गहलोत सरकार में पेपर लीक नहीं हुए, उन्होंने पेपर बेचकर फंड कमाया था : दिलावर
गहलोत सरकार में पेपर लीक नहीं हुए, उन्होंने पेपर बेचकर फंड कमाया था : दिलावर मंत्री दिलावर ने दावा किया कि पंचायत राज चुनाव में भाजपा का परचम लहराएगा. Published : August 8, 2026 at 1:25 PM IST भीलवाड़ा: प्रदेश के शिक्षा…

सौजन्य से:- ETV Bharat
गहलोत सरकार में पेपर लीक नहीं हुए, उन्होंने पेपर बेचकर फंड कमाया था : दिलावर
मंत्री दिलावर ने दावा किया कि पंचायत राज चुनाव में भाजपा का परचम लहराएगा.
Published : August 8, 2026 at 1:25 PM IST
भीलवाड़ा: प्रदेश के शिक्षा एवं पंचायत राज मंत्री मदन दिलावर शनिवार को एक दिवसीय भीलवाड़ा जिले के दौरे पर रहे. यहां उन्होंने भीलवाड़ा शहर के पास स्थित प्रसिद्ध हरणी महादेव मंदिर में भगवान भोलेनाथ का अभिषेक कर राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय परिसर में सघन वृक्षारोपण कार्यक्रम में भाग लिया. इस दौरान उन्होंने दावा किया कि पंचायत राज चुनाव में भाजपा का परचम लहराएगा. चुनाव आयोग जल्द नोटिफिकेशन जारी करेगा.
वहीं, मंत्री दिलावर ने पंचायती राज चुनाव को लेकर कहा कि ओबीसी आयोग ने सरकार को रिपोर्ट सौंप दी है. सरकार निकाय व पंचायत चुनाव को लेकर पूरी तरह से तैयार है. एक चुनाव खत्म हो जाता है उसके बाद दूसरे दिन से ही बीजेपी अगले चुनाव की तैयारी में जुट जाती है. पंचायत राज चुनाव के लिए नोटिफिकेशन जारी करना चुनाव आयोग का काम है. सही समय पर चुनाव को लेकर नोटिफिकेशन जारी होगा.
पढे़ं. केंद्रीय मंत्री शेखावत बोले- निकाय चुनाव में भी खिलेगा कमल, नजर नहीं आया गहलोत का तिलिस्म
पेपर बेच-बेचकर फंड कमाए : मंत्री दिलावर ने पूर्व सीएम अशोक गहलोत व गोविंद सिंह डोटासरा पर पलटवार करते हुए कहा कि गहलोत व डोटासरा खिसियानी बिल्ली खंभा नोचने जैसे ही हैं. हमारी सरकार राजस्थान में विकास कर रही है. शिक्षा के क्षेत्र में भी अच्छा सुधार हो रहा है, इसीलिए गहलोत व डोटासरा कुछ-कुछ तो कहते रहते हैं. जब उनकी सरकार थी तो उन्होंने कुछ काम नहीं किया. शिक्षा का बंटाधार किया. उन्होंने दावा किया कि गहलोत ने हिंदी विद्यालय के बोर्ड पर अंग्रेजी के बोर्ड लगा दिए थे. लोगों को धोखा दिया. आरोप लगाया कि तत्कालीन सरकार ने पेपर बेच-बेचकर फंड कमाए. अशोक गहलोत के सामने शिक्षकों ने कहा ट्रांसफर करने का बहुत पैसा खाते हैं. इससे ज्यादा क्या सबूत चाहिए. प्रदेश में तृतीय श्रेणी अध्यापक स्थानांतरण को लेकर जो हमने आश्वासन दिया उसको जरूर पूरा करेंगे.
दिलावर ने वृक्षारोपण के कार्यक्रम के बाद प्रेस से बातचीत करते होते हुए कहा कि पौधारोपण इसीलिए आवश्यक है कि पौधे से लोगों को ऑक्सीजन चाहिए. कोरोना काल में इसका महत्व सबसे ज्यादा पता चला. ऑक्सीजन नहीं मिलने से कई लोग मर गए, इसीलिए ऑक्सीजन को प्राण वायु कहते हैं. ऐसे में सभी प्रदेशवासियों से अपील है कि इस वर्षा ऋतु में अधिक से अधिक पेड़ लगाएं. मंत्री दिलावर ने दावा किया कि एक पेड़ एक साल में 30 लाख रुपए की ऑक्सीजन देता है और प्रदूषण कम करता है. इस दौरान भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल, पूर्व विधायक विट्ठल शंकर अवस्थी सहित जिले के जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और सामाजिक संगठन से जुड़े पदाधिकारी मौजूद रहे.
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद का परिणाम जारी: 6 लाख से ज्यादा वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे

ACTION PLAN : सीएम भजनलाल शर्मा आज करेंगे नवनिर्वाचित निकाय प्रमुखों से संवाद, तय होगा 100 दिन का रोडमैप

From the edge of extinction, two captive-bred Great Indian Bustards released into wild in Rajasthan


