FSSAI का बड़ा एक्शन, अजमेर की कंपनी में वाई-वाई भुजिया का प्रोडक्शन बैन; 32 हजार किलो स्टॉक जब्त - fssai bans wai wai bhujia production in ajmer 32k kg seized
FSSAI का बड़ा एक्शन, अजमेर की कंपनी में वाई-वाई भुजिया का प्रोडक्शन बैन; 32 हजार किलो स्टॉक जब्त फूड रेगुलेटर FSSAI ने CG फ़ूड्स इंडिया को अजमेर में 'वेज भुजिया नमकीन' का उत्पादन रोकने का निर्देश दिया है। समय कम है? जानि…

सौजन्य से:- Jagran
FSSAI का बड़ा एक्शन, अजमेर की कंपनी में वाई-वाई भुजिया का प्रोडक्शन बैन; 32 हजार किलो स्टॉक जब्त
फूड रेगुलेटर FSSAI ने CG फ़ूड्स इंडिया को अजमेर में 'वेज भुजिया नमकीन' का उत्पादन रोकने का निर्देश दिया है।
समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, जयपुर। फूड रेगुलेटर FSSAI ने गुरुवार को CG फ़ूड्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को 'वेज भुजिया नमकीन' का प्रोडक्शन रोकने का निर्देश दिया है। यह कदम कई नियमों के उल्लंघन के बाद लिया गया है।
फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) ने कहा कि बिना लाइसेंस के भुजिया बनाने और पैकेजिंग पर गलत तारीख डालने के चलते CG फ़ूड्स इंडिया के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई है।
बिना लाइसेंस बनाई जा रही थी नमकीन
समाचार एजेंसी PTI की रिपोर्ट के अनुसार, FSSAI ने राजस्थान के अजमेर के रूपनगढ़ में कंपनी की यूनिट का निरीक्षण किया ताकि मैन्युफैक्चरिंग के तरीकों और साफ-सफाई के नियमों के पालन की जांच की जा सके।
FSSAI ने कहा, 'यूनिट में फर्श पर गिरे टूटे हुए नूडल्स को बिना हीट ट्रीटमेंट के दोबारा प्रोसेस करके भुजिया बनाया जा रहा था और पैकेजिंग पर गलत तारीखें डाली जा रही थीं।
'वाई-वाई मामा' और 'वाई-वाई मामा पुंटे' भुजिया वैरायटी का बिना लाइसेंस के प्रोडक्शन FSS एक्ट, 2006 की धारा 31(1) का सीधा उल्लंघन पाया गया।'
32000 किलो भुजिया और एक्सपायर्ड माल जब्त
रेगुलेटर ने यूनिट से 32107।2 किलोग्राम स्टॉक जब्त किया, जिसमें खुले टूटे हुए नूडल्स भी शामिल थे। FSSAI ने कहा, 'निरीक्षण में साफ-सफाई और डॉक्यूमेंटेशन से जुड़ी कई कमियां पाई गईं। जिनमें कीट-नियंत्रण के रिकॉर्ड की कमी और भोजन की साफ-सफाई और सुरक्षा से जुड़ी अन्य कमियां शामिल हैं।'
PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, लैब में जांच के लिए सैंपल लिए गए हैं। एक्सपायर हो चुके तैयार माल के 1,925 बॉक्स ज़ब्त किए गए। FSSAI ने कंपनी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई भी शुरू की। रेगुलेटर ने कंपनी को निर्देश दिया कि वह 'बिना ज मंजूरी और उपायों के वेज भुजिया नमकीन का प्रोडक्शन बंद करे।'
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

2022 Mahindra XUV700 कार जयपुर में ₹21 लाख में - CarDekho

Small industries crucial in employment generation, nation-building: Rajasthan CM - Daily Excelsior

Rajasthan CM announces ₹370 crore infra push for industrial growth


