होमखेलराज्य सरकार की मंशा IIIT कोटा बने राजस्थान का बड़ा IT हब, निदेशक बोले- बनवा रहे हैं डीपीआर
खेल

राज्य सरकार की मंशा IIIT कोटा बने राजस्थान का बड़ा IT हब, निदेशक बोले- बनवा रहे हैं डीपीआर

राज्य सरकार की मंशा IIIT कोटा बने राजस्थान का बड़ा IT हब, निदेशक बोले- बनवा रहे हैं डीपीआर ट्रिपल आईटी कोटा का पांचवां दीक्षांत समारोह 10 जुलाई को होने जा रहा है. Published : July 9, 2026 at 9:00 PM IST कोटा: ट्रिपल आईटी…

ETV Bharat के अनुसार10 जुलाई 2026 को 04:06 am बजे
राज्य सरकार की मंशा IIIT कोटा बने राजस्थान का बड़ा IT हब, निदेशक बोले- बनवा रहे हैं डीपीआर

सौजन्य से:- ETV Bharat

राज्य सरकार की मंशा IIIT कोटा बने राजस्थान का बड़ा IT हब, निदेशक बोले- बनवा रहे हैं डीपीआर

ट्रिपल आईटी कोटा का पांचवां दीक्षांत समारोह 10 जुलाई को होने जा रहा है.

Published : July 9, 2026 at 9:00 PM IST

कोटा: ट्रिपल आईटी कोटा का पांचवां दीक्षांत समारोह शुक्रवार 10 जुलाई को आयोजित होगा. इस अवसर पर संस्थान के निदेशक प्रो. एनपी पाढ़ी ने बताया कि ट्रिपल आईटी कोटा को राजस्थान का प्रमुख आईटी हब बनाने की दिशा में काम चल रहा है. राजस्थान सरकार भी इस पर जोर दे रही है. बोर्ड मीटिंग में विस्तृत प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) प्रस्तुत की गई है. दीक्षांत समारोह के बाद इस DPR को राज्य सरकार को सौंपा जाएगा.

सुविधाएं बढ़ने पर बढ़ेगी ब्रांचेस और सीट: कोटा ट्रिपल आईटी में नई ब्रांच चेंज और स्टूडेंट के लिए फैसिलिटी बढ़ाने के सवाल पर प्रो. पाढ़ी ने कहा कि लगातार में प्रयास कर रहे हॉस्टल से लेकर अन्य स्थाई सुविधाओं को आगे बढ़ाना है, जिसके बाद नए-नए फील्ड की ब्रांचेस यहां पर खोली जाएगी, ताकि विद्यार्थियों को काफी फायदा हो. वर्तमान में बीटेक में कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रॉनिक एंड कम्युनिकेशन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड डाटा इंजीनियरिंग में हो रही है, जबकि एमटेक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग स्पेशलाइजेशन इन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डाटा साइंस में है. एमटेक में दूसरी ब्रांच इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग स्पेशलाइजेशन सेमीकंडक्टर टेक्नोलॉजी में हो रही है. वही पीएचडी कंप्यूटर साइंस और इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन दोनों सब्जेक्ट में है. अभी संस्थान में 1091 में बीटेक, 29 एमटेक और 27 पीएचडी के स्कॉलर रजिस्टर्ड हैं.

इसे भी पढ़ें- IIIT KOTA का दीक्षांत समारोह 10 को, श्रेयांश व हर्षित को मिलेगा गोल्ड मेडल

एनआईआरएफ रैंकिंग में ट्रिपल आईटी कोटा के बाद वाली ट्रिपल आईटी की अच्छी रैंकिंग के सवाल पर प्रो. पाढ़ी ने कहा कि उनका अभी लक्ष्य ट्रिपल आईटी को अच्छे से एस्टेब्लिश करना है, अब आगे एनआईआरएफ रैंकिंग के लिए भी काम करेंगे. उन्होंने कहा कि ट्रिपल आईटी कोटा के अच्छे प्लेसमेंट इस बार हुए हैं. हमारे एक स्टूडेंट देवेश अग्रवाल को 1.62 लाख पर मंथ की फेलोशिप भी मिली है. यहां के स्टूडेंट काफी अच्छा कर रहे हैं. प्लेसमेंट के पहले ही स्टूडेंट को इतना अच्छा रहे हैं. नेशनल लेवल की 40 कंपटीशन में पार्टिसिपेट करके आए हैं. काफी फायदा भी उन्हें और संस्थान को हुआ है. संस्थान का नाम ऊंचा हुआ है. कई जगह पर हमारे स्टूडेंट विनर भी बने हैं. निचली रैंकिंग वाले स्टूडेंट्स के ट्रिपल आईटी को चुनने के सवाल पर उन्होंने कहा कि हमारी क्लोजिंग रैंक ही जेईई मेन की 35 हजार के आसपास रही है, यह काफी अच्छी मानी जा सकती है.

एजुकेशन के साथ बना रिसर्च इंस्टीट्यूट: ट्रिपल आईटी कोटा के कोऑर्डिनेटर प्रो. केके शर्मा ने कहा कि कन्वोकेशन में 203 स्टूडेंट को उपाधि दी जाएगी. इनमें 197 विद्यार्थी बीटेक के हैं, जबकि चार विद्यार्थी एमटेक और दो विद्यार्थी पीएचडी के हैं. पहली बार ट्रिपल आईटी कोटा के दो स्टूडेंट को पीएचडी अवार्ड की जा रही है. ऐसे में एजुकेशन इंस्टिट्यूट के साथ-साथ यह रिसर्च इंस्टीट्यूट भी बन गया है. उन्होंने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कहा कि संस्थान के ही ऑडिटोरियम में दीक्षांत समारोह आयोजित होगा. इस समारोह में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला मुख्य अतिथि व रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल एके भट्ट अध्यक्षता करेंगे. दो गोल्ड मेडलिस्ट में कंप्यूटर साइंस में 9.11 सीजीपीए लाने वाले श्रेयांश जैन और इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन में 9.21 की सीजीपीए लाने वाले हर्षित अरोड़ा शामिल हैं.

इसे भी पढ़ें- IIIT कोटा में गिरकर बढ़ा प्लेसमेंट अब 95 फीसदी पहुंचा, औसत पैकेज में बढ़ोतरी, लेकिन हायर पैकेज पहले से कम

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें