मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रवासी राजस्थानियों के साथ वर्चुअल संवाद में निवेश‑पर्यटन के अवसरों पर चर्चा की
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कुवैत, दोहा, मस्कट, सूरत, अहमदाबाद, पुणे और दिल्ली सहित विभिन्न प्रवासी राजस्थानियों के चैप्टरों के प्रमुखों के साथ वर्चुअल बैठक की। बैठक में राज्य के ऊर्जा, पर्यटन, हॉस्पिटैलिटी, जेम्स‑ज्वेलरी, हस्तशिल्प, टेक्सटाइल और खनिज क्षेत्रों में निवेश की संभावनाओं पर प्रकाश डाला गया तथा शेखावाटी की 662 ऐतिहासिक हवेलियों के संरक्षण के प्रयासों की जानकारी दी गई। प्रवासी प्रतिनिधियों ने पर्यटन और हवाई सेवाओं में सुधार जैसी सुझाव रखे और राजस्थान फाउंडेशन के साथ जुड़ने का आह्वान किया गया।

सौजन्य से:- UdaipurTimes.com
प्रवासी राजस्थानियों से मुख्यमंत्री का वर्चुअल संवाद, निवेश और पर्यटन पर चर्चा
UdaipurTimes, August 26, 2026 | Rajasthan Government News, Jaipur: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार शाम देश-विदेश में बसे प्रवासी राजस्थानियों के विभिन्न चैप्टरों के अध्यक्षों एवं कार्यकारिणी सदस्यों से वर्चुअल संवाद किया। शाम 6:45 बजे आयोजित इस संवाद में कुवैत, दोहा, मस्कट, सूरत, अहमदाबाद, पुणे और दिल्ली सहित विभिन्न चैप्टरों के प्रतिनिधि शामिल हुए।
बैठक में प्रवासी राजस्थानियों को प्रदेश के विकास से जोड़ने, निवेश एवं पर्यटन को बढ़ावा देने तथा राजस्थान और प्रवासी समुदाय के बीच संपर्क को और मजबूत करने पर विस्तार से चर्चा हुई। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने ऊर्जा, पर्यटन, हॉस्पिटिलिटी, जेम्स एंड ज्वेलरी, हस्तशिल्प, टेक्सटाइल एवं खनिज क्षेत्र में निवेश की व्यापक संभावनाओं का उल्लेख करते हुए प्रवासी राजस्थानियों से राजस्थान में निवेश के लिए आगे आने का आह्वान किया।
मुख्यमंत्री ने प्रदेश की समृद्ध ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत का उल्लेख करते हुए किलों, महलों, हवेलियों, रेगिस्तानी पर्यटन एवं अभयारण्यों में विकास और निवेश की व्यापक संभावनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार निवेशकों को हरसंभव सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है तथा विभिन्न क्षेत्रों के विकास एवं निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए आवश्यक नीतियां लागू की गई हैं। Rajasthan Government News
प्रवासी प्रतिनिधियों ने रखे सुझाव
विभिन्न चैप्टरों के प्रतिनिधियों ने हॉस्पिटिलिटी एवं पर्यटन के क्षेत्र में निवेश, नए व्यावसायिक अवसरों तथा हवाई संपर्क एवं विमानन सेवाओं में सुधार से संबंधित महत्वपूर्ण सुझाव मुख्यमंत्री के समक्ष रखे। मुख्यमंत्री ने सभी सुझावों को ध्यानपूर्वक सुना और संबंधित विषयों पर आवश्यक जानकारी एवं जवाब दिए।
मुख्यमंत्री ने राजस्थान की ऐतिहासिक धरोहर के संरक्षण के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी देते हुए बताया कि शेखावाटी क्षेत्र की 662 ऐतिहासिक हवेलियों को संरक्षण के लिए चिन्हित किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं प्राकृतिक विरासत को पर्यटन और आर्थिक विकास से जोड़ने की दिशा में सरकार लगातार कार्य कर रही है। Non Resident Rajasthani Investment
राजस्थान फाउंडेशन से जुड़ने का आह्वान
राजस्थान फाउंडेशन की आयुक्त डॉ. मनीषा अरोड़ा, IAS ने प्रवासी राजस्थानियों से राजस्थान फाउंडेशन से जुड़कर प्रदेश के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। उन्होंने आगामी 10 दिसंबर को आयोजित होने वाले राजस्थान प्रवासी दिवस में प्रवासी राजस्थानियों से अधिकाधिक संख्या में भाग लेने की अपील की।
उन्होंने जिला स्तरीय एनआरआई सेल तथा राजस्थानी आइकन अवॉर्ड सहित राजस्थान फाउंडेशन की विभिन्न गतिविधियों एवं योजनाओं की जानकारी भी दी। उन्होंने कहा कि विदेशों एवं देश के विभिन्न राज्यों में रह रहे प्रवासी राजस्थानियों की विशेषज्ञता, अनुभव, संसाधनों और संपर्कों का लाभ राजस्थान के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
कुवैत चैप्टर की सक्रिय सहभागिता
वर्चुअल संवाद में राजस्थान फाउंडेशन कुवैत चैप्टर की ओर से श्री डायालाल प्रजापत (निवासी उदयपुर), अध्यक्ष तथा श्री सतीश पांचाल (निवासी प्रताप नगर, डूंगरपुर), सचिव ने सहभागिता की।
कुवैत चैप्टर के प्रतिनिधियों ने कुवैत में रह रहे प्रवासी राजस्थानियों को राजस्थान फाउंडेशन से और अधिक मजबूती से जोड़ने तथा राजस्थान में निवेश, पर्यटन एवं व्यापार के अवसरों को बढ़ावा देने के संबंध में अपने विचार एवं सुझाव मुख्यमंत्री के समक्ष रखे।
इस अवसर पर कुवैत में राजस्थान फाउंडेशन का नया चैप्टर गठित किए जाने पर मुख्यमंत्री एवं राजस्थान सरकार का आभार व्यक्त किया गया। प्रतिनिधियों ने कहा कि कुवैत चैप्टर के गठन से कुवैत में निवास कर रहे प्रवासी राजस्थानियों को एक सशक्त मंच मिलेगा तथा उन्हें राजस्थान के विकास से जोड़ने के प्रयासों को नई दिशा और गति मिलेगी।
उन्होंने कहा कि कुवैत में रहने वाले प्रवासी राजस्थानियों के बीच राजस्थान की संस्कृति, पर्यटन, निवेश और व्यापार की संभावनाओं को बढ़ावा देने के साथ-साथ प्रदेश के विकास में योगदान देने के लिए सामूहिक रूप से प्रयास किए जाएंगे। कुवैत चैप्टर राजस्थान और कुवैत में रह रहे प्रवासी राजस्थानियों के बीच एक प्रभावी सेतु के रूप में कार्य करेगा।
प्रवासी राजस्थानियों की भूमिका महत्वपूर्ण
बैठक में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि देश-विदेश में रह रहे प्रवासी राजस्थानियों की निवेश क्षमता, अनुभव, विशेषज्ञता एवं अंतरराष्ट्रीय संपर्कों का उपयोग राजस्थान के औद्योगिक विकास, पर्यटन, व्यापार एवं रोजगार सृजन को बढ़ावा देने में किया जा सकता है।
मुख्यमंत्री ने प्रवासी राजस्थानियों से राजस्थान के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने तथा अपने अनुभव एवं संसाधनों के माध्यम से प्रदेश में निवेश एवं रोजगार के नए अवसर पैदा करने का आह्वान किया।
बैठक में श्री शिखर अग्रवाल, IAS, अतिरिक्त मुख्य सचिव, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग तथा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रवासी राजस्थानी कार्य विभाग, डॉ. मनीषा अरोड़ा, IAS, आयुक्त, श्री अमित सिंगल, सीनियर मैनेजर, राजस्थान फाउंडेशन सहित विभिन्न चैप्टरों के अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक का उद्देश्य प्रवासी राजस्थानियों की निवेश क्षमता, अनुभव, विशेषज्ञता एवं अंतरराष्ट्रीय संपर्कों को राजस्थान के औद्योगिक विकास, पर्यटन, व्यापार एवं रोजगार सृजन से जोड़ना रहा। मुख्यमंत्री के इस संवाद से देश-विदेश में बसे प्रवासी राजस्थानियों और राजस्थान सरकार के बीच समन्वय को और मजबूत करने तथा प्रदेश में निवेश एवं पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में नई संभावनाएं सामने आईं।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

2022 Mahindra XUV700 कार जयपुर में ₹21 लाख में - CarDekho

Small industries crucial in employment generation, nation-building: Rajasthan CM - Daily Excelsior

Rajasthan CM announces ₹370 crore infra push for industrial growth


