होमपर्यटनयात्री कृपया ध्यान दें ! जोधपुर मंडल की कई ट्रेनों में बढ़ेंगे अतिरिक्त डिब्बे, जानिए कब से कब तक मिलेगी सुविधा
पर्यटन

यात्री कृपया ध्यान दें ! जोधपुर मंडल की कई ट्रेनों में बढ़ेंगे अतिरिक्त डिब्बे, जानिए कब से कब तक मिलेगी सुविधा

यात्री कृपया ध्यान दें ! जोधपुर मंडल की कई ट्रेनों में बढ़ेंगे अतिरिक्त डिब्बे, जानिए कब से कब तक मिलेगी सुविधा अलग-अलग ट्रेनों में यह व्यवस्था 1 अगस्त से शुरू होकर माह के अंत या कुछ मामलों में सितंबर के शुरुआती दिनों तक…

ETV Bharat के अनुसार31 जुलाई 2026 को 04:16 pm बजे
यात्री कृपया ध्यान दें ! जोधपुर मंडल की कई ट्रेनों में बढ़ेंगे अतिरिक्त डिब्बे, जानिए कब से कब तक मिलेगी सुविधा

सौजन्य से:- ETV Bharat

यात्री कृपया ध्यान दें ! जोधपुर मंडल की कई ट्रेनों में बढ़ेंगे अतिरिक्त डिब्बे, जानिए कब से कब तक मिलेगी सुविधा

अलग-अलग ट्रेनों में यह व्यवस्था 1 अगस्त से शुरू होकर माह के अंत या कुछ मामलों में सितंबर के शुरुआती दिनों तक प्रभावी रहेगी.

Published : July 31, 2026 at 8:43 PM IST

जैसलमेर: उत्तर-पश्चिम रेलवे ने रक्षाबंधन और अगस्त में यात्री भार देखते जोधपुर मंडल से संचालित एवं गुजरने वाली कई प्रमुख ट्रेनों में पूरे अगस्त माह के दौरान अस्थायी अतिरिक्त डिब्बे लगाने का निर्णय लिया है. अलग-अलग ट्रेनों में यह व्यवस्था 1 अगस्त से शुरू होगी और माह के अंत तक तथा कुछ मामलों में वापसी दिशा में सितंबर के शुरुआती दिनों तक प्रभावी रहेगी.

उत्तर-पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के अनुसार अतिरिक्त डिब्बों की वृद्धि से यात्रियों को अतिरिक्त सीटें मिल सकेंगी. इस अवधि में जयपुर-जोधपुर इंटरसिटी में 1 फर्स्ट एसी कम सेकंड एसी और 1 थर्ड एसी, जोधपुर-इंदौर-जोधपुर तथा इंदौर-भगत की कोठी-इंदौर में 2 स्लीपर व 3 सामान्य, जोधपुर-वाराणसी सिटी-जोधपुर मरुधर एक्सप्रेस की तीनों रेलसेवाओं में 1-1 थर्ड एसी कोच अस्थायी रूप से बढ़ाए हैं.

त्रिपाठी ने बताया कि जोधपुर-दादर एवं भगत की कोठी-दादर में 1 थर्ड एसी व 2 स्लीपर,जैसलमेर-साबरमती-जैसलमेर तथा साबरमती-जैसलमेर-साबरमती एक्सप्रेस में 2 थर्ड एसी व 1 स्लीपर, भगत की कोठी-तिरुच्चिराप्पल्ली-भगत की कोठी में 1 स्लीपर, श्रीगंगानगर-तिरुच्चिराप्पल्ली-श्रीगंगानगर में 1 थर्ड एसी, बीकानेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला-बीकानेर तथा दिल्ली सराय रोहिल्ला-जोधपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला में 1 थर्ड एसी, 1 स्लीपर व 1 सामान्य, जबकि जोधपुर–दिल्ली-जोशपुर मंडोर सुपरफास्ट में 1 थर्ड एसी और 1 थर्ड एसी इकोनॉमी कोच जोड़े जाएंगे.

यह मिलेगा फायदा: रेलवे के अनुसार अतिरिक्त डिब्बों की यह व्यवस्था अगस्त में यात्रियों की अतिरिक्त मांग को पूरा करने और प्रतीक्षा सूची कम करने के उद्देश्य से की गई है. इससे रक्षाबंधन सहित पूरे अगस्त में यात्रा करने वाले यात्रियों को कन्फर्म सीट मिलने की संभावना बढ़ेगी.

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें