राफेल F4 और आधुनिक बेड़े के साथ जोधपुर पहुंचा फ्रांसीसी एयरफोर्स का दस्ता, आखिर क्या बड़ा होने जा रहा है?
फ्रांसीसी वायुसेना का दस्ता राफेल F4 लड़ाकू विमानों, A330 टैंकरों और A400M मालवाहक विमानों के साथ जोधपुर वायुसेना स्टेशन पहुंच चुका है। भारत और फ्रांस के अलावा अमेरिका, जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया और यूएई सहित 40 से अधिक देश हिस…

सौजन्य से:- Navbharat Times
फ्रांसीसी वायुसेना का दस्ता राफेल F4 लड़ाकू विमानों, A330 टैंकरों और A400M मालवाहक विमानों के साथ जोधपुर वायुसेना स्टेशन पहुंच चुका है। भारत और फ्रांस के अलावा अमेरिका, जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया और यूएई सहित 40 से अधिक देश हिस्सा ले रहे हैं।
नई दिल्ली: फ्रेंच एयर एंड स्पेस फोर्स (फ्रांसीसी वायुसेना) का दस्ता भारत के जोधपुर वायुसेना स्टेशन पर पहुंच चुका है। यह दस्ता भारतीय वायुसेना द्वारा आयोजित किए जा रहे बहुराष्ट्रीय हवाई युद्धाभ्यास 'तरंग शक्ति 2026' के दूसरे चरण में भाग लेने के लिए आया है। फ्रांस का दल राफेल F4 लड़ाकू विमानों, A330 टैंकरों और A400M एटलस मालवाहक विमानों के साथ जोधपुर पहुंचा है। इस बहु-राष्ट्रीय अभ्यास में भारत और फ्रांस के अलावा अमेरिका, जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया और यूएई सहित 40 से अधिक देश हिस्सा ले रहे हैं। इसका उद्देश्य भाग लेने वाली वायुसेनाओं के बीच तालमेल सामरिक कौशल और परिचालन अनुभव को साझा करना है।
उप कमांडर जूलीयन सबेन का आया बयान
वहीं, फ्रांसीसी वायु रक्षा और वायु अभियान कमान के उप कमांडर जूलीयन सबेन ने कहा कि यह अभ्यास हमारे लिए काफी महत्वपूर्ण है। यही कारण है कि हम समय पर यहां पहुंचने के लिए आधी दुनिया पार करके आए हैं। पेगास मिशन के तहत दुनिया के दूसरे छोर से चार जेट विमानों को लाया गया है।
भारत फ्रांस का एक वैश्विक रणनीतिक साझेदार है, जो बेहद महत्वपूर्ण है, और हम यह दिखाना चाहते हैं कि हम अपने साझेदार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करने के लिए कितने प्रतिबद्ध हैं। हमारे पास भारतीय वायु सेना के साथ मिलकर काम करने के लिए कुल सात राफेल विमान होंगे।
114 फ्रांसीसी राफेल जेट खरीदने पर दिया बयान
भारत द्वारा 114 फ्रांसीसी राफेल जेट खरीदने के सवाल पर उन्होंने कहा कि भारत एक संप्रभु देश है। हमें बहुत खुशी है कि वे फ्रांसीसी वायु और अंतरिक्ष बल से खरीदारी कर रहे हैं। हम बेहतरीन कार्यप्रणालियों को आपस में साझा करने की योजना बना रहे हैं। हम निश्चित रूप से फ्रांसीसी-निर्मित राफेल के साथ भारतीय विमानों को शामिल करने के लिए उत्सुक हैं।
अभ्यास तरंग शक्ति 2026 क्या है
भारतीय वायु सेना (IAF) बहुराष्ट्रीय वायु अभ्यास तरंग शक्ति 2026 के दूसरे संस्करण का आयोजन 26 सितंबर से 12 अक्तूबर, 2026 तक वायु सेना स्टेशन जोधपुर, राजस्थान में करेगी। इस अभ्यास में सात विदेशी वायु सेनाओं के अपने-अपने हवाई संसाधनों के साथ भाग ले रही है। इसके अलावा इस अभ्यास में 40 से अधिक देश भाग लेंगे। इस अभ्यास की मेजबानी भारतीय वायु सेना द्वारा की जा रही है।
लेखक के बारे मेंSanjeev Kumarसंजीव कुमार (सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर)
संजीव कुमार वर्तमान में नवभारत टाइम्स में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। वे मई 2025 में टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप के नवभारत टाइम्स, डिजिटल विंग से जुड़े। पत्रकारिता में ऑनलाइन न्यूज डेस्क पर उन्हें काम करने का 6 साल का अनुभव है। नवभारत टाइम्स में जुड़ने से पहले वह अमर उजाला, वन इंडिया हिंदी और दैनिक जागरण के डिजिटल विंग में सेवा दे चुके हैं। वह वर्तमान में नवभारत टाइम्स में नेशनल और दिल्ली डेस्क से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं। खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं।
विशेषज्ञता
संजीव कुमार खास तौर पर मौसम की खबर, नेशनल और राजनीति की खबर, ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें, एक्सप्लेनर और रिसर्च आधारित खबरें करते हैं। इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं।
पत्रकारिता अनुभव
संजीव कुमार ने पत्रकारिता में स्नातक और मास्टर की डिग्री हासिल करने के बाद अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता का शुरुआती ज्ञान लिया, यहां उन्होंने हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज, स्पेशल खबरों को यूजर के इंटरेस्ट के अनुसार बनाने के तरीके को बारीकी से समझा। इसके बाद उन्होंने वन इंडिया हिंदी में नेशनल डेस्क पर काम किया। फिर दैनिक जागरण में बिहार-झारखंड की लोकल खबरों पर 1 साल 6 महीने तक काम किया है। इसके बाद नवभारत टाइम्स में पारी की शुरुआत की।
शिक्षा/पुरस्कार
मूल रूप से बिहार के बेगूसराय के रहने वाले संजीव कुमार ने वेस्ट बंगाल यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी से बैचेलर इन मीडिया साइंस में स्नातक किया। फिर आईसीएफएआई यूनिवर्सिटी से मास्टर इन मीडिया बिजनेस मैनेजमेंट की भी डिग्री ली। इसके अलावा उन्होंने मीडिया से संबंधित कई ऑनलाइन कोर्स भी किए हैं।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Indiaकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद का परिणाम जारी: 6 लाख से ज्यादा वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे

ACTION PLAN : सीएम भजनलाल शर्मा आज करेंगे नवनिर्वाचित निकाय प्रमुखों से संवाद, तय होगा 100 दिन का रोडमैप

From the edge of extinction, two captive-bred Great Indian Bustards released into wild in Rajasthan


