Jodhpur Division : जोधपुर व जालोर में जिला परिषद व पंचायत समितियों की आरक्षण लॉटरी खुली
Jodhpur Division : जोधपुर व जालोर में जिला परिषद व पंचायत समितियों की आरक्षण लॉटरी खुली सरकार हाईकोर्ट के आदेश पर 15 नवंबर तक चुनाव करवाने की तैयारी में है. इसके तहत यह प्रक्रिया की गई है. Published : September 23, 2026…

सौजन्य से:- etvbharat.com
Jodhpur Division : जोधपुर व जालोर में जिला परिषद व पंचायत समितियों की आरक्षण लॉटरी खुली
सरकार हाईकोर्ट के आदेश पर 15 नवंबर तक चुनाव करवाने की तैयारी में है. इसके तहत यह प्रक्रिया की गई है.
Published : September 23, 2026 at 6:43 PM IST
जोधपुर/जालोर: निकाय चुनाव के बाद अब पंचायत चुनावों का बिगुल बज गया है. त्रिस्तरीय व्यवस्था के तहत ग्राम पंचायत, पंचायत समिति और जिला परिषद के लिए चुनाव होंगे. इसके लिए बुधवार को जोधपुर जिले सहित संभाग की पंचायत समितियों व जिला परिषद के वार्डों के आरक्षण की लॉटरी निकाली गई. जोधपुर में जिला परिषद के 43 सदस्य, 23 पंचायत समिति के प्रधान व 251 पंचायत समिति के सदस्यों की लॉटरी की प्रक्रिया पूरी हुई.
जोधपुर जिला प्रमुख का पद अनारक्षित यानी ओपन फॉर ऑल रहेगा. अब कल ग्राम पंचायत व सदस्यों के आरक्षण की लॉटरी निकाली जाएगी. इस प्रकार जालोर जिले में जिला परिषद के 43 वार्डों के लिए लॉटरी निकाली गई, जिसमें 8 सीट एससी, 4 सीट एसटी, 9 सीट ओबीसी व 11 सीट सामान्य महिला के लिए आरक्षित हुई है. यहां जिला प्रमुख का पद ओबीसी के लिए आरक्षित हुआ है.
जोधपुर जिला कलेक्टर आलोक रंजन ने बताया कि जिला परिषद के 43 वार्ड में से 19 में एससी, एसटी व ओबीसी को आरक्षण दिया गया है, शेष सामान्य व सामान्य महिला वर्ग के लिए हैं. मारवाड़ इंटरनेशनल सेंटर में हुई इस प्रक्रिया के दौरान भाजपा व कांग्रेस के प्रतिनिधि मौजूद रहे. सरकार हाईकोर्ट के आदेश पर 15 नवंबर तक चुनाव करवाने की तैयारी में है. इसके तहत यह प्रक्रिया की गई है. इसके तहत जोधपुर जिला परिषद में निवर्तमान बोर्ड कांग्रेस का है. जिला प्रमुख लीला मदेरणा थीं.
पढ़ें: पंचायत चुनाव 2026: जयपुर जिला परिषद व पंचायत समिति आरक्षण लॉटरी जारी, देखें पूरी सूची
जोधपुर जिला परिषद में वार्डवार आरक्षण
- एससी सामान्य: वार्ड 24, 26, 30 और 37
- एससी महिला: वार्ड 27, 28, 29 और 36
- एसटी महिला: वार्ड 5
- एसटी सामान्य: वार्ड 7
- ओबीसी सामान्य: वार्ड 1, 10, 14, 17 और 20
- ओबीसी महिला: वार्ड 3, 16, 22 और 38
- सामान्य अनारक्षित: वार्ड 6, 9, 11, 12, 13, 15, 18, 23, 31, 39, 40 और 43
- सामान्य महिला: 2, 4, 8, 19, 21, 25, 32, 33, 34, 35, 41 और 42
जोधपुर जिला पंचायत समिति प्रधान पद का आरक्षण
- मंडोर - एससी
- लूणी - सामान्य
- केरू - सामान्य
- धवा - सामान्य
- झंवर - सामान्य
- ओसियां - सामान्य
- सामराउ - सामान्य
- तिंवरी - ओबीसी
- उम्मेद नगर - सामान्य
- बावड़ी - सामान्य
- हथुंडी - ओबीसी
- भोपालगढ़ - सामान्य
- आसोप - एससी
- बिलाड़ा - सामान्य
- कापरडा - एससी
- पीपाड़ शहर - सामान्य
- सालवा खुद - एससी
- शेरगढ़ - सामान्य
- चाबा - सामान्य
- बालेसर - एसटी
- आगोलाई - ओबीसी
- चामू - ओबीसी
- सेखाला - सामान्य
जालोर में जिला प्रमुख का पद ओबीसी के लिए आरक्षित: जिले में पंचायती राज चुनाव 2026 की सबसे अहम कड़ी आरक्षण लॉटरी बुधवार को पूरी हो गई. जिला कलेक्ट्रेट सभागार में कलेक्टर डॉ प्रदीप के गावंडे और एडीएम राजेन्द्रसिंह चांदावत ने 43 जिला परिषद सदस्यों और 14 पंचायत समितियों के प्रधान व सदस्यों के लिए लॉटरी निकाली. जिला प्रमुख पद ओबीसी के लिए आरक्षित हुआ है. जिले की 43 जिला परिषद सीटों में 8 एससी, 4 एसटी, 9 ओबीसी और 11 सामान्य महिला के लिए तय हुई हैं. वहीं, 14 पंचायत समितियों के प्रधान पदों में 3 एससी, 1 एसटी, 2 ओबीसी और 5 सामान्य महिला के लिए आरक्षित किए गए हैं. लॉटरी के बाद दावेदारों ने नए समीकरणों के हिसाब से तैयारी शुरू कर दी है.
जिला परिषद के वार्ड इस प्रकार आरक्षित हुए: एससी के लिए आरक्षित वार्ड संख्या 19, 10, 9, 11, 40, 41, 38 व 39 है, इनमें से 9, 38, 39 व 19 महिला के लिए आरक्षित किए गए हैं. जालोर जिला परिषद में एसटी अनुसूचित जनजाति के लिए वार्ड संख्या 23, 27, 21 व 34 आरक्षित हुए हैं. इसमें से वार्ड संख्या 27 व 23 एसटी महिला के लिए आरक्षित किए गए हैं. वार्ड संख्या 25, 15, 8, 18, 2, 43, 1, 3 व 22 ओबीसी के लिए आरक्षित हुए. इनमें से 8, 15, 1 व 22 ओबीसी महिला के लिए आरक्षित हुए हैं. लॉटरी में वार्ड संख्या 7, 32, 33, 35, 14, 28, 12, 16, 17, 29 व 36 सामान्य महिला के लिए आरक्षित हुए हैं. जबकि वार्ड संख्या 4, 5, 6, 13, 20, 24, 26, 30, 31, 37, 42 अनारक्षित रखे गए हैं.
जालोर जिले की 14 पंचायत समिति प्रधान पदों का आरक्षण:
- जसवंतपुरा- ओबीसी
- बागोड़ा- ओबीसी महिला
- भीनमाल-सामान्य महिला
- भादरूणा- सामान्य महिला
- रानीवाड़ा- सामान्य महिला
- चितलवाना- सामान्य महिला
- जालोर- सामान्य महिला
- सायला- सामान्य
- आहोर- सामान्य
- सांचौर- सामान्य
- सरवाना- अनुसूचित जाति
- उम्मेदाबाद- अनुसूचित जाति
- भाद्राजून- अनुसूचित जाति महिला
- सरनाऊ-अनुसूचित जनजाति
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

3,857 MD, MS, DM, MCh seats in Rajasthan: NMC seat matrix 2026-27

बीकानेर में स्टेट लेवल जिम्नास्टिक: अजमेर-जयपुर सहित सात जिलों की टीमें आमने-सामने - Bikaner News

All India Sub-Junior Ranking Badminton tournament: Rajasthanâs Poonia twins a step away from qualifying for main draw


