होमशिक्षा-करियरजयपुर- CJP को रोकने के लिए ग्रामीणों ने घेराबंदी की: बोले- किसी बाहरी व्यक्ति को घुसने नहीं देंगे; स्कूल का निरीक्षण करने का विरोध - Jaipur News
शिक्षा-करियर

जयपुर- CJP को रोकने के लिए ग्रामीणों ने घेराबंदी की: बोले- किसी बाहरी व्यक्ति को घुसने नहीं देंगे; स्कूल का निरीक्षण करने का विरोध - Jaipur News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Jaipur School Visit | Ashutosh Ranka CJP Controversy Statement LIVEजयपुर- CJP को रोकने के लिए ग्रामीणों ने घेराबंदी की:बोले- किसी बाहरी व्यक्ति को घुसने नहीं देंगे; स्कूल का नि…

Dainik Bhaskar के अनुसार21 अगस्त 2026 को 02:55 am बजे
जयपुर- CJP को रोकने के लिए ग्रामीणों ने घेराबंदी की:  बोले- किसी बाहरी व्यक्ति को घुसने नहीं देंगे; स्कूल का निरीक्षण करने का विरोध - Jaipur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jaipur

- Jaipur School Visit | Ashutosh Ranka CJP Controversy Statement

LIVEजयपुर- CJP को रोकने के लिए ग्रामीणों ने घेराबंदी की:बोले- किसी बाहरी व्यक्ति को घुसने नहीं देंगे; स्कूल का निरीक्षण करने का विरोध

- कॉपी लिंक

जयपुर में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की टीम आज दो सरकारी स्कूलों का दौरा करेगी। इस दौरान वे शिक्षा व्यवस्था और स्टूडेंट्स को मिल रही सुविधाओं की जानकारी लेगी। CJP के को-कन्वीनर आशुतोष रांका के नेतृत्व में टीम पहले बगरू विधानसभा क्षेत्र के राजकीय प्राथम

CJP के निरीक्षण पहले रामपुरा गांव के लोग विरोध में उतर आए हैं। उन्होंने मुख्य रास्ते पर घेराबंदी कर दी है। लोगों की गाड़ियों को चेक किया जा रहा है। इधर, ग्रामीणों और भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है- हम इस स्कूल को अपने स्तर पर ठीक करवा लेंगे। सरकार ने 12.50 लाख रुपए स्वीकृत भी कर दिए हैं। हम किसी भी बाहरी व्यक्ति को यहां नहीं आने देंगे। कॉकरोच यहां आकर गंदगी करना चाहते हैं, जिसे हम किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेंगे।

दरअसल, पिछले दिनों CJP के निरीक्षण के बाद शिक्षा विभाग ने स्कूलों में आम जनता और मीडिया की बिना किसी वजह एंट्री पर पाबंदी लगा दी थी। इसके बाद यह विवाद काफी बढ़ गया था।

टीचर्स-स्टूडेंट्स से बातचीत भी करेंगे

आशुतोष रांका ने कहा- राजस्थान के शिक्षा मंत्री प्रदेश की बदहाल व्यवस्था को छुपाने के लिए तानाशाही कर रहे हैं। हम सरकार के इस आदेश से डरने वाले नहीं हैं। जब तक राजस्थान के सभी सरकारी स्कूलों के हालात सुधर नहीं जाते, हमारा यह मिशन जारी रहेगा।

सीजेपी की टीम स्कूल की शैक्षणिक व्यवस्था, विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं, बिल्डिंग की स्थिति और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेगी। टीचर्स और स्टूडेंट्स से बातचीत कर जमीनी स्तर की स्थिति जानने का भी प्रयास करेगी।

पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग पढ़िए…

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें