होमधर्म-आस्थाथाईलैंड में भारतीय राजदूत से मिला व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल: जयपुर-बैंकॉक डायरेक्ट फ्लाइट की मांग, वीजा नियमों का मुद्दा उठा - Jaipur News
धर्म-आस्था

थाईलैंड में भारतीय राजदूत से मिला व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल: जयपुर-बैंकॉक डायरेक्ट फ्लाइट की मांग, वीजा नियमों का मुद्दा उठा - Jaipur News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Jaipur Bangkok Direct Flight Demand | Visa Rules Discussed With Indian Envoy थाईलैंड में भारतीय राजदूत से मिला व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल:जयपुर-बैंकॉक डायरेक्ट फ्लाइट की मांग, वीज…

Dainik Bhaskar के अनुसार11 जून 2026 को 12:23 am बजे
थाईलैंड में भारतीय राजदूत से मिला व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल:  जयपुर-बैंकॉक डायरेक्ट फ्लाइट की मांग, वीजा नियमों का मुद्दा उठा - Jaipur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jaipur

- Jaipur Bangkok Direct Flight Demand | Visa Rules Discussed With Indian Envoy

थाईलैंड में भारतीय राजदूत से मिला व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल:जयपुर-बैंकॉक डायरेक्ट फ्लाइट की मांग, वीजा नियमों का मुद्दा उठा

- कॉपी लिंक

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक स्थित भारतीय दूतावास में भारतीय व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल ने नवनियुक्त राजदूत पुनीत अग्रवाल से शिष्टाचार मुलाकात की। इस बैठक के दौरान थाईलैंड से जुड़े विभिन्न सामाजिक, व्यावसायिक एवं भारतीय समुदाय के मुद्दों पर विस्तार से चर्च

जयपुर-बैंकॉक सीधी उड़ान और वीजा नियमों का मुद्दा उठा

बैठक में प्रतिनिधिमंडल के सदस्य संजय गौड़ (राजस्थान) ने जयपुर से बैंकॉक के लिए सीधी हवाई सेवा (डायरेक्ट फ्लाइट) न होने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। उन्होंने राजदूत को अवगत कराया कि सीधी उड़ान न होने के कारण राजस्थान के पर्यटकों और व्यापारियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है। इसके साथ ही, उन्होंने आगामी दिनों में वीजा प्रक्रिया में होने वाले संभावित बदलावों और उससे पर्यटन व्यवसाय (टूरिज्म बिजनेस) पर पड़ने वाले असर से भी राजदूत को अवगत कराया।

व्यापार और निवेश बढ़ाने पर बनी सहमति

बैठक के दौरान भारत और थाईलैंड के बीच व्यापार, निवेश तथा आपसी सहयोग को और मजबूत बनाने पर भी गहन विचार-विमर्श हुआ। दोनों पक्षों ने भारत-थाईलैंड के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक, आर्थिक एवं जनसंपर्क संबंधों को आगे बढ़ाते हुए सतत एवं साझा विकास के लिए ठोस सहयोग पर सहमति व्यक्त की।

व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल में संजय गौड़ ( राजस्थान) , रंजीत सिंह (बिहार) के.बी. महंताजी(उड़ीसा) सुरेश राठी (हरियाणा) विकास अरोड़ा (दिल्ली), धर्मेंद्र शर्मा (हरियाणा), शांतनु जी ( उत्तर प्रदेश) एवं हिमांशु भगत (महाराष्ट्र 9) बैंकॉक स्थित थाईलैंड के भारतीय दूतावास में शामिल हुए l

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें