जयपुर के तालाब में मिले मां समेत दो मासूम बेटियों के शव, आत्महत्या की आशंका
Sign In Advertisement X राजस्थान की राजधानी जयपुर के पास गोविंदगढ़ इलाके में मंगलवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक महिला और उसकी दो नाबालिग बेटियों…

सौजन्य से:- AajTak
Sign In
Advertisement
X
राजस्थान की राजधानी जयपुर के पास गोविंदगढ़ इलाके में मंगलवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक महिला और उसकी दो नाबालिग बेटियों के शव तालाब से बरामद किए गए. पुलिस को शुरुआती जांच में आत्महत्या का शक है. घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है.
पुलिस के अनुसार, यह घटना जयपुर के निकट स्थित गोविंदगढ़ क्षेत्र की है. गोविंदगढ़ थाना प्रभारी विनोद सांखला ने बताया कि मृतक महिला की पहचान 25 वर्षीय पूजा के रूप में हुई है. पूजा की शादी करीब छह साल पहले हुई थी. मंगलवार तड़के वह अपने घर से निकली थी और उसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल सका था.
प्राथमिक जांच में सामने आया है कि पूजा अपने साथ अपनी दो नाबालिग बेटियों को लेकर घर से निकली थी. पुलिस के मुताबिक, घर से करीब दो किलोमीटर दूर स्थित एक तालाब में महिला और दोनों बच्चियों के शव मिले हैं. आशंका जताई जा रही है कि पूजा ने अपनी दोनों बेटियों के साथ तालाब में छलांग लगाकर आत्महत्या की है. हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है.
Advertisement
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तीनों शव तालाब से बाहर निकलवाए गए. इसके बाद तीनों शव पोस्टमॉर्टम के लिए नजदीकी अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिए गए. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों को लेकर और साफ जानकारी मिल सकेगी.
पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आखिर पूजा ने यह कदम क्यों उठाया. परिवार के सदस्यों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है. अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना के पीछे की वास्तविक परिस्थितियों का खुलासा हो सकेगा.
---- समाप्त ----
TOPICS:
Latest News in Hindi »
Advertisement
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

उदयपुर में मॉडिफाई की स्लीपर-लग्जरी 4 बसों को किया सीज: बलीचा चौराहे पर विधिक प्राधिकरण-परिवहन विभाग ने की जांच; 6 बसों पर लगाई पेनल्टी - Udaipur News

तेंदुए का दहशत फैलानेवाला हमला: शराब की दुकान में तेंदुआ की धावा बोली और 2 लोगों को मार डाला

सीवान में राजस्थान पुलिस की रेड: सर्राफा दुकान में घंटों छापेमारी, 1 करोड़ के चोरी के गहनों की जांच, बाजार में मची अफरा-तफरी - Siwan News


