कोटा में कांग्रेस नहीं लड़ेगी डिप्टी मेयर का चुनाव: एक दिन पहले यहां क्रॉस वोटिंग हुई थी, जयपुर-जोधपुर में भी भाजपा की जीत तय - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Rajasthan Municipal Election Result | Jaipur Jodhpur Kota Deputy Mayor Poll कोटा में कांग्रेस नहीं लड़ेगी डिप्टी मेयर का चुनाव:एक दिन पहले यहां क्रॉस वोटिंग हुई थी, जयपुर-जोधपु…

सौजन्य से:- bhaskar.com
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Rajasthan Municipal Election Result | Jaipur Jodhpur Kota Deputy Mayor Poll
कोटा में कांग्रेस नहीं लड़ेगी डिप्टी मेयर का चुनाव:एक दिन पहले यहां क्रॉस वोटिंग हुई थी, जयपुर-जोधपुर में भी भाजपा की जीत तय
- कॉपी लिंक
जयपुर, जोधपुर और कोटा नगर निगम में शनिवार को डिप्टी मेयर के चुनाव होंगे। कोटा में कांग्रेस अपना उम्मीदवार नहीं उतारेगी। एक दिन पहले हुए मेयर चुनाव में यहां कांग्रेस पार्षदों ने क्रॉस वोटिंग की थी। ऐसे में यहां भाजपा का निर्विरोध मेयर बन सकता है। वहीं
इधर, सुकेत और श्रीविजयनगर में नगरपालिका उपाध्यक्ष के चुनाव होंगे। खाटूश्यामजी को छोड़ सभी शहरी निकायों में चुनाव प्रक्रिया शनिवार को पूरी हो जाएगी।
सुबह 11 बजे से नामांकन, 5 बजे बाद आएंगे नतीजे
डिप्टी मेयर और नगरपालिका उपाध्यक्षों के चुनाव के लिए तीनों नगर निगमों और दो नगरपालिकाओं में सुबह 10 बजे से पार्षदों की बैठक बुलाई गई है। सुबह 11 बजे से नामांकन शुरू होंगे। वहीं 11:30 बजे से नामांकनों की जांच होगी और दो बजे तक नाम वापसी होगी। दोपहर 2:30 से 5 बजे तक वोटिंग का समय रखा गया है। वोटिंग खत्म होने के तत्काल बाद वोटों की गिनती कर नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे।
डिप्टी मेयर, उपाध्यक्षों का रिजल्ट घोषित होते ही पांचों शहरों से हटेगी आचार संहिता
डिप्टी मेयर और उपाध्यक्षों की वोटिंग होते ही कांग्रेस-बीजेपी के पार्षदों की बाड़ेबंदी खत्म हो जाएगी। शाम को रिजल्ट घोषित होते ही पांचों निकायों के क्षेत्रों में लगी आचार संहिता हट जाएगी। अब खाटूश्यामजी के अलावा किसी निकाय में आचार संहिता नहीं रहेगी।
इससे पहले जयपुर में सुनील कोठारी, जोधपुर में प्रसन्नचंद मेहता और कोटा में अनुसुईया गोस्वामी शुक्रवार को महापौर बने। तीनों ही नगर निगम में भाजपा को चुनाव में जीते पार्टी के पार्षदों से ज्यादा वोट मिले थे। कोटा में कांग्रेस के पार्षदों ने क्रॉस वोटिंग की थी। वहीं जोधपुर में पूर्व सीएम अशोक गहलोत के करीबी राजेंद्र सोलंकी को हार का सामना करना पड़ा। सुकेत में बीजेपी और श्रीविजयनगर में कांग्रेस का नगरपालिका अध्यक्ष बना।
यह खबर भी पढ़ें...
जोधपुर में गहलोत के करीबी मेयर चुनाव हारे:कोटा में कांग्रेस के पार्षदों की क्रॉस वोटिंग, जयपुर समेत 10 में से 9 निगम में भाजपा के महापौर
जयपुर, जोधपुर और कोटा नगर निगम में भाजपा के मेयर बन गए। जयपुर में सुनील कोठारी, जोधपुर में प्रसन्नचंद मेहता और कोटा में अनुसुईया गोस्वामी महापौर बनीं। तीनों ही नगर निगम में भाजपा को चुनाव में जीते पार्टी के पार्षदों से ज्यादा वोट मिले। (पूरी खबर पढ़ें)
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद का परिणाम जारी: 6 लाख से ज्यादा वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे

ACTION PLAN : सीएम भजनलाल शर्मा आज करेंगे नवनिर्वाचित निकाय प्रमुखों से संवाद, तय होगा 100 दिन का रोडमैप

From the edge of extinction, two captive-bred Great Indian Bustards released into wild in Rajasthan


