सरकार की रोक के बावजूद CJP का स्कूल निरीक्षण, झुंझुनू पहुंची टीम
सरकार की रोक के बावजूद CJP का स्कूल निरीक्षण, झुंझुनू पहुंची टीम CJP ने रोक के बावजूद किया राजस्थान के एक और सरकारी स्कूल का निरीक्षण किया है. इस दौरान व्यवस्था नहीं सुधरने पर आंदोलन का अल्टीमेटम दे दिया है. - CJP ने शिक…

सौजन्य से:- ABP News
सरकार की रोक के बावजूद CJP का स्कूल निरीक्षण, झुंझुनू पहुंची टीम
CJP ने रोक के बावजूद किया राजस्थान के एक और सरकारी स्कूल का निरीक्षण किया है. इस दौरान व्यवस्था नहीं सुधरने पर आंदोलन का अल्टीमेटम दे दिया है.
- CJP ने शिक्षा मंत्री को आंदोलन की दी चेतावनी
राजस्थान में भजनलाल शर्मा सरकार ने सरकारी स्कूलों में किसी भी तरह की एंट्री और फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी पर रोक लगा दी है. इसके बावजूद कॉकरोच जनता पार्टी की टीम ने स्कूल का निरीक्षण किया है. निरीक्षण करने के लिए टीम झुंझनू पहुंची.
राजस्थान में सरकार ने भले ही स्कूलों में किसी के एंट्री करने और फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी करने पर पूरी तरह से रोक लगाते हुए क्रिमिनल केस दर्ज करने का अल्टीमेटम दिया हो, लेकिन कॉकरोच जनता पार्टी लगातार सरकारी स्कूलों का निरीक्षण कर वहां की बदहाली को उजागर करने का काम कर रही है.
राजस्थान: बेरोजगारी भत्ते पर संकट! मार्च के बाद से भुगतान के इंतजार में युवा
निरीक्षण करने झुंझनू पहुंची सीजेपी की टीम
रविवार को जयपुर के कई स्कूलों का निरीक्षण करने के बाद सीजेपी की टीम ने अब राजस्थान के झुंझुनू जिले के पोंख गांव में संचालित महात्मा गांधी स्कूल का निरीक्षण किया है. सीजेपी प्रवक्ता आशुतोष राणा का अन्य नेताओं की टीम का दावा है कि इलाके के लोगों के अनुरोध पर वह इस स्कूल का निरीक्षण करने के लिए आए.
1952 में शुरू हुए इस स्कूल में कुछ सालों पहले तक 800 से ज्यादा स्टूडेंट्स पढ़ते थे. इस स्कूल ने कई बड़े प्रशासनिक अधिकारी और दूसरी प्रतिभाओं को दिया है. मौजूदा समय में यहां 200 से कम बच्चे हैं. दावा है कि स्कूल पूरी तरह बदहाल है. बिल्डिंग जर्जर हो चुकी है. शौचालय में गंदगी का अंबार है. बाउंड्री वॉल टूटी हुई है और खेल के मैदान में बड़े-बड़े गड्ढे हैं. पानी की टंकी में जंग लगी हुई है.
सीजेपी प्रवक्ता ने मामले पर क्या कहा?
CJP प्रवक्ता आशुतोष रांका का कहना है कि शिक्षा मंत्री मदन दिलावर क्या अपने परिवार के बच्चों को ऐसे स्कूलों में पढ़ने के लिए भेजेंगे. उन्हें इस स्कूल की बदहाली को तुरंत दूर करना चाहिए. सीजेपी की टीम जल्द ही निरीक्षण करने के लिए दोबारा आएगी.
उन्होंने यह भी कहा है कि अगर हालात नहीं सुधरे तो इलाके के लोगों के साथ बेमियादी धरना दिया जाएगा. आशुतोष रांका के मुताबिक ऐसे स्कूलों को लेकर सरकार को शर्म करनी चाहिए. इतने शानदार स्कूल का भी बेड़ा गर्क कर दिया गया है.
सागवाड़ा निकाय चुनाव: 5 वार्डों में BJP के उम्मीदवार चेंज, क्यों बदली रणनीति?
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

3,857 MD, MS, DM, MCh seats in Rajasthan: NMC seat matrix 2026-27

बीकानेर में स्टेट लेवल जिम्नास्टिक: अजमेर-जयपुर सहित सात जिलों की टीमें आमने-सामने - Bikaner News

All India Sub-Junior Ranking Badminton tournament: Rajasthanâs Poonia twins a step away from qualifying for main draw


