जयपुर में महिला की चेन तोड़ ले गए दो बदमाश: एक ने झपट्टा मारा, दूसरा बाइक पर बैठा रहा, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Jaipur Chain Snatching | CCTV Footage Scanned After Bike Borne Thieves Flee जयपुर में महिला की चेन तोड़ ले गए दो बदमाश:एक ने झपट्टा मारा, दूसरा बाइक पर बैठा रहा, पुलिस खंगाल रह…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Jaipur Chain Snatching | CCTV Footage Scanned After Bike Borne Thieves Flee
जयपुर में महिला की चेन तोड़ ले गए दो बदमाश:एक ने झपट्टा मारा, दूसरा बाइक पर बैठा रहा, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज
- कॉपी लिंक
जयपुर के विद्याधर नगर थाना क्षेत्र में रविवार रात बाइक सवार बदमाश एक महिला के गले से सोने की चेन तोड़ ले गए। वारदात रात करीब 8 बजे अम्बाबाड़ी स्थित बैंक कॉलोनी में मंदिर के पास हुई, जब महिला सड़क किनारे पैदल चल रही थी।
पीड़िता पुष्पा मीना के अनुसार, बाइक पर आए दो बदमाश अचानक उनके पास पहुंचे और गले पर झपट्टा मारकर चेन तोड़ ली। वारदात के बाद दोनों आरोपी तेजी से आसपास की गलियों में भाग निकले।
पीछा करने पर हाथ नहीं आए बदमाश
चेन छिनते ही पुष्पा मीना ने शोर मचाया और बदमाशों का पीछा भी किया, लेकिन वे हाथ नहीं आए। महिला की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए और पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलने पर विद्याधर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस आरोपियों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस का कहना है कि फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर बदमाशों की तलाश की जा रही है।
वारदात का सीसीटीवी आया सामने
वहीं विद्याधर नगर थानाधिकारी हिम्मत सिंह ने कहा कि मामले में पीड़िता पुष्पा देवी की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी के चेन तोड़कर फरार होते हुए का सीसीटीवी सामने आया है। जिसमें एक आरोपी चेन तोड़ता है दूसरा आरोपी बाइक पर खड़ा रहता है। वारदात करने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो जाता है। मामले में आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है। मामले में पुलिस उचित कार्रवाई करेगी।
- 50 लाख की ज्वेलरी चोरी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार: घरेलू नौकरानी ने मालिक के घर से उड़ाए गहने; पति ने बेच दिए
- RTU का फर्जी प्रोफेसर-स्पेशल पुलिसकर्मी बनकर ठगी की, शातिर गिरफ्तार: दो दर्जन वारदातें कबूलीं; सोशल मीडिया पर अलग-अलग नाम से लाखों रुपए ठगे
- जयपुर- कार की टक्कर से गिरे,ट्रेलर ने पिता-बेटी को कुचला,मौत: मां-बेटा घायल; कार ड्राइवर ने भागते वक्त बाइक सवार युवक को भी रौंदा; दो गिरफ्तार
- जयपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस में धक्का-मुक्की, महिला बेहोश: रैली पर वाटर कैनन चलाई; जलभराव और कचरे की समस्या लेकर सड़क पर उतरे
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

छात्रसंघ चुनाव बहाली पर बवाल: RU में 'भूमि समाधि' ले रहे छात्रों पर लाठीचार्ज; हिरासत में छात्र नेता लक्ष्यराज

VIDEO: ‘नेताजी हम तुम्हारे साथ हैं...’ कहकर नारे लगा रहे थे समर्थक, पुलिस ने बरसाई लाठी तो छोड़ कर भागे

चोरी हुआ फ़ोन पुलिस को उस तक ले जाता है राजस्थान और यूपी में साइबर फ्रॉड नेटवर्क पर लगाम, नौ गिरफ्तार


