होम›खेल›आखिरी पेनल्टी तक नहीं मानी हार, जयपुर बना नया चैम्पियन - Jaipur News
खेल

आखिरी पेनल्टी तक नहीं मानी हार, जयपुर बना नया चैम्पियन - Jaipur News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Jaipur Became The New Champions As They Did Not Accept Defeat Till The Last Penalty. आखिरी पेनल्टी तक नहीं मानी हार, जयपुर बना नया चैम्पियन - कॉपी लिंक सादुलपुर, चूरू में खेले…

Dainik Bhaskar के अनुसार8 सितंबर 2026 को 12:33 am बजे
आखिरी पेनल्टी तक नहीं मानी हार, जयपुर बना नया चैम्पियन - Jaipur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jaipur

- Jaipur Became The New Champions As They Did Not Accept Defeat Till The Last Penalty.

आखिरी पेनल्टी तक नहीं मानी हार, जयपुर बना नया चैम्पियन

- कॉपी लिंक

सादुलपुर, चूरू में खेले गए सब जूनियर स्टेट फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल में 90 मिनट तक गोल नहीं हुआ। मैदान पर तनाव था, सामने डिफेंडिंग चैंपियन हनुमानगढ़ और दूसरी ओर जयपुर के युवा खिलाड़ी। हर गुजरते मिनट के साथ दबाव बढ़ रहा था, लेकिन जयपुर ने हार मानने से इनकार कर दिया। मुकाबला पेनल्टी शूटआउट में पहुंचा और यहीं से जयपुर की ऐतिहासिक जीत की कहानी लिखी गई।

जयपुर के गीतांश, श्रीवत्स, स्वस्तिक और राघव ने अपनी पेनल्टी को गोल में बदला। फिर बारी आई गोलकीपर नव्या मित्तल की। उन्होंने हनुमानगढ़ की दो पेनल्टी रोककर जयपुर की उम्मीदों को जीत में बदल दिया। टीम 4-3 से जीती और राजस्थान राज्य सब-जूनियर बालक फुटबॉल की नई चैंपियन बन गई। नव्या को फाइनल का मैन ऑफ द मैच चुना गया।

टूर्नामेंट में सिर्फ 1 गोल खाया जयपुर ने

लेकिन यह जीत केवल फाइनल के कुछ मिनटों की कहानी नहीं थी। पूरे टूर्नामेंट में जयपुर की रक्षा पंक्ति और गोलकीपिंग ने टीम को मजबूती दी। मुख्य गोलकीपर आरव ने लगातार शानदार प्रदर्शन किया और पूरे टूर्नामेंट में जयपुर के खिलाफ सिर्फ एक गोल हुआ। उनके प्रदर्शन को सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर के पुरस्कार से सम्मान मिला।

क्वार्टरफाइनल में कोटा और सेमीफाइनल में अजमेर को हराने के बाद जयपुर ने फाइनल में मौजूदा चैंपियन को भी शिकस्त दे दी। मुख्य प्रशिक्षक हर्ष चौधरी की रणनीति और टीम मैनेजर जीवन थापा के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने अनुशासन और एकजुटता दिखाई। यह खिताब उन युवा खिलाड़ियों के लिए सिर्फ एक ट्रॉफी नहीं, बल्कि भरोसे की जीत है। आखिरी पेनल्टी तक डटे रहे जयपुर ने साबित किया कि दबाव कितना भी बड़ा हो, जीत की उम्मीद उससे बड़ी हो तो इतिहास रचा जा सकता है।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें