जयपुर में रुपए नहीं देने पर की मां की हत्या: दीवार में सिर पकड़कर मारा; चाकू से चेहरे पर हमला कर हो गया था फरार, गिरफ्तार - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Jaipur Mother Murdered By Son Over Drug Money Demand जयपुर में रुपए नहीं देने पर की मां की हत्या:दीवार में सिर पकड़कर मारा; चाकू से चेहरे पर हमला कर हो गया था फरार, गिरफ्तार -…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Jaipur Mother Murdered By Son Over Drug Money Demand
जयपुर में रुपए नहीं देने पर की मां की हत्या:दीवार में सिर पकड़कर मारा; चाकू से चेहरे पर हमला कर हो गया था फरार, गिरफ्तार
- कॉपी लिंक
जयपुर में नशे के लिए रुपए नहीं देने से गुस्साए बेटे ने मां का सिर पकड़कर दीवार पर दे मारा। इसके बाद चाकू से मां पन्नी देवी (55) के चेहरे पर हमला कर हत्या कर फरार हो गया।
यह वारदात खोह-नागोरियान थाना क्षेत्र में शनिवार को हुई थी। खोह-नागोरियान थाना पुलिस ने दबिश देकर रविवार सुबह आरोपी बेटे अनिल बैरवा (27) पुत्र हजारीलाल बैरवा निवासी जैतपुर गंगापुर सिटी को दबोच लिया। पुलिस फिलहाल आरोपी से पूछताछ कर रही है।
डीसीपी (वेस्ट) रंजीता शर्मा ने बताया- हत्या में आरोपी अनिल बैरवा को रविवार सुबह खोह-नागोरियान इलाके में दबिश देकर पकड़ा है। मां पन्नी देवी की हत्या करने के बाद आरोपी अनिल मोबाइल स्विच ऑफ कर फरार हो गया था। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि वह नशे का आदी है।
रुपए नहीं देने पर किया झगड़ा, दीवार पर मारा सिर
डीसीपी (वेस्ट) रंजीता शर्मा ने बताया- भाईयों के मजदूरी पर जाने के बाद आरोपी अनिल शनिवार दोपहर घर पहुंचा। नशा करने के लिए मां पन्नी देवी से रुपए मांगे। रुपए नहीं देने की बात को लेकर उसका झगड़ा हो गया। गुस्से में अपनी मां पन्नी देवी का सिर पकड़कर उसने दीवार से दे मारा। जमीन पर गिरने के बाद गुस्से में चाकू उठाकर मां पन्नी देवी के चेहरे पर कई वार कर भागा। घायल अवस्था में कमरे के गेट के बाहर पन्नी देवी आकर गिर गई। कुछ देर बाद आस-पड़ोसियों के संभालने पर घर के बाहर पन्नी देवी की लाश मिली।
यह खबर भी पढ़ें...
जयपुर में बेटे ने की मां की हत्या:चेहरे पर चाकू से किए वार, शव घर के बाहर फेंका
- सेकेंड ग्रेड टीचर भर्ती एग्जाम में बैठा था डमी कैंडिडेट: एक लाख में हुआ था सौदा, SOG ने 10 हजार के इनामी आरोपी को सीकर से पकड़ा
- 11-12 साल के 3-बच्चों ने काटा था दोस्त का सिर: जयपुर में पार्टी के बहाने बुलाकर हत्या की; बहन के लिए गलत बोलने से नाराज थे
- जयपुर में युवक की सड़ी हुई मिली लाश: खाली प्लॉट की दीवार के पास फेंका शव, तीन दिन पहले किया मर्डर
- पति ने गुस्से में पत्नी को दिया धक्का: झगड़ा होने के बाद कमरे में बंद करके चला गया था; रात को आया तो मिली लाश
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

उदयपुर में मॉडिफाई की स्लीपर-लग्जरी 4 बसों को किया सीज: बलीचा चौराहे पर विधिक प्राधिकरण-परिवहन विभाग ने की जांच; 6 बसों पर लगाई पेनल्टी - Udaipur News

तेंदुए का दहशत फैलानेवाला हमला: शराब की दुकान में तेंदुआ की धावा बोली और 2 लोगों को मार डाला

सीवान में राजस्थान पुलिस की रेड: सर्राफा दुकान में घंटों छापेमारी, 1 करोड़ के चोरी के गहनों की जांच, बाजार में मची अफरा-तफरी - Siwan News


