BJP का दांव सफल, सरोज कंवर बनीं जयपुर नगर निगम की पहली महिला डिप्टी मेयर, कांग्रेस के सलमान को शिकस्त
BJP का दांव सफल, सरोज कंवर बनीं जयपुर नगर निगम की पहली महिला डिप्टी मेयर, कांग्रेस के सलमान को शिकस्त Saroj Kanwar Jaipur Deputy Mayor: जयपुर नगर निगम में बीजेपी की सरोज कंवर बनीं पहली महिला डिप्टी मेयर. कांग्रेस प्रत्या…

सौजन्य से:- Aaj Tak
BJP का दांव सफल, सरोज कंवर बनीं जयपुर नगर निगम की पहली महिला डिप्टी मेयर, कांग्रेस के सलमान को शिकस्त
Saroj Kanwar Jaipur Deputy Mayor: जयपुर नगर निगम में बीजेपी की सरोज कंवर बनीं पहली महिला डिप्टी मेयर. कांग्रेस प्रत्याशी को 31 वोटों से हराया, 30 मिनट में संभाली कुर्सी. पढ़ें पूरी रिपोर्ट...
Advertisement
X
जयपुर नगर निगम में मेयर के बाद अब डिप्टी मेयर की कुर्सी पर भी बीजेपी का कब्जा.(Photo:ITG)
Rajasthan News: जयपुर नगर निगम में मेयर के बाद अब डिप्टी मेयर की कुर्सी पर भी बीजेपी का कब्जा हो गया है.वार्ड नंबर 90 से बीजेपी पार्षद सरोज कंवर ने कांग्रेस प्रत्याशी सलमान को 31 वोटों से हराकर जीत दर्ज की. सरोज को 89 वोट, जबकि सलमान को 58 वोट मिले. मतदान के दौरान एक वोट खारिज हुआ और एक पार्षद ने वोट नहीं दिया. खास बात यह रही कि मेयर चुनाव की तरह डिप्टी मेयर चुनाव में भी एक पार्षद ने NOTA का बटन दबाया.
इस जीत के साथ सरोज कंवर ने जयपुर नगर निगम के इतिहास में पहली महिला डिप्टी मेयर बनने का रिकॉर्ड बनाया. जीत की घोषणा के महज आधे घंटे बाद ही उन्होंने डिप्टी मेयर की कुर्सी संभाल ली.
बीजेपी ने उप-महापौर पद के लिए OBC चेहरे के तौर पर सरोज कंवर पर दांव खेला था. वे रावणा राजपूत समाज से आती हैं और रावणा राजपूत समाज के प्रदेश अध्यक्ष रंजीत सिंह सोडाला की पत्नी हैं. देखें VIDEO:-
सरोज कंवर सिविल लाइंस के वार्ड-90 से बीजेपी पार्षद चुनी गई थीं. डिप्टी मेयर के लिए नाम सामने आते ही बीजेपी के भीतर विरोध के स्वर भी सुनाई दिए थे, लेकिन मतदान के नतीजों में इसका असर नजर नहीं आया. 89 वोटों के साथ सरोज कंवर ने साफ बढ़त बनाई और 31 वोटों के अंतर से बाजी अपने नाम कर ली.
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

3,857 MD, MS, DM, MCh seats in Rajasthan: NMC seat matrix 2026-27

बीकानेर में स्टेट लेवल जिम्नास्टिक: अजमेर-जयपुर सहित सात जिलों की टीमें आमने-सामने - Bikaner News

All India Sub-Junior Ranking Badminton tournament: Rajasthanâs Poonia twins a step away from qualifying for main draw


