होमबिज़नेसबेंगलुरु में गरजे CM भजनलाल शर्मा, सेमीकंडक्टर और AI में राजस्थान बनेगा अगला बड़ा हब, जानिए कैसे
बिज़नेस

बेंगलुरु में गरजे CM भजनलाल शर्मा, सेमीकंडक्टर और AI में राजस्थान बनेगा अगला बड़ा हब, जानिए कैसे

बेंगलुरु में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने देश के दिग्गज निवेशकों को राजस्थान में निवेश का न्योता दिया। सीएम ने कहा कि 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' और पारदर्शी नीतियों से प्रदेश में निवेश का बेहतरीन माहौ…

Navbharat Times के अनुसार10 अगस्त 2026 को 07:15 am बजे
बेंगलुरु में गरजे CM भजनलाल शर्मा, सेमीकंडक्टर और AI में राजस्थान बनेगा अगला बड़ा हब, जानिए कैसे

सौजन्य से:- Navbharat Times

बेंगलुरु में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने देश के दिग्गज निवेशकों को राजस्थान में निवेश का न्योता दिया। सीएम ने कहा कि 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' और पारदर्शी नीतियों से प्रदेश में निवेश का बेहतरीन माहौल बना है।

जयपुर: राजस्थान को देश का प्रमुख औद्योगिक और निवेश हब बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने कदम तेजी से आगे बढ़ा दिए हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' को बढ़ावा देने के लिए लिए गए महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक निर्णयों से देश-विदेश के उद्योगपतियों और निवेशकों का भरोसा राजस्थान पर लगातार मजबूत हुआ है। इसी पारदर्शी और अनुकूल माहौल का परिणाम है कि आज प्रदेश में बड़े पैमाने पर निवेश आकर्षित हो रहा है।

मुख्यमंत्री रविवार को बेंगलुरु में आयोजित एक उच्चस्तरीय बैठक के दौरान देश के अग्रणी उद्योगपतियों और संभावित निवेशकों के साथ राजस्थान में निवेश की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में विनिर्माण, टेक्नोलॉजी, इंफ्रास्ट्रक्चर और सर्विस सेक्टर में निवेश की अपार संभावनाएं मौजूद हैं, जिनका लाभ उठाकर उद्योगपति अपने व्यवसाय का तेजी से विस्तार कर सकते हैं।

औद्योगिक नीतियों और मजबूत कनेक्टिविटी से बढ़ा भरोसा

बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्माने कहा कि राजस्थान की नई और उद्योग-अनुकूल नीतियां, मजबूत बुनियादी ढांचा (इंफ्रास्ट्रक्चर), बेहतर लॉजिस्टिक्स कनेक्टिविटी, कुशल मानव संसाधन (स्किल्ड मैनपावर) की आसान उपलब्धता और पारदर्शी सिंगल-विंडो प्रक्रियाएं निवेशकों को आकर्षित कर रही हैं। इन सुविधाओं के चलते राज्य में नई औद्योगिक इकाइयों की स्थापना को अभूतपूर्व गति मिल रही है।

सेमीकंडक्टर, AI और डिफेंस सेक्टर के बड़े प्रस्ताव आए सामने

बेंगलुरु में हुई इस बैठक के दौरान विभिन्न प्रमुख औद्योगिक समूहों और निवेशकों ने राजस्थान में नई मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्सलगाने तथा अपने मौजूदा प्रोजेक्ट्स का विस्तार करने को लेकर गहरी रुचि दिखाई। मुख्यमंत्री के साथ चर्चा में कई अत्याधुनिक और रणनीतिक क्षेत्रों से जुड़े प्रस्ताव सामने आए।

हाइटेक और फ्यूचरिस्टिक टेक्नोलॉजी: सेमीकंडक्टर और एआई-बेस्ड (AI-based) मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स तथा जीसीसी (Global Capability Centers) ऑपरेशन्स स्थापित करने पर विचार-विमर्श।

रक्षा व एयरोस्पेस: एयरोस्पेस और डिफेंस कंपोनेंट मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स के साथ-साथ कॉपर प्रोसेसिंग और वैल्यू-एडिशन प्रोजेक्ट्स।

एमएसएमई व एग्री-सेक्टर: एमएसएमई (MSME) सेक्टर के लिए इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल पार्क, बायो-एनर्जी और एग्री-इनोवेशन पार्क्स की स्थापना।

टेक्सटाइल व लॉजिस्टिक्स: टेक्निकल टेक्सटाइल मैन्युफैक्चरिंग, फुटवियर प्रोडक्शन यूनिट्स और कोल्ड-चेन एवं रेफ्रिजरेशन मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम।

सस्टेनेबिलिटी व टूरिज्म: रबर रीसाइक्लिंग प्रोजेक्ट्स के अलावा टूरिज्म और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में नए प्रोजेक्ट्स शुरू करने पर निवेशकों ने उत्सुकता जताई।

मुख्यमंत्री शर्मा ने निवेशकों को आश्वस्त किया कि राज्य सरकार उन्हें हर संभव सहयोग, त्वरित स्वीकृतियां और बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इस बैठक से प्रदेश में रोजगार के नए अवसर सृजित होने और आर्थिक विकास को नई ऊंचाई मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

लेखक के बारे मेंपुलकित सक्सेनापुलकित सक्सेना नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। वह साल 2022 नवंबर महीने से नवभारत टाइम्स की डिजिटल विंग से जुड़े। वर्तमान में राजस्थान के लिए काम करते हैं। 2019 में पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली के नेशनल टीवी चैनल में इनपुट डेस्क से की। बीते 7 सालों में टेलीविजन से लेकर सोशल मीडिया और अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर की भूमिका में कार्यरत हैं।

राजस्थान की राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर्स और ऑफ बीट खबरों पर नजर रखना पुलकित सक्सेना की पहली प्राथमिकता रहती है।

विशेषज्ञता- राजनीति, क्राइम, एनलिसिस, सियासी उठा पटक को कवर करना।

पत्रकारिता अनुभव: 7 साल से कार्यरत

पुलकित सक्सेना ने साल 2017 में जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरी की। साल 2019 में देश की प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से दिल्ली में प्रथम श्रेणी से पोस्ट ग्रेजुएशन पत्रकारिता में किया। इसके बाद साल 2019 में दिल्ली से टीवी 100 न्यूज चैनल से पत्रकारिता की शुरुआत की। इसके बाद राजस्थान के यूट्यूब न्यूज चैनल में एंकरिंग, पैकेज क्रिएशन और सोशल मीडिया हैंडल के लिए सक्रियता से काम किया। साल 2022 के नवंबर महीने में वह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में जुड़े। वर्तमान में बीते तीन साल से वह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर की भूमिका निभा रहे हैं।... और पढ़ें

कन्वर्सेशन शुरू करें

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें