होमशिक्षा-करियरभरतपुर में भारी बारिश की चेतावनी, कल स्कूलों की छुट्टी: सीकर-चूरू-धौलपुर जिले में घर-दुकानों में घुसा पानी; जयपुर में भी दिनभर बरसात हुई - Jaipur News
शिक्षा-करियर

भरतपुर में भारी बारिश की चेतावनी, कल स्कूलों की छुट्टी: सीकर-चूरू-धौलपुर जिले में घर-दुकानों में घुसा पानी; जयपुर में भी दिनभर बरसात हुई - Jaipur News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Rajasthan Rainfall Flood LIVE Photos Update; Udaipur Jaipur | Bharatpur Alwar Weather Alert LIVEभरतपुर में भारी बारिश की चेतावनी, कल स्कूलों की छुट्टी:सीकर-चूरू-धौलपुर जिले में…

Dainik Bhaskar के अनुसार7 अगस्त 2026 को 02:15 pm बजे
भरतपुर में भारी बारिश की चेतावनी, कल स्कूलों की छुट्टी:  सीकर-चूरू-धौलपुर जिले में घर-दुकानों में घुसा पानी; जयपुर में भी दिनभर बरसात हुई - Jaipur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jaipur

- Rajasthan Rainfall Flood LIVE Photos Update; Udaipur Jaipur | Bharatpur Alwar Weather Alert

LIVEभरतपुर में भारी बारिश की चेतावनी, कल स्कूलों की छुट्टी:सीकर-चूरू-धौलपुर जिले में घर-दुकानों में घुसा पानी; जयपुर में भी दिनभर बरसात हुई

- कॉपी लिंक

जयपुर-सीकर समेत कई जिलों में शुक्रवार को अच्छी बरसात हुई। भरतपुर जिले में भारी बारिश की चेतावनी के बाद कलेक्टर ने पहली से 12वीं क्लास के स्कूल बच्चों और आंगनबाड़ी केंद्रों में शनिवार (8 अगस्त) को छुट्टी घोषित कर दी।

भरतपुर जिले के सबसे बड़े बरेठा बांध का जलस्तर 26.60 फीट तक पहुंच गया है। बांध की भराव क्षमता 29 फीट है। कैचमेंट एरिया में लगातार बारिश से जलस्तर में बढ़ोतरी हो रही है। गेज 27 फीट तक पहुंचा तो कभी भी गेट खोले जा सकते हैं।

इसके चलते कुकुंद नदी के बहाव क्षेत्र वाले 50 गांवों में अलर्ट जारी किया गया है। प्रशासन ने लोगों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। उधर, नदबई में सुबह बरसात के कारण दो मकानों का बड़ा हिस्सा ढह गया।

जयपुर में दिनभर रुक-रुककर बारिश का दौर जारी रहा। सीकर के श्रीमाधोपुर कस्बे में सुबह तेज बारिश के कारण प्रमुख बाजारों में 3 फीट तक पानी भर गया। नीमकाथाना शहर सहित आस-पास के इलाकों में भी अच्छी बारिश हुई।

चूरू के सादुलपुर में सुबह तेज बरसात के कारण कई इलाकों में 4 फीट तक पानी भर गया। इस दौरान कई घरों में पानी घुस गया और सीवरेज लाइन भी धंस गई। धौलपुर जिले के राजाखेड़ा में तेज बारिश के बाद कई कॉलोनियों की सड़कें डूब गईं। पार्वती नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद अलर्ट जारी किया गया है।

मानसून के बड़े अपडेट्स

मकान ढहे, नदी के कारण अलर्ट: भरतपुर और डीग में लगातार बरसात के कारण दो दिन में तीन मकान ढह गए। वहीं, धौलपुर में पार्वती नदी का लेवल बढ़ने के बाद खतरे का अलर्ट जारी किया गया है। इधर चूरू में भी लगातार बारिश से हालात बिगड़ गए हैं। सादुलपुर में सुबह मकानों में पानी घुस गया, सीवरेज लाइन भी धंस गई।

जयपुर में रुक-रुककर हुई बरसात: राजधानी में गुरुवार देर रात करीब 10 बजे से बरसात का दौर शुरू हुआ, जो रुक-रुककर सुबह तक जारी रहा। देर रात जयपुर आई दो फ्लाइट भी लैंड नहीं हो सकी। शहर के निचले इलाकों में पानी भरने से लोगों को परेशानी हुई। जिले के दिन-रात के तापमान में भी तीन डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई है।

6 डिग्री सेल्सियस तक गिरा पारा: बारिश के कारण पूर्वी राजस्थान के अलवर और दौसा क्षेत्रों में गुरुवार को दिन का अधिकतम तापमान 6 डिग्री तक गिर गया। दौसा में अधिकतम तापमान 28.1 डिग्री, अलवर में 27.8, सिरोही में 27.6, प्रतापगढ़ में 28.7, डूंगरपुर में 30.6 और उदयपुर में 31 डिग्री दर्ज किया गया।

राजस्थान के मौसम से जुड़ी PHOTOS…

मानसून की पल-पल की अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें