करंट ने ली दो बच्चों की जान, छत में पानी भरते समय हादसा; बिजली कंपनी पर कार्रवाई की मांग
Kota News: कोटा में करंट ने ली दो बच्चों की जान, छत में पानी भरते समय हादसा; बिजली कंपनी पर कार्रवाई की मांग Kota News In Hindi: किशोरपुरा थाना क्षेत्र के साजिदहेड़ा में रविवार शाम करंट लगने से दो बच्चों की मौत हो गई, यह…

सौजन्य से:- ABP News
Kota News: कोटा में करंट ने ली दो बच्चों की जान, छत में पानी भरते समय हादसा; बिजली कंपनी पर कार्रवाई की मांग
Kota News In Hindi: किशोरपुरा थाना क्षेत्र के साजिदहेड़ा में रविवार शाम करंट लगने से दो बच्चों की मौत हो गई, यह हादसा में निर्माणाधीन मकान के छत में पानी भरते वक्त हुआ.
कोटा शहर के किशोरपुरा थाना क्षेत्र के साजिदहेड़ा में रविवार शाम एक दर्दनाक हादसे में दो बच्चों की करंट से मौत हो गई, यह हादसा निर्माणाधीन मकान की आरसीसी (RCC) छत पर पानी भरते समय हुआ है. हादसे के बाद पूरे इलाके में मातम पसर गया. परिवार के एक बेटे और एक भांजे की एक साथ मौत से घर में कोहराम मच गया.
मृतक आदिल पुत्र के पिता शब्बीर ने बताया कि निर्माणाधीन मकान की नई डाली गई छत पर क्यारियों में पानी भरा जा रहा था. उस वक्त भांजा समीर और बेटा आदिल छत पर थे. पानी की मोटर जिस इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड से चल रही थी, वह लोहे की जाली पर बंधा हुआ था. उसी जाली के पास से निजी बिजली कंपनी केईडीएल की बिजली लाइन भी गुजर रही थी.
Dungarpur News: साइबर ठगी का खेल बेनकाब, एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर लोगों को फंसाने वाला गिरफ्तार
करंट लगने से गई दोनों बच्चों की जान
परिजनों के मुताबिक, इसी दौरान अचानक करंट फैल गया और आदिल पुत्र शब्बीर तथा समीर पुत्र रमजान उसकी चपेट में आ गए. दोनों बच्चों को गंभीर हालत में तत्काल एमबीएस अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. वहीं, करंट लगने से एक साथ दो बच्चों की मौत की खबर से इलाके में हड़कंप मच गया है, साथ ही बच्चों के परिजनों का घटना के बाद से रो-रोकर बुरा हाल है.
परिजनों ने की बिजली कंपनी पर कार्रवाई की मांग
परिजनों ने हादसे के लिए निजी बिजली कंपनी केईडीएल की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है. उनका आरोप है कि बिजली लाइन और सुरक्षा व्यवस्था में गंभीर चूक के कारण यह दर्दनाक हादसा हुआ. परिजनों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. वहीं, किशोरपुरा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है. पुलिस जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उस पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
Jalore News: जालौर में पत्नी बनी कातिल! प्रेमी की मदद से पति को उतारा मौत के घाट, 3 गिरफ्तार
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

उदयपुर में मॉडिफाई की स्लीपर-लग्जरी 4 बसों को किया सीज: बलीचा चौराहे पर विधिक प्राधिकरण-परिवहन विभाग ने की जांच; 6 बसों पर लगाई पेनल्टी - Udaipur News

तेंदुए का दहशत फैलानेवाला हमला: शराब की दुकान में तेंदुआ की धावा बोली और 2 लोगों को मार डाला

सीवान में राजस्थान पुलिस की रेड: सर्राफा दुकान में घंटों छापेमारी, 1 करोड़ के चोरी के गहनों की जांच, बाजार में मची अफरा-तफरी - Siwan News


