होमधर्म-आस्थाJaipur News: पोस्टर से गायब गहलोत, कांग्रेस के अंदरूनी कलह को मिली हवा, क्या बदल रहे हैं सियासी समीकरण?
धर्म-आस्था

Jaipur News: पोस्टर से गायब गहलोत, कांग्रेस के अंदरूनी कलह को मिली हवा, क्या बदल रहे हैं सियासी समीकरण?

{"_id":"6a28e0ea217250efd105de44","slug":"gehlot-missing-from-pilot-rally-poster-signals-of-political-messaging-from-karauli-jaipur-news-c-1-1-noi1422-4378417-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jai…

Amar Ujala के अनुसार10 जून 2026 को 08:13 am बजे
Jaipur News: पोस्टर से गायब गहलोत, कांग्रेस के अंदरूनी कलह को मिली हवा, क्या बदल रहे हैं सियासी समीकरण?

सौजन्य से:- Amar Ujala

{"_id":"6a28e0ea217250efd105de44","slug":"gehlot-missing-from-pilot-rally-poster-signals-of-political-messaging-from-karauli-jaipur-news-c-1-1-noi1422-4378417-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur News: पोस्टर से गायब गहलोत, कांग्रेस के अंदरूनी कलह को मिली हवा, क्या बदल रहे हैं सियासी समीकरण?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}

Jaipur News: पोस्टर से गायब गहलोत, कांग्रेस के अंदरूनी कलह को मिली हवा, क्या बदल रहे हैं सियासी समीकरण?

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

Published by: जयपुर ब्यूरो

Updated Wed, 10 Jun 2026 12:04 PM IST

विज्ञापन

सार

प्रदेश कांग्रेस का अंदरूनी कलह एक बार फिर सुर्खियों में हे। करौली में होने वाले कांग्रेस के किसान सम्मेलन से पहले जारी पोस्टर में कांग्रेस के शीर्ष नेताओं की तस्वीरें तो हैं लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की गैरमौजूदगी कई राजनीतिक सवाल खड़े कर रही है।

खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

या

वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

विज्ञापन

विस्तार

राजस्थान कांग्रेस में अंदरूनी सियासत को लेकर एक बार फिर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। करौली में आयोजित होने जा रहे किसान सम्मेलन के पोस्टर से पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की तस्वीर गायब होने के बाद राजनीतिक गलियारों में नए कयास लगाए जा रहे हैं। खास बात यह है कि यह सम्मेलन कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट की मौजूदगी में आयोजित होना है, जिससे पोस्टर को लेकर चर्चा और भी बढ़ गई है।

सम्मेलन के प्रचार-प्रसार के लिए जारी पोस्टर में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और के.सी. वेणुगोपाल की तस्वीरें प्रमुखता से लगाई गई हैं। इसके अलावा राजस्थान कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली को भी पोस्टर में स्थान दिया गया है। हालांकि अशोक गहलोत की तस्वीर नहीं होने से राजनीतिक चर्चाओं का बाजार गर्म है।

विज्ञापन

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Rajasthan News: मोदी सरकार के 12 साल पर राजस्थान के सरकारी मंदिरों में महाआरती, सीएम भजनलाल करेंगे पूजा

Trending Videos

पिछले कुछ समय से अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच पुराने राजनीतिक विवादों को लेकर बयानबाजी फिर चर्चा में रही है। विशेष रूप से मानेसर प्रकरण को लेकर दिए गए बयानों ने कांग्रेस के भीतर की खींचतान को एक बार फिर सुर्खियों में ला दिया था। ऐसे में किसान सम्मेलन के पोस्टर से गहलोत की तस्वीर का गायब होना राजनीतिक संकेत के रूप में देखा जा रहा है।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह केवल पोस्टर डिजाइन का मामला नहीं है, बल्कि इसके पीछे संगठनात्मक और नेतृत्व से जुड़े संदेश भी हो सकते हैं। हालांकि कांग्रेस की ओर से इस विषय पर अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

अब सभी की नजरें करौली में होने वाले किसान सम्मेलन पर टिकी हैं। माना जा रहा है कि सचिन पायलट अपने संबोधन में किसानों के मुद्दों, संगठनात्मक रणनीति और प्रदेश की राजनीति से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर बात कर सकते हैं। ऐसे में यह सम्मेलन राजस्थान कांग्रेस की आंतरिक राजनीति और आगामी सियासी समीकरणों के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें