होम›शिक्षा-करियर›शिक्षामंत्री के साथ बातचीत विफल, अंधेरे में भी डटे शिक्षक: जयपुर में ग्रेड थर्ड टीचर्स का प्रदर्शन; समस्याओं की पोटली लेकर दिलावर से मिलने गए - Jaipur News
शिक्षा-करियर

शिक्षामंत्री के साथ बातचीत विफल, अंधेरे में भी डटे शिक्षक: जयपुर में ग्रेड थर्ड टीचर्स का प्रदर्शन; समस्याओं की पोटली लेकर दिलावर से मिलने गए - Jaipur News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Jaipur Shaheed Smarak Protest | Rajasthan Third Grade Teachers Transfer Demand शिक्षामंत्री के साथ बातचीत विफल, अंधेरे में भी डटे शिक्षक:जयपुर में ग्रेड थर्ड टीचर्स का प्रदर्शन…

Dainik Bhaskar के अनुसार5 अगस्त 2026 को 01:15 pm बजे
शिक्षामंत्री के साथ बातचीत विफल, अंधेरे में भी डटे शिक्षक:  जयपुर में ग्रेड थर्ड टीचर्स का प्रदर्शन; समस्याओं की पोटली लेकर दिलावर से मिलने गए - Jaipur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jaipur

- Jaipur Shaheed Smarak Protest | Rajasthan Third Grade Teachers Transfer Demand

शिक्षामंत्री के साथ बातचीत विफल, अंधेरे में भी डटे शिक्षक:जयपुर में ग्रेड थर्ड टीचर्स का प्रदर्शन; समस्याओं की पोटली लेकर दिलावर से मिलने गए

- कॉपी लिंक

तबादला नीति लागू करने की मांग को लेकर जयपुर के शहीद स्मारक पर तृतीय श्रेणी शिक्षकों (ग्रेड थर्ड टीचर्स) ने बुधवार को प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने जल्द तबादले शुरू करने, डेपुटेशन नीति में पारदर्शिता लाने और सालों से लंबित मांगों का समाधान करने की मांग उ

शिक्षकों के बढ़ते विरोध के बाद शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने बातचीत का न्योता दिया। इसके बाद 5 सदस्यों का प्रतिनिधिमंडल शिक्षा मंत्री से मिलने गया। इस दौरान शिक्षक संघ के संरक्षक सूरजभान सिंह समस्याओं की पोटली लेकर निकले। हालांकि बातचीत विफल हो गई।

तृतीय श्रेणी शिक्षक संघर्ष समिति के प्रदेश सहसंयोजक महेश कुमार सैनी ने बताया- शिक्षा मंत्री के साथ हुई बातचीत में हमारी मांगों पर सहमति नहीं बन पाई। उन्होंने हमेशा की तरह रटी-रटाई बातें दोहराई और कहा कि ग्रेड थर्ड टीचर्स के ट्रांसफर नहीं होते हैं।

शिक्षकों का कहना है कि जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं होती है, धरनास्थल से नहीं हटेंगे। हमारा यह आंदोलन खत्म नहीं होगा, बल्कि दिन-ब-दिन और बढ़ेगा। इससे पहले प्रशासन ने धरनास्थल की लाइट काट दी और जनरेटर हटा दिया। धरनास्थल पर अंधेरा होने के बाद भी बड़ी संख्या में शिक्षक डटे हुए हैं।

अब देखिए, प्रदर्शन से जुड़ी PHOTOS…

ग्रेड थर्ड शिक्षक संघर्ष समिति के प्रदेश संयोजक बोले- सरकार अपने चुनावी वादे से मुकर रही है

ग्रेड थर्ड शिक्षक संघर्ष समिति के प्रदेश संयोजक सुनील महला ने कहा- राजस्थान सरकार अपने चुनावी वादे से मुकर रही है। प्रदेश में 100 दिन में थर्ड ग्रेड शिक्षकों का ट्रांसफर करने का वादा कर सरकार सत्ता में आई थी, लेकिन 2 साल से ज्यादा का वक्त बीत गया है और अब तक सरकार शिक्षकों की सुध नहीं ले रही है।

उन्होंने कहा- हम हिम्मत नहीं हारेंगे। पहले तो हम सरकार से सिर्फ ट्रांसफर की मांग कर रहे थे, लेकिन अब हम शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का इस्तीफा चाहते हैं। जब तक सरकार हमारी मांग पूरी नहीं करेगी, तब तक हमारा यह धरना जारी रहेगा।

पल-पल का अपडेट जानने के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें