होमक्राइमबीमार पति की देखभाल नहीं करना क्रूरता: फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को मंजूर किया
क्राइम

बीमार पति की देखभाल नहीं करना क्रूरता: फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को मंजूर किया

जयपुर में फैमिली कोर्ट ने पत्नी के बीमार पति की देखभाल नहीं करने को क्रूरता मानकर तलाक की अर्जी को मंजूर किया है। पत्नी ने पति पर परिवार से दूर रहने का दबाव डालने और बीमारी में देखभाल न करने का आरोप लगाया है।

Dainik Bhaskar के अनुसार19 जुलाई 2026 को 11:35 am बजे
बीमार पति की देखभाल नहीं करना क्रूरता: फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को मंजूर किया

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jaipur

- Jaipur Family Court Divorce Verdict | Wife Cruelty To Sick Husband

कोर्ट बोला- बीमार पति की देखभाल नहीं करना क्रूरता:पत्नी का व्यवहार अमानवीय, दोनों का एक छत के नीचे रहना असंभव; तलाक मंजूर

- कॉपी लिंक

जयपुर में फैमिली कोर्ट ने बीमार पति की देखभाल नहीं करने को क्रूरता मानते हुए तलाक की अर्जी को मंजूर किया है। जयपुर महानगर प्रथम की फैमली कोर्ट-5 के जज अनीश दाधीच ने अपने आदेश में कहा कि पत्नी का व्यवहार पति के साथ अमानवीय रहा है।

बिना किसी उचित कारण के पति से झगड़ा करना, उसके माता-पिता, भाई-भाभी के लिए अपमानजनक भाषा का प्रयोग करना, पति पर परिवार से दूर रहने का दबाव डालना और बीमारी में पति की देखभाल नहीं करना मानसिक और शारीरिक क्रूरता है। पत्नी धर्म का पालन नहीं किया।

कोर्ट ने कहा- ऐसी परिस्थितियों में दोनों का एक ही छत के नीचे साथ रहकर वैवाहिक जीवन का निर्वहन करना असंभव है।

मैट्रिमोनियल साइट से हुआ था रिश्ता

मामले से जुड़े वकील दिवेश शर्मा ने बताया- जयपुर के रहने वाले आईटी प्रोफेशनल युवक और असम की रहने वाली आईटी प्रोफेशनल युवती का रिश्ता जीवन साथी डॉट कॉम (मैट्रिमोनियल साइट) से तय हुआ था।

दोनों की शादी पूरे रीति-रिवाज के साथ 24 नवंबर 2019 को हुई। शादी के बाद दोनों दिल्ली में रहने लगे। शुरू में दोनों का वैवाहिक जीवन सही रहा। कुछ महीनों बाद पत्नी का व्यवहार बदल गया। वह बिना किसी कारण के पति से झगड़ा करने लग गई।

पति अपने परिवार से मिलने आना चाहता तो पत्नी आत्महत्या की धमकी देकर उसे रोकती थी। दीपावली और अन्य पारिवारिक कार्यक्रमों में उसने युवक के माता-पिता और रिश्तेदारों के साथ दुर्व्यवहार किया।

लकवा मारने पर नहीं की थी देखभाल

वकील ने बताया- दोनों नौकरी के सिलसिले में दिल्ली से बैंगलुरु शिफ्ट हो गए। यहां भी पत्नी के व्यवहार में कोई परिवर्तन नहीं आया। 17 जनवरी 2023 को दोनों के बीच झगड़ा हुआ।

विवाद इतना बढ़ गया कि पति को तनाव के चलते ब्रेन स्ट्रोक (लकवा) आ गया। इसके चलते 18 जनवरी 2023 से 18 मार्च 2023 तक अस्पताल और रिहैबिलिटेशन सेंटर में रहा। पत्नी देखभाल के लिए बहुत कम अस्पताल आती थी। उसकी पूरी देखभाल उसके माता-पिता और केयरटेकर ने की।

बैंगलुरु में घर पर रहने के दौरान भी पत्नी ने पति के माता-पिता के साथ दुर्व्यवहार किया। उन्हें घर छोड़ने के लिए मजबूर किया। वहीं, पत्नी के भाई ने पति के साथ मारपीट और मानसिक प्रताड़ना की। उसे घर से निकालने का प्रयास किया।

इसके बाद 8 जुलाई 2023 को युवक के पिता उसे बैंगलुरु से जयपुर ले आए। तभी से वह जयपुर रहकर अपना इलाज करवा रहा है। उसकी नौकरी भी छूट गई है। वह पूरी तरह से माता-पिता पर आश्रित है।

नोटिस के बाद भी कोर्ट नहीं पहुंची पत्नी

पति ने 24 मार्च 2025 को जयपुर की फैमली कोर्ट में तलाक की अर्जी दायर की। इस पर कोर्ट ने पत्नी को नोटिस भेजा, लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया। इस पर कोर्ट ने पत्नी को ई-मेल के जरिए नोटिस तामील करवाया, लेकिन पत्नी कोर्ट में उपस्थित नहीं हुई। इसके बाद कोर्ट ने एक पक्षीय कार्रवाई शुरू की।

कोर्ट ने कहा कि शारीरिक और मानसिक क्रूरता साबित करने का भार पति पर था। जो सबूत और तथ्य पति ने पेश किए, उसके खंडन में पत्नी की ओर से न कोई सबूत प्रस्तुत की गए और न ही जिरह की गई। इससे पति के सबूतों पर अविश्वास किया जा सकता हो।

ये खबर भी पढ़ें…

'गैर मर्द संग रोमांटिक फोटो सोशल मीडिया पर डालना क्रूरता':युवक ने कमेंट किया 'आई लव यू जान'; कोर्ट ने कहा- यह शादी का अपमान

पत्नी के सोशल मीडिया पर गैर मर्द (दूसरे पुरुष) के साथ रोमांटिक फोटोज डालना, फोटो पर उस व्यक्ति के 'आई लव यू जान' सहित अन्य प्यार भरे कमेंट्स करने को कोर्ट ने पति के साथ क्रूरता माना है। (पूरी खबर पढ़ें)

- अमायरा बिल्डिंग से कूदी, क्लास टीचर देखने तक नहीं गई: स्कूल ने 10 दिन तक छुपाए रखा बैग, जो सीसीटीवी फुटेज मिले उनसे आवाज गायब

- भास्कर एक्सप्लेनरजमीन खुदाई में मिला खजाना किसका, मालिक या सरकार का?: जयपुर में घर में मिले सोने से भरे 15 कलश; 8 सवालों से समझें नियम

- बात खरी हैमंत्री किरोड़ी की राह में बिछाए फूल: IPS अफसर के लिए कवि बना ASI; सरिस्का में हिचकोले खाते हुए सफर

- अमेरिका से लौटी इंजीनियर की पत्नी, बेटी की कस्टडी मांगी: पति से बात करना किया बंद; पीहर वाले घर आकर ले गए थे गहने

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें