डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा का दावा, 'अजमेर नगर निगम में आठवीं बार बनने जा रहा है भाजपा का बोर्ड'
डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा का दावा, 'अजमेर नगर निगम में आठवीं बार बनने जा रहा है भाजपा का बोर्ड' अरुण चतुर्वेदी ने कहा कि भाजपा ने क्षेत्र में काम के आधार और पार्टी के प्रति निष्ठा को ध्यान में रखते हुए टिकट दिए हैं. Pub…

सौजन्य से:- ETV Bharat
डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा का दावा, 'अजमेर नगर निगम में आठवीं बार बनने जा रहा है भाजपा का बोर्ड'
अरुण चतुर्वेदी ने कहा कि भाजपा ने क्षेत्र में काम के आधार और पार्टी के प्रति निष्ठा को ध्यान में रखते हुए टिकट दिए हैं.
Published : September 3, 2026 at 9:00 PM IST
अजमेर: उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने अजमेर नगर निगम में आठवीं बार लगातार भाजपा का बोर्ड बनने का दावा किया है. बैरवा ने यह भी दावा किया कि प्रदेश भर में नगर निकाय चुनाव में अधिकांश जगहों पर भाजपा के बोर्ड बनने जा रहे हैं. बैरवा गुरुवार को अजमेर में थे. उनके साथ भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी और राष्ट्रीय मंत्री संगीता यादव ने एक होटल में संयुक्त रूप से प्रेसवार्ता कर बीजेपी के संकल्प पत्र की जानकारी दी.
'मनमुटाव हो सकता है, पर एकमत होकर लड़ेंगे चुनाव': उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने कहा कि नगर निगम में पिछले बोर्ड में बेहतरीन काम हुए हैं, उन कामों के आधार पर भाजपा आठवीं बार लगातार नगर निगम में बोर्ड बनाने जा रही है. उन्होंने कहा कि टिकट नहीं मिलने से कुछ कार्यकर्ताओं को नाराजगी हो सकती है. कुछ मनमुटाव हो सकता है, लेकिन सब एकमत होकर चुनाव लड़ेंगे. भाजपा का कार्यकर्ता अपने दायित्व को बखूबी निभाता है. उन्होंने दावा किया कि प्रदेश की जनता की भावना भाजपा के साथ है और आने वाले निकाय चुनाव में भाजपा के पक्ष में ज्यादा से ज्यादा वोट पड़ेंगे. अधिक से अधिक नगर निकायों में भाजपा के बोर्ड बनेंगे. भाजपा से नगर निगम में मेयर रहे धर्मेंद्र गहलोत के भाजपा छोड़ देने के सवाल पर उन्होंने कहा कि मिल बैठकर इसका भी हल निकाला जाएगा.
'काम और निष्ठा के आधार पर दिए टिकट': भाजपा में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं वर्तमान में राजस्थान राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी ने कहा कि भाजपा ने क्षेत्र में काम के आधार और पार्टी के प्रति निष्ठा को ध्यान में रखते हुए टिकट दिए हैं. जिन कार्यकर्ताओं को टिकट नहीं मिला, ऐसे दावेदारों की पीड़ा को भी धीरे-धीरे काम करने का प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि पार्टी विकास के आधार पर निकाय चुनाव लड़ेगी. देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 'सबका साथ, सबका विकास' के साथ आगे बढ़ रहे हैं. प्रदेश में भजनलाल सरकार पेयजल की समस्या को खत्म करने के लिए ईआरसीपी लेकर आई है. भजनलाल सरकार ने प्रदेश में विकास को लेकर कोई कसर नहीं छोड़ी है. अजमेर में नगर निगम के पिछले बोर्ड में भाजपा बोर्ड में हुए विकास के कार्यों के बारे में भी उन्होंने बताया. साथ ही दावा किया कि यहां आठवीं बार लगातार भाजपा का नगर निगम में बोर्ड बनने जा रहा है.
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद का परिणाम जारी: 6 लाख से ज्यादा वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे

ACTION PLAN : सीएम भजनलाल शर्मा आज करेंगे नवनिर्वाचित निकाय प्रमुखों से संवाद, तय होगा 100 दिन का रोडमैप

From the edge of extinction, two captive-bred Great Indian Bustards released into wild in Rajasthan


