जयपुर बीजेपी का सेवा संकल्प अभियान: CM भजनलाल शर्मा बोले- पीएम मोदी ने राजस्थान को पानी देने का काम किया
जयपुर: बीजेपी का सेवा संकल्प अभियान के तहत सीएम भजनलाल शर्मा ने प्रेसवार्ता की इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज हम एक विशेष उद्देश्य को लेकर आपके बीच आए हैं. देश के यशस्वी पीएम नरेंद्र मोदी जी दुनिया के सबसे बड़े नेता हैं.…

सौजन्य से:- firstindianews.com
जयपुर: बीजेपी का सेवा संकल्प अभियान के तहत सीएम भजनलाल शर्मा ने प्रेसवार्ता की इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज हम एक विशेष उद्देश्य को लेकर आपके बीच आए हैं. देश के यशस्वी पीएम नरेंद्र मोदी जी दुनिया के सबसे बड़े नेता हैं. उन्होंने अपने जीवन के 25साल सेवा, सुशासन, जन कल्याण के विषय में लगातार गुजरात और देश में काम किया.
बीजेपी ने सेवा संकल्प अभियान के तहत कार्यक्रम हाथ में लिए. 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक कार्यक्रम होंगे. पीएम मोदी अपने जन्मदिन को हमेशा सेवा दिवस के रूप में मनाते हैं. 17सितंबर से 17अक्टूबर के बीच सेवा संकल्प अभियान का आयोजन होगा. जिसका मूल मंत्र है जनसेवा ही प्रभु सेवा', जनसेवा के माध्यम से देश के पीएम के रूप में निरंतर आगे बढ़ रहे हैं.
पीएम मोदी ने राजस्थान को पानी देने का काम किया:
उनका राजस्थान से विशेष लगाव रहा है. हमेशा राजस्थान में गुजरात के सीएम रहते हुए और देश के पीएम रहते हुए यहां के जन के लिए लगातार काम किया. किसी ने कोई डिमांड नहीं की नर्मदा के पानी की तब उन्होंने राजस्थान को पानी देने का काम किया. राजस्थान प्रदेश सेवा के लिये जाना जाता है. हमारा राजस्थान के प्रत्येक नागरिक और प्रवासी के स्वभाव में सेवा का भाव रहता है.
सरकारी और निजी स्कूलों के बच्चों को विकसित भारत से जोड़ा जाएगा:
हमारा प्रयास रहेगा कि अंतिम व्यक्ति तक सेवा कार्य पहुंचे. 17सितम्बर को रक्तदान समेत विभिन्न कार्यक्रम होंगे. आशीर्वाद के कार्यक्रम के माध्यम से पीएम मोदी का आभार व्यक्त किया जाएगा. लाभार्थी और आम जन सभी का आभार व्यक्त करेंगे. मेरे सपनों का भारत का कार्यक्रम होगा. स्कूली बच्चों के बीच चित्रकला प्रतियोगिता होगी. सरकारी और निजी स्कूलों के बच्चों को विकसित भारत से जोड़ा जाएगा.
नमो सेवा अनकही कहानियां प्रदर्शित होगी:
नमो सेवा अनकही कहानियां प्रदर्शित होगी. नुक्कड़ नाटकों के आयोजन होंगे. आमजन के बीच कार्यक्रम होंगे. पीएम मोदी के नेत्तृत्व में मातृशक्ति के सम्मान को लेकर कई कार्य हुए हैं. पीएम मोदी के कार्यों से माता बहनों के जीवन में बदलाव आया. राज्य के वास्तविक लाभार्थियों की कहानियों को सामने लाया जाएगा. सेवा ज्योति यात्रा निकाली जाएगी. समाज के विभिन्न वर्ग यात्रा से जुड़ेंगे.
वडनगर से वाराणसी तक यात्रा निकलेगी:
वडनगर से वाराणसी तक यात्रा निकलेगी. किस तरह उन्होंने गुजरात के सीएम रहते हुए विकास किए और किस तरह वाराणसी के सांसद बनने के बाद बनारस को विकसित किया ये बताया जाएगा. प्रत्येक जगह पर शिविर लगेंगे. केंद्र और राज्य की उपलब्धियों और योजनाओं को सामने लाया जाएगा. सेवा सेतु कार्यक्रम के तहत ये कार्यक्रम होंगे.
सुशासन संवाद के साथ अभियान का समापन होगा:
सेवा संकल्प अभियान का महत्वपूर्ण आयाम होगा. युवाओं के लिए स्टार्ट अप को मजबूत किया. युवाओं को नवाचारों के प्रति प्रेरित किया जाएगा. सुशासन संवाद के साथ अभियान का समापन होगा. अभियान में हम सरपंच से लेकर ऊपर तक बैठे जनप्रतिनिधि को जोड़ेंगे. हमारा प्रयास है योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे. हम हर व्यक्ति के जीवन में बदलाव लाने का काम करेंगे. मोदी जी के दिल में हमेशा गांव, गरीब, पीड़ित व्यक्ति बसते हैं. उनके जीवन में बदलाव लाने का उनका उद्देश्य रहता है.
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद का परिणाम जारी: 6 लाख से ज्यादा वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे

ACTION PLAN : सीएम भजनलाल शर्मा आज करेंगे नवनिर्वाचित निकाय प्रमुखों से संवाद, तय होगा 100 दिन का रोडमैप

From the edge of extinction, two captive-bred Great Indian Bustards released into wild in Rajasthan


