जयपुर हाइवे पर बस ट्रक से टकराई, नौ यात्री घायल
जयपुर हाइवे पर बस ट्रक से टकराई, नौ यात्री घायल राजस्थान रोडवेज की एक अनियंत्रित बस ने आगरा-जयपुर हाईवे पर ट्रक को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में नौ यात्री गंभीर रूप से घायल हुए, जबकि अन्य को मामूली चोटें आईं। घायलों को अ…

सौजन्य से:- Hindustan
जयपुर हाइवे पर बस ट्रक से टकराई, नौ यात्री घायल
राजस्थान रोडवेज की एक अनियंत्रित बस ने आगरा-जयपुर हाईवे पर ट्रक को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में नौ यात्री गंभीर रूप से घायल हुए, जबकि अन्य को मामूली चोटें आईं। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे का कारण तेज गति और चालक की लापरवाही बताई जा रही है।
थाना किरावली क्षेत्र के अंतर्गत आगरा-जयपुर हाईवे पर महुअर के पास बुधवार सुबह राजस्थान रोडवेज की अनियंत्रित बस ने ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। दुर्घटना में बस में सवार में नौ यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि अन्य यात्रियों को मामूली चोटें आईं। बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने सूझबूझ दिखाते हुए घायलों को संभाला और अस्पताल पहुंचाया। बस में सवार एक यात्री ने बताया कि यह हादसा बस चालक की लापरवाही और अत्यधिक तेज गति के कारण हुआ। यात्री के अनुसार, ट्रक सामान्य गति से चल रहा था, तभी बस चालक ने नियंत्रण खो दिया और बस सीधे ट्रक से जा टकराई।
बस में करीब 50 लोग सवार थे। सभी घायलों को तुरंत नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किरावली ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम ने उनका उपचार किया।किरावली स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डॉ. भानू प्रताप सिंह के मुताबिक, घायलों में तीन युवा हैं जिनकी उम्र 18 से 19 वर्ष के बीच है। अन्य घायलों में भरतपुर निवासी अभिमन्यु, शिखा और सुनील कुमार, डींग के सिनसिनी निवासी विजय, बहराइच निवासी राहुल प्रजापति, धर्मप्रकाश, नितिन कुमार और विजय, तथा भरतपुर निवासी आशीष कुमार शामिल हैं। प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को छुट्टी दे दी गई है।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

कोटा: जब रूठते हैं इंद्रदेव, तब सड़क खोदकर की जाती है 'गड़े भेरूजी' की पूजा, फिर होती है झमाझम बारिश

राजस्थान में मानसून की वापसी की संभावना: 24 जिलों में 3 दिनों के लिए येलो अलर्ट

हिमाचल के राज्यपाल ने आध्यात्मिक तीर्थस्थलों का दौरा किया, प्रार्थना की


