होमधर्म-आस्थापीएम मोदी की लंबी उम्र के लिए भजनलाल शर्मा ने की विशेष पूजा, विघ्नहर्ता के चरणों में पहुंचे राजस्थान के मुखिया
धर्म-आस्था

पीएम मोदी की लंबी उम्र के लिए भजनलाल शर्मा ने की विशेष पूजा, विघ्नहर्ता के चरणों में पहुंचे राजस्थान के मुखिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 साल का कार्यकाल पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर के मोती डूंगरी गणेश मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। उन्होंने पीएम मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घ…

Navbharat Times के अनुसार10 जून 2026 को 09:11 am बजे
पीएम मोदी की लंबी उम्र के लिए भजनलाल शर्मा ने की विशेष पूजा, विघ्नहर्ता के चरणों में पहुंचे राजस्थान के मुखिया

सौजन्य से:- Navbharat Times

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 साल का कार्यकाल पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर के मोती डूंगरी गणेश मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। उन्होंने पीएम मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और 'विकसित भारत 2047' के संकल्प की सिद्धि के लिए प्रार्थना की।

जयपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित 12 साल पूरे होने के ऐतिहासिक अवसर पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एक विशेष पहल की है। मरुधरा के मुखिया आज जयपुर के प्रसिद्ध और आराध्य देव श्री मोती डूंगरी गणेश मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने विघ्नहर्ता के चरणों में शीश नवाकर विशेष पूजा-अर्चना की।

मुख्यमंत्री ने इस बेहद खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और देश की निरंतर प्रगति के लिए मंगलकामना की। इस धार्मिक और प्रेरक आयोजन की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर एक पोस्ट के जरिए साझा की।

बप्पा के दर पर पीएम मोदी के लिए 'मंगलकामना'

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मोती डूंगरी गणेश मंदिर में पूरी विधि-विधान से पूजा की। उन्होंने बप्पा से प्रार्थना करते हुए लिखा कि प्रभु श्री गणेश की कृपा और प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में देश और हमारा राजस्थान हमेशा उन्नति तथा विकास के पथ पर अग्रसर रहे। उन्होंने यह कामना भी की कि देश के प्रत्येक नागरिक के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली का संचार हो और 'विकसित भारत' के संकल्प की सिद्धि हो।

प्रधानमंत्री मोदी जी के कुशल नेतृत्व में राष्ट्रसेवा, जनकल्याण और विकसित भारत के निर्माण का यह कारवां इसी प्रकार बिना रुके सतत आगे बढ़ता रहे और भारत विश्वपटल पर नए गौरवशाली कीर्तिमान स्थापित करता रहे।

भजनलाल शर्मा, मुख्यमंत्री राजस्थान

'4,399 दिनों की यह यात्रा एक ऐतिहासिक गाथा'

मुख्यमंत्री ने मोदी सरकार के कार्यकाल के दिनों का उल्लेख करते हुए इसे भारत के गौरव का कालखंड बताया। उन्होंने कहा कि 4,399 दिनों की यह ऐतिहासिक यात्रा भारत के सामर्थ्य, संकल्प और 140 करोड़ देशवासियों के अटूट विश्वास की एक प्रेरक गाथा है। उनके नेतृत्व में देश ने विकास, आत्मनिर्भरता और वैश्विक प्रतिष्ठा के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं।

गरीब कल्याण से विकसित भारत 2047 का सफर

भजनलाल शर्मा ने कहा कि जो यात्रा गरीब, वंचित और समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के संकल्प के साथ शुरू हुई थी, वह आज 'विकसित भारत 2047' के एक विराट जनआंदोलन का रूप ले चुकी है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि यह ऐतिहासिक उपलब्धि केवल एक जननेता की नहीं, बल्कि हर उस भारतीय की है जिसने नए भारत के निर्माण में अपना अटूट विश्वास जताया है।

लेखक के बारे मेंपुलकित सक्सेनापुलकित सक्सेना नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। वह साल 2022 नवंबर महीने से नवभारत टाइम्स की डिजिटल विंग से जुड़े। वर्तमान में राजस्थान के लिए काम करते हैं। 2019 में पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली के नेशनल टीवी चैनल में इनपुट डेस्क से की। बीते 7 सालों में टेलीविजन से लेकर सोशल मीडिया और अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर की भूमिका में कार्यरत हैं।

राजस्थान की राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर्स और ऑफ बीट खबरों पर नजर रखना पुलकित सक्सेना की पहली प्राथमिकता रहती है।

विशेषज्ञता- राजनीति, क्राइम, एनलिसिस, सियासी उठा पटक को कवर करना।

पत्रकारिता अनुभव: 7 साल से कार्यरत

पुलकित सक्सेना ने साल 2017 में जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरी की। साल 2019 में देश की प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से दिल्ली में प्रथम श्रेणी से पोस्ट ग्रेजुएशन पत्रकारिता में किया। इसके बाद साल 2019 में दिल्ली से टीवी 100 न्यूज चैनल से पत्रकारिता की शुरुआत की। इसके बाद राजस्थान के यूट्यूब न्यूज चैनल में एंकरिंग, पैकेज क्रिएशन और सोशल मीडिया हैंडल के लिए सक्रियता से काम किया। साल 2022 के नवंबर महीने में वह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में जुड़े। वर्तमान में बीते तीन साल से वह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर की भूमिका निभा रहे हैं।... और पढ़ें

कन्वर्सेशन शुरू करें

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें