होम›राजनीति›पंचायत चुनाव के लिए बीजेपी जारी करेगी घोषणा पत्र: मदन राठौड़ बोले- गांवों में भी वो सब सुविधाएं देंगे, जो शहरों में मिलती हैं - Jaipur News
राजनीति

पंचायत चुनाव के लिए बीजेपी जारी करेगी घोषणा पत्र: मदन राठौड़ बोले- गांवों में भी वो सब सुविधाएं देंगे, जो शहरों में मिलती हैं - Jaipur News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Rajasthan Panchayat Elections | BJP Sankalp Patra Madan Rathore Statement पंचायत चुनाव के लिए बीजेपी जारी करेगी घोषणा पत्र:मदन राठौड़ बोले- गांवों में भी वो सब सुविधाएं देंगे,…

Dainik Bhaskar के अनुसार8 अक्टूबर 2026 को 10:04 pm बजे
पंचायत चुनाव के लिए बीजेपी जारी करेगी घोषणा पत्र:  मदन राठौड़ बोले- गांवों में भी वो सब सुविधाएं देंगे, जो शहरों में मिलती हैं - Jaipur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jaipur

- Rajasthan Panchayat Elections | BJP Sankalp Patra Madan Rathore Statement

पंचायत चुनाव के लिए बीजेपी जारी करेगी घोषणा पत्र:मदन राठौड़ बोले- गांवों में भी वो सब सुविधाएं देंगे, जो शहरों में मिलती हैं

- कॉपी लिंक

बीजेपी निकाय चुनाव की तर्ज पर ही पंचायत चुनाव में भी घोषणा पत्र जारी करेगी। सीएम भजनलाल शर्मा और प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ 11 अक्टूबर को घोषणा पत्र जारी करेंगे। घोषणा पत्र पर ग्रामीण क्षेत्रों के लिए पार्टी कई तरह की घोषणाएं करेगी।

घोषणा पत्र को लेकर मदन राठौड़ ने कहा- पंचायत चुनाव में हमारी जीत होगी। ग्रासरूट पर हमने संगठन को मजबूत किया है। केंद्र और प्रदेश में हमारी सरकार ने बहुत ऐतिहासिक काम किए हैं। 11 अक्टूबर को हम पंचायत चुनाव के लिए संकल्प पत्र जारी करेंगे। इसमें हम संकल्प करके जनता को बताएंगे कि किस प्रकार गांवों में विकास करना चाहते हैं। राठौड़ ने कहा- हम गांवों में भी वो सब सुविधा देना चाहते हैं, जो शहरों में उपलब्ध हैं। प्रदेश की जनता को हम पर विश्वास है। वो समझ रही है कि जो हम कहते हैं, वह करते हैं।

फोटो फ्रेम के लिए साथ आए पायलट-गहलोत

अशोक गहलोत, पायलट, डोटासरा और जूली के एक साथ बैठक फोटो खिंचवाने पर पलटवार करते हुए मदन राठौड़ ने कहा- इन लोगों के मन में चोर है। तभी यह कह रहे हैं कि देख लीजिए हम सब एक हैं। यह लोग केवल फोटो फ्रेम के लिए एक साथ आए हैं। सवाल यह है कि इन्हें यह दिखावा करने की जरूरत ही क्यों पड़ी। जिसके मन में संदेह हो, जो अलग-अलग हो, उन्हें खुद को साथ में दिखाने की जरूरत पड़ती हैं। हम ऐसा नहीं करते, क्योंकि हमें ऐसा दिखावा करने की जरूरत नहीं है। जिनके आपस में मतभेद-मनभेद होता है, जो एक नहीं होते। उन्हें यह दिखावा करने की जरूरत होती है।

कहा- सीईसी पर कार्रवाई नहीं करवा सकती कांग्रेस

देशभर में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस के प्रदर्शन पर मदन राठौड़ ने कहा- वैसे यह झगड़ा कांग्रेस बनाम चुनाव आयोग है। इसमें हम कहीं भी नहीं हैं, लेकिन हम भी प्रक्रिया जानते हैं। कांग्रेस को अगर चुनाव आयुक्त से संपर्क करना है तो वह उनसे समय लेकर मिल सकते थे। कांग्रेसी केवल सुर्खियों में आने के लिए नौटंकी कर रहे हैं। वास्तविकता कांग्रेस के नेताओं को भी पता है कि वे मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कार्रवाई नहीं करवा सकते हैं।

उन्हें केवल खुद के जिंदा रहने का सबूत देना है। यह बताना चाहते हैं कि हम एक्टिव हैं, विरोध कर रहे हैं। असल में यह जनता को भ्रमित करना चाहते हैं, इसलिए यह नौटंकी कर रहे हैं। इससे ज्यादा कुछ नहीं है।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें