जयपुर में राह चलती महिला की छीनी चेन, संघर्ष के दौरान बदमाश की शर्ट फटकर महिला में हाथ में रह गई
जयपुर में राह चलती महिला की छीनी चेन, संघर्ष के दौरान बदमाश की शर्ट फटकर महिला में हाथ में रह गई महिला ने बदमाशों का पीछा कर पकड़ने की कोशिश की. बदमाश दूसरे साथी के साथ बाइक पर बैठकर भाग गया. Published : August 11, 2026…

सौजन्य से:- ETV Bharat
जयपुर में राह चलती महिला की छीनी चेन, संघर्ष के दौरान बदमाश की शर्ट फटकर महिला में हाथ में रह गई
महिला ने बदमाशों का पीछा कर पकड़ने की कोशिश की. बदमाश दूसरे साथी के साथ बाइक पर बैठकर भाग गया.
Published : August 11, 2026 at 5:00 PM IST
जयपुर: राजधानी जयपुर के विद्याधर नगर इलाके में राह चलती महिला की चेन स्नेचिंग की वारदात सामने आई है. विद्याधर नगर के अंबाबाड़ी स्थित बैंक कॉलोनी में मंदिर के पास बाइक सवार दो बदमाश झपट्टा मारकर महिला के गले से चेन तोड़कर फरार हो गए. महिला ने बदमाशों का पीछा कर पकड़ने की कोशिश की. संघर्ष के दौरान एक बदमाश का शर्ट महिला के हाथ में आकर फट गया और शर्ट का कपड़ा महिला की हाथ में रह गया, लेकिन बदमाश दूसरे साथी के साथ बाइक पर बैठकर भाग गया. ज्यादा ट्रैफिक होने से बदमाश ओझल हो गए. वारदात घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. महिला की रिपोर्ट पर विद्याधर नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की.
विद्याधर नगर थाना अधिकारी हिम्मत सिंह ने बताया कि बैंक कॉलोनी में मंदिर के पास रविवार रात पुष्पा देवी पैदल जा रही थी. बाइक सवार दो बदमाशों ने पुष्पा देवी के गले से सोने की चेन तोड़ ली. घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. इसमें बाइक पर आए दो बदमाश वारदात करते दिख रहे हैं. एक बदमाश बाइक पर बैठा रहा और दूसरा बदमाश बाइक से उतरकर पुष्पा देवी की तरफ गया.
शर्ट फटकर हाथ में आ गई: एसएचओ के अनुसार, पीड़ित पुष्पा देवी ने शोर मचाते हुए बदमाशों का पीछा किया. पुष्पा देवी ने एक बदमाश का शर्ट पकड़ लिया. शर्ट का टुकड़ा फटकर पुष्पा देवी के हाथ में आ गया, लेकिन बदमाश भाग कर दूसरे साथी के साथ बाइक पर बैठ गया. दोनों बदमाश बाइक से फरार हो गए. पुष्पा देवी के चिल्लाने पर आसपास से लोग आए. सूचना पर पुलिस पहुंची और मौका देखा. पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरा फुटेज खंगाले.फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान के प्रयास जारी हैं.
तकनीक का सहारा ले रही पुलिस: पुलिस ने पीड़िता पुष्पा देवी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की. सीसीटीवी फुटेज के साथ बदमाशों के आने और जाने वाले रास्तों के भी सीसीटीवी चेक किए जा रहे हैं. पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी सहायता के आधार पर बदमाशों की तलाश में जुट गई है.
पढ़ें: जयपुर में लिफ्ट के अंदर गनपॉइंट पर लूट, बैंक मैनेजर से सोने की चेन, कड़ा और अंगूठियां लूटीं
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

AI पुलिसिंग से डेटा एनालिस्ट तक 5 पदों पर भर्ती: राजस्थान पुलिस में यंग प्रोफेशनल्स के लिए वैकेंसी; आवेदन का आखिरी मौका कल - Jaipur News

जयपुर में दो परिवारों की खुशियां निगल गई बेकाबू कार; घायल मां से चिपका मासूम देर तक बिलखता रहा

हरभजन सिंह ने जॉम्बी ड्रग क्लिप को पंजाब का बताकर शेयर किया; पुलिस का कहना है कि यह राजस्थान से है, आप ने पलटवार किया - द ट्रिब्यून


