निकाय-चुनाव: अगले सप्ताह निकल सकती है वार्डों की आरक्षण लॉटरी: जल्द साफ होगी ओबीसी आरक्षण की स्थिति; अगले महीने चुनाव की तैयारी - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Rajasthan Nikay Chunav 2026 | Mayor Chairman Post Reservation List Update निकाय-चुनाव: अगले सप्ताह निकल सकती है वार्डों की आरक्षण लॉटरी:जल्द साफ होगी ओबीसी आरक्षण की स्थिति; अग…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Rajasthan Nikay Chunav 2026 | Mayor Chairman Post Reservation List Update
निकाय-चुनाव: अगले सप्ताह निकल सकती है वार्डों की आरक्षण लॉटरी:जल्द साफ होगी ओबीसी आरक्षण की स्थिति; अगले महीने चुनाव की तैयारी
- कॉपी लिंक
राजस्थान में आगामी नगरीय निकाय (नगर निगम, नगर परिषद और नगरपालिका) चुनावों के लिए वार्डों की आरक्षण लॉटरी 13 और 14 अगस्त को निकाले जाने की संभावना है।
माना जा रहा है कि यह लॉटरी सभी जिलों में जिला कलेक्टर की निगरानी (मॉनिटरिंग) में निकाली जाएगी। वहीं, निकाय प्रमुखों (मेयर, सभापति और चेयरमैन) के पदों के लिए आरक्षण की लॉटरी संभावित रूप से 14 अगस्त को स्वायत्त शासन निदेशालय (DLB) में निकाली जाएगी।
प्रदेश के सभी 309 नगरीय निकायों में अगले महीने चुनाव करवाए जाने की तैयारी है। ओबीसी (OBC) आयोग की रिपोर्ट सरकार को मिल चुकी है, जिसके बाद अब जल्द ही ओबीसी आरक्षण की स्थिति भी साफ होने की उम्मीद है।
महिला और ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षित होंगे वार्ड
वार्डों की आरक्षण लॉटरी जिला मुख्यालयों पर कलेक्टर की अध्यक्षता में निकाली जाएगी। इस लॉटरी के जरिए वार्डों को ओबीसी और महिला वर्ग के लिए आरक्षित किया जाएगा। नगरीय निकायों में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण मिलेगा।
ग्राफिक से जानिए क्या है खर्च सीमा, प्रचार में किसका नहीं कर सकेंगे उपयोग….
निकाय चुनाव से जुड़ी ये भी खबरें भी पढ़िए
1. निकाय चुनावों में प्रत्याशियों की खर्च सीमा तय:3.50 लाख रुपए तक खर्च कर सकेंगे निगम पार्षद प्रत्याशी, जानें- कितनी गाड़ियां रख सकेंगे
प्रदेश में आगामी नगरीय निकाय (नगर निगम, नगर परिषद और नगर पालिका) चुनाव में प्रत्याशियों के लिए चुनाव खर्च की सीमा तय कर दी गई है। इसके साथ ही चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की गाड़ी की संख्या भी निर्धारित कर दी गई है। पढ़ें पूरी खबर
2. ओबीसी की 11 जातियों का ही राजनीति में दबदबा:आयोग की रिपोर्ट में खुलासा; अध्यक्ष बोले- अब 92 जातियों को फोकस करके रिपोर्ट बनाई
प्रदेश में ओबीसी की 92 में से 11 जातियों का ही राजनीति में दबदबा है। ओबीसी आयोग की रिपोर्ट के अनुसार 92 में से 11 जातियों के ही 1000 से ज्यादा लोगों को राजनीति में भागीदारी मिली है, या उनके जनप्रतिनिधि जीते हैं। पढ़ें पूरी खबर
3. राजस्थान में पंचायत और निकाय चुनावों का पूरा शेड्यूल:5 नवंबर तक अलग-अलग पदों के लिए मतदान होगा, जानिए- कब आएगा रिजल्ट
राजस्थान में पंचायत और निकाय चुनावों की तारीख तय हो गई है। इस बार राज्य निर्वाचन आयोग को चुनाव की घोषणा करने से पहले उसे हाईकोर्ट को चुनाव की तारीख बतानी पड़ी है। राजस्थान में पंचायत चुनावों की घोषणा 23 सितंबर को होगी। (पूरी खबर पढ़ें)
4. सरकार ने हाईकोर्ट में बताई पंचायत-निकाय चुनाव की तारीख:ओबीसी आयोग 5 अगस्त तक अपनी रिपोर्ट देगा, जानें- कब से हो सकती है वोटिंग
राजस्थान में लंबे समय से पंचायत-निकाय चुनाव की घोषणा को लेकर इंतजार किया जा रहा था। वो इंतजार आज खत्म हो गया है। हाईकोर्ट की सख्ती के बाद आज सरकार ने पंचायत और निकाय चुनाव की डेट और शेड्यूल को कोर्ट के सामने रखा। (पूरी खबर पढ़ें)
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

RPSC 1st Grade Teacher Result 2026: राजस्थान प्रथम श्रेणी शिक्षक भर्ती रिजल्ट जारी, मेरिट लिस्ट करें डाउनलोड

आरपीएससी स्कूल लेक्चरर पीजीटी परीक्षा का रिजल्ट जारी, जानें कैसे डाउनलोड करें और कटऑफ मार्क्स क्या हैं?

जोधपुर एम्स से राहत भरी खबर: 300 रुपए तक की सभी जांचें होगी फ्री, 12 अगस्त से नियम लागू


