कबड्डी के सेमी फाइनल में अजमेर ने बीकानेर और जयपुर ने उदयपुर को हराया, फाइनल आज - Bonli News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Sawai madhopur - Bonli - Ajmer Defeated Bikaner And Jaipur Defeated Udaipur In The Semi finals Of Kabaddi, Final Today कबड्डी के सेमी फाइनल में अजमेर ने बीकानेर और जयपुर ने उदयपुर को हर…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Sawai madhopur
- Bonli
- Ajmer Defeated Bikaner And Jaipur Defeated Udaipur In The Semi finals Of Kabaddi, Final Today
कबड्डी के सेमी फाइनल में अजमेर ने बीकानेर और जयपुर ने उदयपुर को हराया, फाइनल आज
- कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | बौंली
राजकीय जागेश्वर वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत स्कूल बौंली में रविवार से संस्कृत शिक्षा विभाग की राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता चल रही है। प्रधानाचार्य योगेश कुमार शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में अजमेर, भरतपुर, कोटा, जयपुर प्रथम एवं द्वितीय, बीकानेर एवं उदयपुर संभाग के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
इस दौरान बॉलीवाल के सेमीफाइनल में उदय पुर संभाग ने अजमेर संभाग को 2- 1 से तथा बीकानेर ने जोधपुर को 2-0 से पराजित कर फाइनल मैच के लिए जगह बनाई है। कबड्डी के सेमीफाइनल मैच में अजमेर संभाग ने बीकानेर को 26 अंक तथा जयपुर प्रथम ने उदयपुर संभाग को 24 अंकों से पराजित कर फाइनल मैच में जगह बनाई है। अब कबड्डी का फाइनल मैच अजमेर एवं जयपुर प्रथम के बीच बुधवार सुबह 8 बजे होगा।
बैडमिंटन के सेमीफाइनल मैच में बीकानेर ने अजमेर को 2-1 से तथा जयपुर प्रथम ने जोधपुर को 3-0 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। इसी प्रकार 300 मीटर दौड़ में बीकानेर संभाग के मुकेश प्रथम, जयपुर प्रथम के चंचल नायक द्वितीय एवं जोधपुर के हेमाराम तृतीय स्थान पर रहे। 800 मीटर दौड़ में अजमेर संभाग के गंगाराम प्रथम एवं शंकर जाट द्वितीय तथा बीकानेर संभाग के सचिन तृतीय स्थान पर रहे।
400 मीटर रिले दौड़ में अजमेर संभाग प्रथम, बीकानेर संभाग द्वितीय एवं जोधपुर संभाग तृतीय स्थान पर रहे। ऊंची कूद, लम्बी कूद, गोला फ़ेंक, भाला फ़ेंक तथा श्लोक सूत्र अन्त्याक्षरी आदि विभिन्न प्रकार की साहित्यिक गतिविधियों की प्रतियोगिताएं हुई। समापन गुरुवार को किया जाएगा।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

3,857 MD, MS, DM, MCh seats in Rajasthan: NMC seat matrix 2026-27

बीकानेर में स्टेट लेवल जिम्नास्टिक: अजमेर-जयपुर सहित सात जिलों की टीमें आमने-सामने - Bikaner News

All India Sub-Junior Ranking Badminton tournament: Rajasthanâs Poonia twins a step away from qualifying for main draw


