पदक विजेताओं का सम्मान : CM भजनलाल शर्मा बोले- अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले खिलाड़ी प्रदेश का गौरव
पदक विजेताओं का सम्मान : CM भजनलाल शर्मा बोले- अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले खिलाड़ी प्रदेश का गौरव सीएम भजनलाल शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया. Published : August 9, 2026 at 8:14 AM…

सौजन्य से:- ETV Bharat
पदक विजेताओं का सम्मान : CM भजनलाल शर्मा बोले- अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले खिलाड़ी प्रदेश का गौरव
सीएम भजनलाल शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया.
Published : August 9, 2026 at 8:14 AM IST
जयपुर : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को राजस्थान कॉन्स्टीट्यूशनल क्लब में राष्ट्रमंडल खेल-2026 सहित अन्य अंतरराष्ट्रीय खेल स्पर्धाओं में पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया. कार्यक्रम में अरुंधति चौधरी, यशवीर सिंह, राहुल शर्मा, मोना अग्रवाल और संध्या विश्नोई को मुख्यमंत्री ने सम्मानित कर उनकी उपलब्धियों की सराहना की.
मुख्यमंत्री ने पदक विजेता खिलाड़ियों का अभिनंदन करते हुए कहा कि राजस्थान के प्रतिभावान खिलाड़ी प्रदेश का गौरव हैं. इन खिलाड़ियों ने अपनी मेहनत, लगन और संघर्ष के दम पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन किया है. उनकी उपलब्धियां प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं. उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की सफलता से राजस्थान में खेलों के प्रति युवाओं का उत्साह और बढ़ेगा.
इसे भी पढ़ें: ओम बिरला पहुंचे अरुंधति के घर, कॉमनवेल्थ में गोल्ड जीतने पर दी बधाई, बोले- सरकार से दिलाएंगे मदद
प्राइज मनी दी गई : मुख्यमंत्री ने इस दौरान खिलाड़ियों से बातचीत की और उनके अनुभव जाने, इस दौरान मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों को प्राइज मनी दी और सम्म्मानित भी किया. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में खेल प्रतिभाओं को तलाशने, तराशने और प्रोत्साहित करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है. सरकार का उद्देश्य राजस्थान में ऐसी मजबूत खेल संस्कृति विकसित करना है, जिसमें जमीनी स्तर से ही प्रतिभाओं की पहचान की जा सके. इसके बाद खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण, आधुनिक खेल सुविधाएं और आवश्यक संसाधन उपलब्ध करवाए जाएं, ताकि वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर सकें.
इसे भी पढ़ें: कॉमनवेल्थ गोल्ड मेडलिस्ट अरुंधति का छलका दर्द, बोली, 'मुझे रिसीव करने राजस्थान से कोई नेता–मंत्री नहीं आया'
उन्होंने कहा कि आज का युवा अपनी मेहनत और लगन से हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है. खेल के मैदान में खिलाड़ियों द्वारा किए जाने वाला संघर्ष और उनकी सफलता युवाओं को नई दिशा देने का काम करती है. सरकार खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के लिए हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है. कार्यक्रम में खेल एवं युवा मामलात मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़, विधि एवं न्याय मंत्री जोगाराम पटेल, राज्य मंत्री के.के. विश्नोई सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी और अन्य लोग मौजूद रहे.
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने राष्ट्रमंडल खेलों 2026 में राजस्थान के एथलीटों की सफलता की सराहना की, कहा कि उनकी कहानियां युवाओं को प्रेरित करेंगी - द ट्रिब्यून

भारतीय भाला फेंक खिलाड़ी यशवीर सिंह ने ऐतिहासिक सीडब्ल्यूजी 2026 कांस्य के बाद राजस्थान के युवाओं से अनुशासित रहने का आग्रह किया - द ट्रिब्यून

राजस्थान के पदक विजेता खिलाड़ी हमारा गौरव हैं, सीएम भजन लाल शर्मा कहते हैं; 2026 राष्ट्रमंडल खेलों के पदक विजेता अरुंधति चौधरी और यशवीर सिंह सम्मानित; राहुल शर्मा, मोना अग्रवाल, संध्या बिश्नोई ने सम्मान किया


