होमशिक्षा-करियरउदयपुर में ब्रिक्स प्रतिनिधियों की बैठक, डिजिटल इकोनॉमी और ग्लोबल साउथ के सहयोग पर बनी रणनीति
शिक्षा-करियर

उदयपुर में ब्रिक्स प्रतिनिधियों की बैठक, डिजिटल इकोनॉमी और ग्लोबल साउथ के सहयोग पर बनी रणनीति

उदयपुर में ब्रिक्स प्रतिनिधियों की बैठक, डिजिटल इकोनॉमी और ग्लोबल साउथ के सहयोग पर बनी रणनीति उदयपुर के ताज फतेह प्रकाश पैलेस में आयोजित CCI की उच्चस्तरीय बैठक में राजनयिकों ने वैश्विक प्रतिस्पर्धा व डिजिटल सहयोग पर मंथन…

ETV Bharat के अनुसार8 अगस्त 2026 को 04:15 pm बजे
उदयपुर में ब्रिक्स प्रतिनिधियों की बैठक, डिजिटल इकोनॉमी और ग्लोबल साउथ के सहयोग पर बनी रणनीति

सौजन्य से:- ETV Bharat

उदयपुर में ब्रिक्स प्रतिनिधियों की बैठक, डिजिटल इकोनॉमी और ग्लोबल साउथ के सहयोग पर बनी रणनीति

उदयपुर के ताज फतेह प्रकाश पैलेस में आयोजित CCI की उच्चस्तरीय बैठक में राजनयिकों ने वैश्विक प्रतिस्पर्धा व डिजिटल सहयोग पर मंथन किया.

Published : August 8, 2026 at 8:47 PM IST

उदयपुर: झीलों की नगरी उदयपुर शनिवार को अंतरराष्ट्रीय चर्चा के केंद्र में रही. भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता के तहत ताज फतेह प्रकाश पैलेस में आयोजित उच्चस्तरीय सम्मेलन में ब्रिक्स और साझेदार देशों के वरिष्ठ अधिकारियों, प्रतिनिधियों और राजनयिकों ने हिस्सा लिया. सम्मेलन में तेजी से बदलती वैश्विक अर्थव्यवस्था के बीच प्रतिस्पर्धा और आपसी सहयोग को मजबूत करने को लेकर विचार-विमर्श हुआ.

पर्यटन उपनिदेशक शिखा सक्सेना ने बताया कि भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) की ओर से आयोजित सम्मेलन में रूस, चीन, इंडोनेशिया, इथियोपिया और दक्षिण अफ्रीका सहित ब्रिक्स और साझेदार देशों के करीब 15 प्रमुख अधिकारी, प्रतिनिधि और राजनयिक शामिल हुए. बैठक में व्यापार, प्रतिस्पर्धा नीति, डिजिटल अर्थव्यवस्था, नई तकनीक, नवाचार, स्टार्टअप, अनुसंधान, शिक्षा और कौशल विकास जैसे विषयों पर चर्चा की गई. बदलते आर्थिक परिदृश्य में प्रतिस्पर्धा को मजबूत करने और ग्लोबल साउथ के देशों के बीच सहयोग बढ़ाने पर भी जोर रहा.

इसे भी पढ़ें- ब्रिक्स सम्मेलन के लिए उदयपुर पहुंचे विदेशी प्रतिनिधि, राजस्थानी परंपरा के साथ हुआ स्वागत

ऐतिहासिक उदयपुर से हुए रूबरू: सम्मेलन समाप्त होने के बाद प्रतिनिधियों ने सिटी पैलेस परिसर का दौरा किया. यहां ऐतिहासिक स्थलों और व्यू पॉइंट से उदयपुर की खूबसूरती को देखा और तस्वीरें भी लीं. इससे पहले विदेशी और राष्ट्रीय प्रतिनिधि उदयपुर पहुंचे थे. रविवार सुबह प्रतिनिधियों के लिए विशेष भ्रमण कार्यक्रम रखा गया है. इसमें उन्हें जगमंदिर, मानसून पैलेस यानी सज्जनगढ़ और फतेहसागर झील की सैर कराई जाएगी. भ्रमण के बाद सभी प्रतिनिधि उदयपुर से रवाना हो जाएंगे.

नई दिल्ली की बैठक के लिए अहम निष्कर्ष: उदयपुर में हुई चर्चा को इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि यहां साझा किए गए सुझाव और निष्कर्ष सितंबर में नई दिल्ली में होने वाले मुख्य ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की कार्ययोजना का हिस्सा बनाए जाएंगे. उदयपुर इससे पहले भी ब्रिक्स से जुड़े आयोजन की मेजबानी कर चुका है. वर्ष 2016 में शहर में ब्रिक्स आपदा प्रबंधन मंत्रियों की सफल बैठक आयोजित हुई थी. एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों की मौजूदगी ने उदयपुर को वैश्विक मंच पर चर्चा में ला दिया है.

इसे भी पढ़ें- ब्रिक्स करेंसी के पक्ष में नहीं भारत, डिजिटल कॉमर्स और नई टेक्नोलॉजी से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर: पीयूष गोयल

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें