुका है.
गहलोत ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार की जिम्मेदारी है कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित हो और ठेकेदारों की जवाबदेही तय की जाए. उन्होंने एयरपोर्ट भवन में पहली बारिश में पानी आने और जोधपुर में हाईकोर्ट के नए भवन में सामने आई समस्याओं का जिक्र करते हुए कहा कि नई इमारतों में इस तरह की स्थिति चिंता का विषय है.
न्यायालयों की इमारतों के निर्माण में जिम्मेदारी स्पष्ट हो- गहलोत
उन्होंने कहा, ''हाईकोर्ट, निचली अदालत और अन्य न्यायालयों की इमारतों के निर्माण में जिम्मेदारी स्पष्ट होनी चाहिए. पहले सरकार भवन बनाकर न्यायपालिका को सौंपती थी, जिससे निर्माण की गुणवत्ता और जिम्मेदारी तय रहती थी. यदि वर्तमान व्यवस्था में न्यायपालिका खुद निर्माण कर रही है तो यह भी ठीक है, लेकिन सरकार के विभागों के जिम्मे जो कार्य हैं, उनकी जवाबदेही स्पष्ट होनी चाहिए.''
निकाय चुनाव में सीएम के रोड शो पर सवाल
राजस्थान नगर निकाय चुनाव को लेकर गहलोत ने CM के रोड शो पर फिर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में लड़े जाने चाहिए. कांग्रेस के कार्यकाल में मुख्यमंत्री रहते हुए मैंने स्थानीय निकाय चुनावों में इस तरह प्रचार नहीं किया. उन्होंने कहा, ''हमारे किसी मुख्यमंत्री ने ऐसा नहीं किया. बैठक करना अलग बात है लेकिन आप पूरे राजस्थान में घूम रहे हैं जबकि आपने कोई काम किया ही नहीं. लोगों में आक्रोश है.''
बीजेपी के पारंपरिक वोटर्स भी नाराज- गहलोत
गहलोत ने दावा किया कि जोधपुर समेत पूरे राजस्थान में कांग्रेस के पक्ष में माहौल बन रहा है. उन्होंने कहा, ''कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह है और जनता का जुड़ाव पार्टी के साथ बढ़ रहा है. जिन वर्गों को सरकार अपना पारंपरिक वोट बैंक मानती थी, उनमें भी इस बार नाराजगी दिखाई दे रही है.''
निकाय चुनाव में स्थानीय मुद्दे सबसे अहम- गहलोत
पूर्व मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि निकाय चुनाव में स्थानीय मुद्दे सबसे महत्वपूर्ण होंगे. उनके कार्यकाल में पट्टे जारी करने, सड़क निर्माण और विकास कार्यों पर काम हुआ, लेकिन वर्तमान सरकार के कार्यकाल में इन मामलों में अपेक्षित गति नहीं दिखाई दे रही है.
भ्रष्टाचार को लेकर गहलोत का सरकार पर आरोप
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने राजस्थान में भ्रष्टाचार बढ़ने का आरोप लगाते हुए कहा, ''प्रदेश में भ्रष्टाचार पहले की तुलना में कई गुना बढ़ गया है. पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की कई योजनाओं को बंद या कमजोर कर दिया गया है.'' उन्होंने कहा कि प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में स्कूल, खेल सुविधाएं, पुस्तकालय और छात्रावास सहित कई भवन बने हुए हैं, लेकिन उनका अपेक्षित उपयोग नहीं हो रहा है.
गहलोत ने ये भी कहा कि विपक्ष के रूप में कांग्रेस लगातार जनता के मुद्दों को उठा रही है. उन्होंने लोगों से अपील की कि वे बिना किसी संकोच के अपने मत का इस्तेमाल करें और कांग्रेस को मजबूत करें.
निकाय चुनाव में कांग्रेस को जनता का समर्थन मिलेगा- गहलोत
पूर्व मुख्यमंत्री ने दावा किया कि इस बार स्थानीय निकाय चुनाव में कांग्रेस को जनता का समर्थन मिलेगा और सत्तारूढ़ दल को करारी हार का सामना करना पड़ सकता है. उन्होंने कहा कि जनता के हाथ में सबसे बड़ा अधिकार उसका वोट है और मतदान के माध्यम से जनता सरकार को जवाब दे सकती है.
राजस्थान निकाय चुनाव: कोटा में मतदान के बहिष्कार का ऐलान, जानें वजह
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

3,857 MD, MS, DM, MCh seats in Rajasthan: NMC seat matrix 2026-27

बीकानेर में स्टेट लेवल जिम्नास्टिक: अजमेर-जयपुर सहित सात जिलों की टीमें आमने-सामने - Bikaner News

All India Sub-Junior Ranking Badminton tournament: Rajasthanâs Poonia twins a step away from qualifying for main draw


