होम›शिक्षा-करियर›CM भजनलाल अपने गृह जिले में हुए फेल, वसुंधरा-गहलोत सहित इन दिग्गजों का भी निकाय चुनाव में नहीं चला जादू
शिक्षा-करियर

CM भजनलाल अपने गृह जिले में हुए फेल, वसुंधरा-गहलोत सहित इन दिग्गजों का भी निकाय चुनाव में नहीं चला जादू

राजस्थान निकाय चुनाव परिणामों में जनता ने दिग्गज नेताओं के क्षेत्रों में चौंकाने वाले जनादेश दिए हैं। जोधपुर में पूर्व सीएम अशोक गहलोत और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के अपने-अपने वार्डों में प्रत्याशी हार गए। सीए…

Navbharat Times के अनुसार15 सितंबर 2026 को 10:04 am बजे
CM भजनलाल अपने गृह जिले में हुए फेल, वसुंधरा-गहलोत सहित इन दिग्गजों का भी निकाय चुनाव में नहीं चला जादू

सौजन्य से:- Navbharat Times

राजस्थान निकाय चुनाव परिणामों में जनता ने दिग्गज नेताओं के क्षेत्रों में चौंकाने वाले जनादेश दिए हैं। जोधपुर में पूर्व सीएम अशोक गहलोत और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के अपने-अपने वार्डों में प्रत्याशी हार गए। सीएम भजनलाल शर्मा के गृह जिले भरतपुर में भाजपा को महज 20 सीटें मिलीं और 38 निर्दलीय जीते।

जयपुर: राजस्थान में हुए स्थानीय निकाय चुनाव में जनता ने दिग्गज नेताओं को नकार दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत अपने वार्डों में अपनी पार्टी के प्रत्याशियों को नहीं जिता सके। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे अपने गृह जिले झालावाड़ में भाजपा का बोर्ड नहीं बना पाई। उधर विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के गृह जिले अजमेर के निगम चुनाव में भाजपा को पूर्ण बहुमत नहीं मिला। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के गृह जिले भरतपुर के निगम में भी भाजपा बोर्ड बनाने में पीछे रह गई।

गहलोत के वार्ड में बीजेपी और गजेंद्र के वार्ड में कांग्रेस जीती

पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत अपने अपने वार्ड में अपनी पार्टी के प्रत्याशियों को चुनाव नहीं जीता पाए। तीन बार प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे गहलोत के वार्ड नंबर 88 में कांग्रेस प्रत्याशी को हार का सामना करना पड़ा। उधर केंद्रीय मंत्री शेखावत के वार्ड में भी भाजपा के प्रत्याशी को हार का सामना करना पड़ा। जोधपुर नगर निगम के 44 वार्डों में कांग्रेस और 44 वार्डों में भाजपा के प्रत्याशी चुनाव जीतने में कामयाब रहे।

मुख्यमंत्री के गृह जिले में नहीं बना निगम का बोर्ड

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का गृह जिला भरतपुर है लेकिन भरतपुर नगर निगम में भी भाजपा अपना बोर्ड नहीं बना पा रही। भरतपुर नगर निगम के कुल 65 वार्डों में से भाजपा केवल 20 वार्डों में ही चुनाव जीत पाई। कांग्रेस भी केवल सात वार्डों में सिमट गई। भरतपुर में निर्दलीय प्रत्याशियों का दबदबा रहा। यहां 38 निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है।

राजे के क्षेत्र में भी भाजपा पिछड़ी

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के गृह जिले झालावाड़ में भी भाजपा अपना परचम नहीं लहरा पाई। झालावाड़ नगर परिषद के कुल 45 वार्डों में से भाजपा को महज 13 वार्डों में ही जीत मिली। झालावाड़ नगर परिषद में कांग्रेस का बोर्ड बन रहा है। कांग्रेस ने 45 में से 39 वार्ड जीत लिए।

देवनानी के गृह जिले में भी पिछड़ी

भाजपा के वरिष्ठ नेता और विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के गृह जिले में भी भाजपा पिछड़ गई। हालांकि अजमेर नगर निगम में कांग्रेस को भी पूर्ण बहुमत नहीं मिला लेकिन कांग्रेस भाजपा से आगे रही। अजमेर नगर निगम के कुल 80 वार्डों में से भाजपा केवल 32 वार्डों में जीत दर्ज कर सकी जबकि कांग्रेस ने 37 वार्ड जीते। अब बोर्ड बनाने में निर्दलीय प्रत्याशी मुख्य भूमिका में रहेंगे।

लेखक के बारे मेंपुलकित सक्सेनापुलकित सक्सेना नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। वह साल 2022 नवंबर महीने से नवभारत टाइम्स की डिजिटल विंग से जुड़े। वर्तमान में राजस्थान के लिए काम करते हैं। 2019 में पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली के नेशनल टीवी चैनल में इनपुट डेस्क से की। बीते 7 सालों में टेलीविजन से लेकर सोशल मीडिया और अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर की भूमिका में कार्यरत हैं।

राजस्थान की राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर्स और ऑफ बीट खबरों पर नजर रखना पुलकित सक्सेना की पहली प्राथमिकता रहती है।

विशेषज्ञता- राजनीति, क्राइम, एनलिसिस, सियासी उठा पटक को कवर करना।

पत्रकारिता अनुभव: 7 साल से कार्यरत

पुलकित सक्सेना ने साल 2017 में जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरी की। साल 2019 में देश की प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से दिल्ली में प्रथम श्रेणी से पोस्ट ग्रेजुएशन पत्रकारिता में किया। इसके बाद साल 2019 में दिल्ली से टीवी 100 न्यूज चैनल से पत्रकारिता की शुरुआत की। इसके बाद राजस्थान के यूट्यूब न्यूज चैनल में एंकरिंग, पैकेज क्रिएशन और सोशल मीडिया हैंडल के लिए सक्रियता से काम किया। साल 2022 के नवंबर महीने में वह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में जुड़े। वर्तमान में बीते तीन साल से वह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर की भूमिका निभा रहे हैं।... और पढ़ें

कन्वर्सेशन शुरू करें

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें