Jaipur Polo Season : जयपुर में आज से शुरू होगा पोलो का रोमांच, अक्टूबर तक होंगे नौ प्रमुख टूर्नामेंट
Jaipur Polo Season : जयपुर में आज से शुरू होगा पोलो का रोमांच, अक्टूबर तक होंगे नौ प्रमुख टूर्नामेंट पोलो सीजन में आज से फ्लड लाइट में पहली बार मुकाबला खेला जाएगा. 1 से 6 सितंबर तक 'आरपीसी कप' के मैच होंगे. Published : S…

सौजन्य से:- ETV Bharat
Jaipur Polo Season : जयपुर में आज से शुरू होगा पोलो का रोमांच, अक्टूबर तक होंगे नौ प्रमुख टूर्नामेंट
पोलो सीजन में आज से फ्लड लाइट में पहली बार मुकाबला खेला जाएगा. 1 से 6 सितंबर तक 'आरपीसी कप' के मैच होंगे.
Published : September 1, 2026 at 1:41 PM IST
जयपुर : जयपुर में आज से पोलो सीजन की शुरुआत हो रही है, इस बार के पहले सीजन में कुल 9 बड़े मुकाबले खेले जाएंगे. इसके अलावा एग्जीबिशन मुकाबले भी होंगे. इस सीजन की खास बात यह है की इस बार फल्ड लाइट में पहली बार पोलो खेला जाएगा. राजस्थान पोलो क्लब में इसे लेकर विस्तृत कार्यक्रम जारी किया है, जिसके अनुसार सितंबर से अक्टूबर तक शहर के पोलो मैदानों पर नौ प्रमुख टूर्नामेंट खेले जाएंगे. इसके साथ ही तीन प्रदर्शनी पोलो मैच भी आयोजित होंगे. सीजन की शुरुआत 1 सितंबर से 6 सितंबर तक आरपीसी कप (4 गोल) से होगी. इसके बाद 7 से 13 सितंबर तक दूसरा आरपीसी कप खेला जाएगा. 14 से 20 सितंबर तक 61वीं कैवलरी की ओर से चिनकारा पोलो चैंपियनशिप (6 गोल) और 21 से 27 सितंबर तक आर्मी कमांडर्स कप (6 गोल) आयोजित होगा. इसी अवधि में जयपुर जूनियर ओपन अंडर-21 प्रतियोगिता भी 14 से 27 सितंबर तक होगी.
फ्लड लाइट्स लगाई गई : पोलो के इतिहास में पहली बार जयपुर पोलो ग्राउंड पर नाईट पोलो मैच खेले जाएंगे, जिसके लिए मैदान पर फ्लड लाइट्स लगाई गई है. इसके साथ ही पोलो सीजन में 28 सितंबर से 4 अक्टूबर तक भावनगर पोलो ट्रॉफी (8 गोल), 5 से 11 अक्टूबर तक सवाई मान गार्ड कप (8 गोल), 12 से 18 अक्टूबर तक जनरल अमर सिंह कनोता कप (6 गोल) और 19 से 25 अक्टूबर तक बीएम बिरला कप (4 गोल) खेला जाएगा. इसके अलावा 18 सितंबर को FHTR प्रदर्शनी मैच, 10 अक्टूबर को मेयो पोलो कप और 1 नवंबर को इंटरनेशनल जूनियर टेस्ट मैच प्रस्तावित है. इस कार्यक्रम के साथ जयपुर में एक बार फिर पोलो गतिविधियों का खास आकर्षण देखने को मिलेगा.
इसे भी पढ़ें: जयपुर पोलो सीजन: भवानी सिंह कप का खिताब सुहाना के नाम, अचीवर्स को 12–10 से हराया
ढाई करोड़ की लागत आई : जयपुर के पोलो ग्राउंड पर लगाई गई इन फ्लड लाइट की कीमत करीब ढाई करोड़ रुपए हैं. फ्लड लाइट की सुविधा से दर्शकों के लिए शाम और रात के समय मुकाबले देखना आसान होगा. राजस्थान का पोलो खेल पूरी दुनिया में लोकप्रिय है ऐसे में इसे टूरिज़म के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. नई फ्लड लाइट व्यवस्था से पोलो ग्राउंड पर नाइट पोलो मैचों के आयोजन की संभावनाएं भी बढ़ेंगी. नाइट पोलो का पहला मुकाबला 18 सितम्बर को खेला जाएगा. हाल ही में फेडरेशन ऑफ हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म ऑफ राजस्थान के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह शाहपुरा ने अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ जयपुर के पूर्व राजघराने के सदस्य और पोलो खिलाड़ी सवाई पद्मनाभ सिंह से नाइट पोलो के लिए आमंत्रित किया था.
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

3,857 MD, MS, DM, MCh seats in Rajasthan: NMC seat matrix 2026-27

बीकानेर में स्टेट लेवल जिम्नास्टिक: अजमेर-जयपुर सहित सात जिलों की टीमें आमने-सामने - Bikaner News

All India Sub-Junior Ranking Badminton tournament: Rajasthanâs Poonia twins a step away from qualifying for main draw


