पूर्व पार्षद दशरथ सिंह शेखावत की कार्रवाई से सुधरी दशा: ब्रह्मपुरी में टूटा सीवर चैंबर दुरुस्त, तो निर्माण नगर में लीकेज की समस्या खत्म - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Jaipur Sewerage Issues Resolved | Brahmpuri Nirman Nagar Civic Action पूर्व पार्षद दशरथ सिंह शेखावत की कार्रवाई से सुधरी दशा:ब्रह्मपुरी में टूटा सीवर चैंबर दुरुस्त, तो निर्माण…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Jaipur Sewerage Issues Resolved | Brahmpuri Nirman Nagar Civic Action
पूर्व पार्षद दशरथ सिंह शेखावत की कार्रवाई से सुधरी दशा:ब्रह्मपुरी में टूटा सीवर चैंबर दुरुस्त, तो निर्माण नगर में लीकेज की समस्या खत्म
- कॉपी लिंक
जयपुर के अलग-अलग इलाकों में 'भास्कर समाधान' के जरिए आमजन की रोजमर्रा से जुड़ी समस्याओं को सामने लाने का सिलसिला जारी है। झोटवाड़ा, मुरलीपुरा, सांगानेर और हरमाड़ा घाटी में टूटी सड़कों, सीवर लीकेज, कचरे के ढेर और बंद रोड लाइट जैसी परेशानियों से लोग जूझ रहे हैं। वहीं, नागरिकों की शिकायतों पर प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की ओर से कार्रवाई भी की जा रही है। ब्रह्मपुरी और निर्माण नगर में सीवर से जुड़ी समस्याओं पर तुरंत एक्शन लेकर समाधान कराया गया। 'भास्कर समाधान' के जरिए जनता की समस्याओं को संबंधित विभागों तक पहुंचाने और उनके समाधान की पहल लगातार असर दिखा रही है।
भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए…
झोटवाड़ा में लंबे समय से रुका निगम का काम जयपुर शहर के झोटवाड़ा इलाके के सीताबाड़ी क्षेत्र के रहने वाले उमेश कुमार कटारिया ने टूटी सड़क और सीवर चैंबर की समस्या पोस्ट की है। उमेश ने दैनिक भास्कर के 'भास्कर समाधान' पर लिखा कि वार्ड नं 17 में काफी समय से नगर निगम का काम रुका हुआ है। लंबे समय से टूटे हुए चैंबर और सड़क के ठीक नहीं किया गया है।
पानी सड़क पर बहने से हो रहा कीचड़ मुरलीपुरा के शंकर विहार एक्सटेंशन से पेयजल लाइन में लीकेज की समस्या सामने आ रही है। क्षेत्रवासी श्याम जोशी ने पोस्ट कर बताया कि सालभर पहले डाली गई पाइपलाइन में 6 महीने से लीकेज हो रहा है। अब तक हजारों लीटर पानी बह कर बर्बाद हो चुका है। पानी सड़क पर बहने के कारण कीचड़ और जलभराव भी हो रहा है।
बदबू और मक्खी-मच्छर की हो रही समस्या सांगानेर के मालपुरा गेट से कचरे की समस्या क्षेत्रवासी कुलदीप जाट ने साझा की है। उन्होंने लिखा कि रोड के किनारे कचरा पड़ा हुआ है। इसके कारण आने-जाने वालों को बदबू और मक्खी-मच्छर की समस्या आ रही है।
बच्चों और महिलाओं के लिए असुरक्षा का माहौल हरमाड़ा घाटी, सीकर रोड निवासी सुनील पिंगोलिया ने बंद रोड लाइट की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने लिखा कि हनुमान जी के मंदिर के पास वाली बस्ती में रोड लाइट कई दिनों से बंद पड़ी है, जिसके कारण बच्चों और महिलाओं को आने-जाने में डर लग रहा है।
सीवर चैंबर के ढक्कन की समस्या पर एक्शन ब्रह्मपुरी के मंगला माता मार्ग के रहने वाले अभिनव शर्मा की समस्या का समाधान हो गया है। उन्होंने 'भास्कर समाधान' पर सीवर चैंबर के ढक्कन की समस्या पोस्ट की थी, जिसमें लिखा था कि ढक्कन पूरी तरह टूट कर अंदर धंस गया था। इस समस्या के पोस्ट होने पर संबंधित विभाग ने कार्रवाई कर समाधान कर दिया है।
निर्माण नगर में एक क्लिक पर हुआ समाधान जयपुर शहर के निर्माण नगर निवासी किशन दाधीच ने कुछ दिनों पहल सीवर लाइन में लीकेज की समस्या के बारे में लिखा था। उन्होंने बताया था कि लीकेज के कारण सड़क पर गंदा पानी बह रहा था। इस समस्या पर पूर्व पार्षद ने तुरंत समाधान करवा दिया है।
दशरथ सिंह शेखावत बने 'पब्लिक के स्टार' निर्माण नगर के रहने वाले किशन दाधीच की समस्या का समाधान हो गया है। उन्होंने कुछ दिनों पहले सीवर लाइन में लीकेज की समस्या के बारे में पोस्ट किया था। उन्होंने बताया था कि लीकेज के कारण सड़क पर गंदा पानी बह रहा था और लोगों को गंदगी और बदबू की समस्या का सामना करना पड़ रहा था। इस समस्या पर पूर्व पार्षद दशरथ सिंह शेखावत ने तुरंत समाधान करवा दिया है।
भास्कर एप से समस्याओं के समाधान की ये खबरें भी पढ़िए…
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

3,857 MD, MS, DM, MCh seats in Rajasthan: NMC seat matrix 2026-27

बीकानेर में स्टेट लेवल जिम्नास्टिक: अजमेर-जयपुर सहित सात जिलों की टीमें आमने-सामने - Bikaner News

All India Sub-Junior Ranking Badminton tournament: Rajasthanâs Poonia twins a step away from qualifying for main draw


