राजस्थान CET परीक्षा 2026 का नया शेड्यूल जारी, सीनियर सेकेंडरी और ग्रेजुएशन लेवल एग्जाम डेट्स घोषित
राजस्थान CET परीक्षा 2026 का नया शेड्यूल जारी, सीनियर सेकेंडरी और ग्रेजुएशन लेवल एग्जाम डेट्स घोषित राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने संशोधित परीक्षा कैलेंडर 2026 जारी कर दिया है। इसमें सीईटी सीनियर सेकेंडरी परीक्षा…

सौजन्य से:- Hindustan
राजस्थान CET परीक्षा 2026 का नया शेड्यूल जारी, सीनियर सेकेंडरी और ग्रेजुएशन लेवल एग्जाम डेट्स घोषित
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने संशोधित परीक्षा कैलेंडर 2026 जारी कर दिया है। इसमें सीईटी सीनियर सेकेंडरी परीक्षा 1 से 3 दिसंबर 2026 तक और ग्रेजुएशन लेवल परीक्षा 16 से 18 जनवरी 2027 के बीच आयोजित की जाएगी।
राजस्थान में सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे लाखों प्रतियोगी छात्रों के लिए राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने एक महत्वपूर्ण अपडेट जारी किया है। बोर्ड ने अपना नया और संशोधित परीक्षा कैलेंडर 2026 जारी कर दिया है, जिसमें आगामी समान पात्रता परीक्षा (CET) सीनियर सेकेंडरी लेवल और ग्रेजुएशन लेवल समेत कुल 5 प्रमुख भर्तियों की संभावित तिथियों का पूरी डिटेल्स दी गई है। स्थानीय निकाय व पंचायत चुनावों के कारण परीक्षाओं के शेड्यूल में यह संशोधन किया गया है।
जानिए राजस्थान CET परीक्षा 2026 की नई तिथियां
सीईटी सीनियर सेकेंडरी लेवल (12वीं पास): यह परीक्षा 1 दिसंबर 2026 से 3 दिसंबर 2026 तक आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा का आयोजन रोजाना दो-दो शिफ्टों में किया जाएगा। राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में क्लर्क, कांस्टेबल और जूनियर असिस्टेंट जैसे प्रतिष्ठित पदों पर भर्ती होने का सपना देख रहे छात्रों के लिए इस परीक्षा को पास करना अनिवार्य है।
सीईटी ग्रेजुएशन लेवल (ग्रेजुएट लेवल): ग्रेजुएशन लेवल समान पात्रता परीक्षा का आयोजन 16 जनवरी, 17 जनवरी और 18 जनवरी 2027 को किया जाएगा। इसमें 16 और 17 जनवरी को दो शिफ्टों में तथा 18 जनवरी को सुबह की एक शिफ्ट में परीक्षा आयोजित होगी।
इस बार की सीईटी ग्रेजुएशन स्तर की परीक्षा बेहद खास होने वाली है क्योंकि यह राजस्थान सरकार के 12 अलग-अलग अधीनस्थ और क्लर्क विभागों में भर्ती के लिए आयोजित की जा रही है। इस परीक्षा को पास करने के बाद छात्र पटवारी, जूनियर अकाउंटेंट, प्लाटून कमांडर, तहसील राजस्व लेखाकार, महिला अधिकारिता सुपरवाइजर, डिप्टी जेलर और हॉस्टल सुपरिटेंडेंट ग्रेड-II जैसे प्रतिष्ठित पदों के मुख्य भर्ती चरणों में शामिल होने के पात्र बनेंगे। इस परीक्षा के स्कोरकार्ड की वैधता परिणाम जारी होने की तिथि से 3 वर्ष के लिए मान्य होगी।
अन्य प्रमुख भर्ती परीक्षाओं का नया शेड्यूल
सीईटी के अलावा बोर्ड ने तीन अन्य सीधी भर्तियों की संभावित तिथियां भी घोषित की हैं:
टीचिंग एसोसिएट (संविदा) भर्ती: यह परीक्षा 17 नवंबर 2026 से शुरू होकर 21 दिसंबर 2026 के बीच विभिन्न 11 दिनों में आयोजित की जाएगी।
लैबोरेट्री अटेंडेंट भर्ती: लैबोरेट्री अटेंडेंट सीधी भर्ती परीक्षा का आयोजन 25 जनवरी 2027 को किया जाएगा।
जूनियर इंजीनियर भर्ती: जूनियर इंजीनियर संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा 3 फरवरी 2027 से 5 फरवरी 2027 के बीच आयोजित होगी।
अभ्यर्थियों के लिए सलाह और आगे की तैयारी
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि कैलेंडर में दी गई सभी तिथियां संभावित हैं। बोर्ड जरूरत के हिसाब से इनमें बदलाव भी कर सकता है। इसलिए परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी भ्रम से बचने के लिए नियमित रूप से बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर नजर बनाए रखें। जिन छात्रों ने सीईटी परीक्षाओं के लिए फॉर्म भरा है, वे नई तिथियों को ध्यान में रखकर अपनी रिवीजन और मॉक टेस्ट की तैयारी तेज कर सकते हैं।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद का परिणाम जारी: 6 लाख से ज्यादा वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे

ACTION PLAN : सीएम भजनलाल शर्मा आज करेंगे नवनिर्वाचित निकाय प्रमुखों से संवाद, तय होगा 100 दिन का रोडमैप

From the edge of extinction, two captive-bred Great Indian Bustards released into wild in Rajasthan


