जयपुर CM भजनलाल शर्मा ने पीएम मोदी के खेल अभियान को बताया प्रेरणादायी, कहा- युवाओं की मेहनत से विकसित भारत का संकल्प साकार होगा
जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पीएम मोदी के खेलो इंडिया संवाद से जुड़कर युवाओं का उत्साह बढ़ाया. इस अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में हर क्षेत्र में भारत आगे बढ़ रहा है. युवा शक्ति भ…

सौजन्य से:- First India News
जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पीएम मोदी के खेलो इंडिया संवाद से जुड़कर युवाओं का उत्साह बढ़ाया. इस अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में हर क्षेत्र में भारत आगे बढ़ रहा है. युवा शक्ति भारत की सबसे बड़ी पूंजी है. युवाओं की मेहनत से विकसित भारत का संकल्प साकार होगा.
प्रधानमंत्री मोदी ने देश में खेलों के प्रति सकारात्मक वातावरण बनाया है. गांव-गांव की खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय मंच मिल रहा है. प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में खेल राष्ट्र निर्माण का सशक्त माध्यम बने हैं. युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए सरकार सुविधाएं देने में कसर नहीं छोड़ेगी. माय भारत युवाओं को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने का सशक्त माध्यम है. युवा मेहनत और लगन से आगे बढ़ें, सरकार हर कदम पर साथ है.
खेलों में आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहा भारत:
सीएम भजनलाल शर्मा ने पीएम मोदी के खेल विजन को देश की ताकत बताते हुए आगे कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत में खेल संस्कृति को बढ़ावा मिल रहा है. खिलाड़ियों को बेहतर अवसर और सुविधाएं डबल इंजन सरकार उपलब्ध करा रही है. खेलों में आत्मविश्वास के साथ भारत आगे बढ़ रहा है. प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व से खेल राष्ट्र निर्माण का माध्यम बन रहे हैं.
राजस्थान में 50 खेलो इंडिया केंद्र स्थापित किए गए:
संशोधित खेलो इंडिया योजना से खेलों को नई दिशा मिलेगी. 36 हजार करोड़ रुपए के व्यय से खेलो इंडिया योजना को विस्तार मिलेगा. राजस्थान में 50 खेलो इंडिया केंद्र स्थापित किए गए हैं. सीएम ने खिलाड़ियों को प्रशिक्षण, आधुनिक सुविधाएं और आर्थिक सुरक्षा देने पर जोर देते हुए कहा कि पीएम मोदी के सपने को साकार करने के लिए राजस्थान भी तैयार है.
जयपुर में महाराणा प्रताप खेलकूद विश्वविद्यालय की स्थापना की जा रही:
प्रधानमंत्री के नेतृत्व में राजस्थान में भी खेल सुविधाओं का लगातार विस्तार हो रहा है. जयपुर में महाराणा प्रताप खेलकूद विश्वविद्यालय की स्थापना की जा रही है. SMS स्टेडियम में एथलेटिक्स, तीरंदाजी और बॉक्सिंग के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस है, राजस्थान के खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय प्रतिस्पर्धाओं के लिए सरकार तैयार कर रही है.
खेलो इंडिया यूथ गेम्स में राजस्थान के खिलाड़ियों ने जीते 60 पदक:
प्रधानमंत्री मोदी ने युवाओं को आगे बढ़ने का नया विश्वास दिया है. खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स-2025 का राजस्थान में सफल आयोजन हुआ. खेलो इंडिया यूथ गेम्स में राजस्थान के खिलाड़ियों ने 60 पदक जीते. एक जिला-एक खेल के जरिए प्रदेश में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिलेगा. प्रधानमंत्री मोदी के खेल विजन को राजस्थान में सरकार मजबूती से आगे बढ़ा रही है.
186 खिलाड़ियों को सरकारी सेवाओं में नियुक्तियां दी गईं:
सीएम ने आगे कहा कि 186 खिलाड़ियों को सरकारी सेवाओं में नियुक्तियां दी गईं हैं. 3 हजार 540 खिलाड़ियों को करीब 52 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि दी गई है. खिलाड़ियों को आर्थिक सुरक्षा और सम्मान देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है. राजस्थान टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम से ओलंपिक पदक का लक्ष्य है. प्रधानमंत्री मोदी के खेल विजन से भारत में नई खेल संस्कृति विकसित हुई है. अरुंधति चौधरी और यशवीर सिंह के प्रदर्शन की मुख्यमंत्री ने सराहना करते हुए कहा कि राजस्थान के युवा खिलाड़ी राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का गौरव बढ़ा रहे हैं. मुख्यमंत्री का संदेश- प्रतिभा और मेहनत के दम पर युवा नई ऊंचाइयां छुएं.
युवाओं के रोजगार और विकास पर फोकस:
प्रधानमंत्री मोदी युवाओं के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रहे हैं. युवाओं को खेल, कौशल और रोजगार से राजस्थान सरकार जोड़ रही है. भर्ती परीक्षाओं के लिए परीक्षा कैलेंडर जारी कर सरकार ने युवाओं की अपेक्षा पूरी की. 410 भर्ती परीक्षाएं बिना पेपर लीक के आयोजित की जा चुकीं हैं. 1 लाख 89 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नियुक्तियां दी गई हैं.1 लाख 22 हजार से अधिक पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है. 70 हजार से अधिक पदों पर भर्ती की तैयारी चल रही है. निजी क्षेत्र में भी साढ़े चार लाख से अधिक युवाओं को रोजगार मिला. प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत के संकल्प में युवा मजबूत भागीदार बनेंगे. युवाओं को आगे बढ़ाने में सरकार कोई कसर नहीं छोड़ेगी.
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

3,857 MD, MS, DM, MCh seats in Rajasthan: NMC seat matrix 2026-27

बीकानेर में स्टेट लेवल जिम्नास्टिक: अजमेर-जयपुर सहित सात जिलों की टीमें आमने-सामने - Bikaner News

All India Sub-Junior Ranking Badminton tournament: Rajasthanâs Poonia twins a step away from qualifying for main draw


