होम›खेल›आरडीटीएम में एग्जीबिशन का आगाज: डोमेस्टिक ट्यूरिस्ट पर टिकाई नजरें...कोशिश कि साल भर चले सीजन
खेल

आरडीटीएम में एग्जीबिशन का आगाज: डोमेस्टिक ट्यूरिस्ट पर टिकाई नजरें...कोशिश कि साल भर चले सीजन

आरडीटीएम में एग्जीबिशन का आगाज: डोमेस्टिक ट्यूरिस्ट पर टिकाई नजरें...कोशिश कि साल भर चले सीजन मुख्य सचिव श्रीनिवास ने कहा कि राजस्थान आने वाले पर्यटकों के लिए सरकार नवाचारों पर काम कर रही है. Published : September 18, 20…

ETV Bharat के अनुसार18 सितंबर 2026 को 05:05 pm बजे
आरडीटीएम में एग्जीबिशन का आगाज: डोमेस्टिक ट्यूरिस्ट पर टिकाई नजरें...कोशिश कि साल भर चले सीजन

सौजन्य से:- ETV Bharat

आरडीटीएम में एग्जीबिशन का आगाज: डोमेस्टिक ट्यूरिस्ट पर टिकाई नजरें...कोशिश कि साल भर चले सीजन

मुख्य सचिव श्रीनिवास ने कहा कि राजस्थान आने वाले पर्यटकों के लिए सरकार नवाचारों पर काम कर रही है.

Published : September 18, 2026 at 9:30 PM IST

जयपुर: मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने राजस्थान डॉमेस्टिक ट्रैवल मार्ट (आरडीटीएम) 2026 में शुक्रवार को एग्जीबिशन का उद्घाटन किया. मार्ट में देशभर से करीब 300 ट्रैवल एजेंट्स और राजस्थान के 700 से अधिक प्रॉपर्टीज और टूर कंपनियां शामिल हुईं. जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में 19 सितंबर तक बी-टू-बी मीटिंग्स और एग्जीबिशन जारी रहेगी.

आरडीटीएम के छठे संस्करण के दूसरे दिन बीएम बिड़ला कन्वेंशन सेंटर में दो दिवसीय एग्जीबिशन का उद्घाटन करते हुए मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने कहा, राजस्थान घूमने आने वाले घरेलू पर्यटकों के लिए सरकार नवाचारों पर काम कर रही है. सीएस ने एग्जीबिशन का अवलोकन किया और विभिन्न स्टॉल्स पर जाकर एग्जीबिटर्स से बात की. उन्होंने राजस्थान के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े पर्यटन और हॉस्पिटैलिटी उत्पादों, सेवाओं और नए पर्यटन अनुभवों की जानकारी ली. एग्जीबिटर्स ने अपने उत्पादों और पर्यटन स्थलों की विशेषताओं के बारे में बताया. पर्यटन सचिव शुचि त्यागी और पर्यटन आयुक्त रुक्मणी रियार, राजस्थान पर्यटन के वरिष्ठ अधिकारी एवं एफएचटीआर और हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधि मौजूद रहे.

घरेलू पर्यटन का अपना ही महत्व: मुख्य सचिव ने कहा कि एग्जीबिशन में फुटफॉल देखकर घरेलू पर्यटन के महत्व का पता चलता है. एग्जीबिशन में होटल्स, टेक्नोलॉजी, पैलेस ऑन व्हील्स और कैरावैन जैसे विभिन्न पर्यटन उत्पादों के साथ नवाचार और सस्टेनेबल टूरिज्म से जुड़े प्रयास भी प्रदर्शित किए गए. लंबी यात्राओं के दौरान पर्यटक कैरावैन का उपयोग कर सकते हैं, जो यात्रा को अधिक सुविधाजनक और आरामदायक बना सकती है. पूर्व राजपरिवार के सदस्य सवाई पद्मनाभ सिंह ने भी आरडीटीएम एग्जीबिशन का अवलोकन किया.

इस वर्ग को फायदा: पर्यटन सचिव शुचि त्यागी ने कहा, आज पर्यटक केवल पारंपरिक पर्यटन स्थलों तक सीमित नहीं रहना चाहते, बल्कि ऑथेंटिक और अनुभव आधारित यात्राओं को प्राथमिकता दे रहे हैं. हमारा प्रयास राजस्थान को वर्षभर के पर्यटन गंतव्य के रूप में विकसित करने के साथ कम चर्चित स्थलों, नए पर्यटन सर्किट और स्थानीय अनुभवों को बढ़ावा देना है. इससे पर्यटकों का प्रवास बढ़ेगा. पर्यटन का लाभ राज्य के विभिन्न क्षेत्रों, स्थानीय समुदायों, कारीगरों, उद्यमियों, होमस्टे संचालकों, गाइड और अन्य हितधारकों तक पहुंचेगा.

वेडिंग प्लानर्स को भी बुलाया: पर्यटन आयुक्त रुक्मणी रियार ने कहा कि प्रतिनिधियों को आमेर फोर्ट की वास्तुकला, पोलो के जरिए राजस्थान की खेल विरासत और राजीविका की महिला कारीगरों के हस्तशिल्प से जुड़े अनुभवों के जरिए राजस्थान की विविध पर्यटन पेशकशों से परिचित कराया जा रहा है. एफएचटीआर अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह शाहपुरा ने कहा, आरडीटीएम अब एक तरह से पर्यटन क्षेत्र का उत्सव बन चुका है. एफएचटीआर ने आरडीटीएम को जिस तरह मजबूत मंच के रूप में स्थापित किया है, उसी तरह अब पहले मारवाड़ ट्रैवल मार्ट की जिम्मेदारी मिली है. इस बार पहली बार देशभर से वेडिंग प्लानर्स को भी बुलाया है. राजस्थान में वेडिंग और एमआईसीई इंडस्ट्री के लिए नई संभावनाएं बन रही हैं.

बैठकों का दौर जारी: एग्जीबिशन के आगाज के साथ दो दिन रजिस्टर्ड बायर्स और सैलर्स के बीच पूर्व निर्धारित बैठकें की जा रही हैं. बैठकें रजिस्टर्ड सैलर्स के बूथ पर हो रही हैं, जहां बायर्स राजस्थान के विभिन्न पर्यटन एवं हॉस्पिटैलिटी उत्पादों और सेवाओं की जानकारी लेने एवं व्यावसायिक अवसरों पर चर्चा कर रहे हैं. इस मंच पर होटल व्यवसायी, लग्जरी एवं अनुभव आधारित पर्यटन सेवाएं देने वाले संस्थान, ट्रैवल एजेंट, टूर ऑपरेटर, वेडिंग प्लानर, इवेंट मैनेजर, एयरलाइंस, पर्यटन बोर्ड, नीति-निर्माता, मीडिया प्रतिनिधि और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स शामिल हैं.

देश भर से 300 ट्रैवल एजेंट्स: इस वर्ष मार्ट में करीब 160 पवैलियंस में देशभर से करीब 300 ट्रैवल एजेंट्स और राजस्थान की 700 से अधिक प्रॉपर्टीज और टूर कंपनियां भाग ले रही हैं. एग्जीबिशन से राजस्थान के पर्यटन स्थल, हॉस्पिटैलिटी सेवा और अनुभव आधारित पर्यटन उत्पादों को देशभर के प्रमुख बायर्स के समक्ष पेश किया जा रहा है. मार्ट में पहली बार इवेंट्स एवं वेडिंग इंडस्ट्री को भी मंच दिया है. इससे राजस्थान के कम प्रसिद्ध क्षेत्रों की कला, संस्कृति, विरासत और खान-पान को व्यापक स्तर पर बढ़ावा देने का अवसर मिलेगा.

पीएम के बर्थडे पर केक कटिंग: आरडीटीएम 2026 के उद्घाटन समारोह में एफएचटीआर प्रतिनिधियों की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया गया. उन्होंने मिलेट से तैयार विशेष केक काटा. यह जोधपुर से विशेष रूप से मंगवाया गया था. इस केक के जरिए राजस्थान की समृद्ध मिलेट आधारित खाद्य परंपरा और स्वस्थ जीवनशैली का महत्व दर्शाया गया.

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें