जयपुर CM भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में पश्चिमी राजस्थान में भाजपा का मजबूत प्रदर्शन, 53 निकायों में भाजपा ने 37 में बोर्ड बनाए
जयपुर : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में पश्चिमी राजस्थान में भाजपा का मजबूत प्रदर्शन रहा. पश्चिमी राजस्थान के 53 निकायों में भाजपा ने 37 में बोर्ड बनाए. भाजपा ने पश्चिमी राजस्थान में करीब 70 प्रतिशत निकायों में ब…

सौजन्य से:- First India News
जयपुर : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में पश्चिमी राजस्थान में भाजपा का मजबूत प्रदर्शन रहा. पश्चिमी राजस्थान के 53 निकायों में भाजपा ने 37 में बोर्ड बनाए. भाजपा ने पश्चिमी राजस्थान में करीब 70 प्रतिशत निकायों में बोर्ड बनाए हैं.
बालोतरा, बाड़मेर, पाली और फलौदी में कांग्रेस का कोई बोर्ड नहीं बना. पश्चिमी राजस्थान के 9 जिलों के 53 निकायों में चुनाव हुए. बालोतरा, बाड़मेर, बीकानेर, डीडवाना-कुचामन में भाजपा का प्रदर्शन अच्छा रहा. जैसलमेर, जोधपुर, नागौर, पाली और फलौदी में भी भाजपा के बोर्ड बना. कांग्रेस 13 निकायों में बोर्ड बनाने में सफल रही.
3 निकायों में निर्दलीय एवं अन्य दलों के बोर्ड बने. भाजपा के पक्ष में पश्चिमी राजस्थान के निकाय चुनावों का आंकड़ा अच्छा रहा. प्रदेश में अब तक घोषित परिणामों में भाजपा के 200 बोर्ड हैं. कांग्रेस ने अब तक 94 निकायों में बोर्ड बनाए हैं, उपलब्ध रिपोर्टों में यही आंकड़ा दर्ज है. भाजपा और कांग्रेस के बीच बोर्डों की संख्या में बड़ा अंतर है.
नगरीय निकाय चुनावों में भाजपा सबसे अधिक बोर्ड बनाने वाली पार्टी रही . मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने चुनाव अभियान में सक्रिय भूमिका निभाई. सरकार की विकास योजनाओं और शहरी विकास को चुनावी मुद्दा बनाया गया. सड़क, पानी, बिजली और चिकित्सा सुविधाओं पर सरकार का फोकस बताया गया.
युवा, महिला, किसान और मजदूर वर्ग के लिए कार्यों का उल्लेख किए गए. भाजपा ने मजबूत संगठन और जमीनी रणनीति को चुनावी सफलता से जोड़ा. आगामी पंचायत चुनावों में भी संगठन को मजबूत करने का लक्ष्य जताया गया.
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद का परिणाम जारी: 6 लाख से ज्यादा वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे

ACTION PLAN : सीएम भजनलाल शर्मा आज करेंगे नवनिर्वाचित निकाय प्रमुखों से संवाद, तय होगा 100 दिन का रोडमैप

From the edge of extinction, two captive-bred Great Indian Bustards released into wild in Rajasthan


