इंदौर-जोधपुर ट्रेन को जैसलमेर तक बढ़ाने की मांग
राजस्थानी परिवारों की मांग, इंदौर-जोधपुर ट्रेन को जैसलमेर तक बढ़ाने की Jaisalmer News के मुताबिक उज्जैन से सांसद अनिल फिरोजिया को ज्ञापन सौंपा।

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaisalmer
- Demand To Extend Indore Jodhpur Train
इंदौर-जोधपुर ट्रेन को बढ़ाने की मांग
- कॉपी लिंक
इंदौर-जोधपुर ट्रेन को जैसलमेर तक बढ़ाने की मांग उठी है। उज्जैन पुष्करणा ब्राह्मण समाज के नेतृत्व में सांसद अनिल फिरोजिया से मुलाकात कर इंदौर-जोधपुर ट्रेन को वाया देवास, उज्जैन, फतेहाबाद होते हुए जैसलमेर तक बढ़ाने की मांग की है।
इस संबंध में विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों सांसद को ज्ञापन सौंपा। पुष्करणा ब्राह्मण समाज के आनंद पुरोहित ने बताया कि उज्जैन में करीब 5 हजार राजस्थानी परिवार निवास करते हैं, जिनका रामदेवरा, पोकरण, फलोदी और जैसलमेर निरंतर आवागमन होता है। ट्रेन को जैसलमेर तक बढ़ाने से यात्रियों को सीधी सुविधा मिलेगी।
सांसद ने मांग को जायज बताते हुए इस पर शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया। ज्ञापन देते समय सत्यनारायण व्यास, जुगल केवलिया, माहेश्वरी समाज से भरत माहेश्वरी, राजेश पालोड, सुनील व्यास, विजय केवलिया, अरुण केवलिया, भगवान पुरोहित, आनंद व्यास, अभिलाष व्यास सहित मारवाड़ी स्वर्णकार समाज के अरविंद वर्मा, नागर ब्राह्मण समाज के लव मेहता, संतोष जोशी और बैरवा समाज के सुरेंद्र मरमट समेत कई लोग उपस्थित रहे।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

कोटा: जब रूठते हैं इंद्रदेव, तब सड़क खोदकर की जाती है 'गड़े भेरूजी' की पूजा, फिर होती है झमाझम बारिश

राजस्थान में मानसून की वापसी की संभावना: 24 जिलों में 3 दिनों के लिए येलो अलर्ट

हिमाचल के राज्यपाल ने आध्यात्मिक तीर्थस्थलों का दौरा किया, प्रार्थना की


