पाबनासर स्कूल में 'हरियालो राजस्थान' अभियान के तहत पौधरोपण: स्टूडेंट्स और शिक्षकों ने पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प - Fatehgarh (Jaisalmer) News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaisalmer - Fatehgarh - Hariyalo Rajasthan: Plantation Drive At Pabnasar School | Environment पाबनासर स्कूल में 'हरियालो राजस्थान' अभियान के तहत पौधरोपण:स्टूडेंट्स और शिक्षकों ने पर्याव…

सौजन्य से:- bhaskar.com
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaisalmer
- Fatehgarh
- Hariyalo Rajasthan: Plantation Drive At Pabnasar School | Environment
पाबनासर स्कूल में 'हरियालो राजस्थान' अभियान के तहत पौधरोपण:स्टूडेंट्स और शिक्षकों ने पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
- कॉपी लिंक
राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल पाबनासर में 'हरियालो राजस्थान' अभियान के तहत एक वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यालय परिसर में स्टूडेंट्स, शिक्षकों और उपस्थित ग्रामीणों ने पौधे लगाए। सभी प्रतिभागियों ने इन पौधों के संरक्षण का संकल्प भी
कार्यक्रम में कार्यवाहक प्रधानाचार्य विनोद कुमार ने पर्यावरण संरक्षण और पौधों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे जीवन का आधार हैं और प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनकी नियमित देखभाल करनी चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करते हुए 'एक पौधा लगाएं, उसकी जिम्मेदारी निभाएं' का संदेश दिया।
विद्यालय परिवार ने ग्रामीणों और विद्यार्थियों से हरियाली बढ़ाने तथा पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ के सदस्य रामसिंह मीणा, मोतीलाल, भागीरथ, अमरा राम, बन्ना राम और विक्रम कुमार देवपाल सहित कई विद्यार्थी उपस्थित रहे।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद का परिणाम जारी: 6 लाख से ज्यादा वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे

ACTION PLAN : सीएम भजनलाल शर्मा आज करेंगे नवनिर्वाचित निकाय प्रमुखों से संवाद, तय होगा 100 दिन का रोडमैप

From the edge of extinction, two captive-bred Great Indian Bustards released into wild in Rajasthan


