राजस्थान का मौसम: आज जयपुर में बारिश, सवाई माधोपुर में सड़कें लबालब, स्कूलों में हुई छुट्टियां, पढ़ें ताजा अलर्ट
मौसम विभाग का ताजा ऑरेंज और येलो अलर्ट मौसम केंद्र जयपुर की रिपोर्ट के अनुसार, प्रदेश भर में बादलों की भारी आवाजाही बनी हुई है और अगले कुछ घंटे बेहद संवेदनशील माने जा रहे हैं।- ऑरेंज अलर्ट (मध्यम से भारी बारिश और तेज हवा…

सौजन्य से:- Navbharat Times
मौसम विभाग का ताजा ऑरेंज और येलो अलर्ट
मौसम केंद्र जयपुर की रिपोर्ट के अनुसार, प्रदेश भर में बादलों की भारी आवाजाही बनी हुई है और अगले कुछ घंटे बेहद संवेदनशील माने जा रहे हैं।- ऑरेंज अलर्ट (मध्यम से भारी बारिश और तेज हवाएं): जयपुर, दौसा, करौली, सवाई माधोपुर, टोंक, बूंदी, कोटा एवं बारां जिलों तथा आसपास के क्षेत्रों में 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से अचानक तेज हवाएं चलने, बिजली कड़कने और भारी से अतिभारी बारिश का दौर जारी रहने का अलर्ट जारी किया गया है। निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न होने की पूरी आशंका है।
- येलो अलर्ट (हल्की से मध्यम बारिश): सीकर, डिडवाना-कुचामन, अजमेर, नागौर, ब्यावर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, झालावाड़, अलवर, कोटपूतली-बहरोड़, झुंझुनूं, खैरथल-तिजारा, डीग, भरतपुर एवं धौलपुर जिलों में तेज मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश का दौर बना रहेगा।
सड़कों पर बह रहा पानी, इन जिलों के स्कूलों में छुट्टियां घोषित
भारी बारिश और संभावित बाढ़ जैसे खतरों को देखते हुए संबंधित जिला कलेक्टर्स ने सुरक्षात्मक कदम उठाए हैं।- झालावाड़ जिला: झालावाड़ में मौसम विभाग की अतिभारी बारिश की चेतावनी के बाद जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। शनिवार को जिले के समस्त सरकारी और निजी विद्यालयों में कक्षा 1 से 12वीं तक के छात्रों के लिए पूर्ण अवकाश घोषित कर दिया गया है। झालावाड़ में इस मानसून सीजन में अब तक औसतन 740 एमएम बारिश दर्ज की जा चुकी है, जबकि पिछले साल पूरे सीजन में 1087 एमएम बारिश हुई थी।
- सवाई माधोपुर जिला: जिले में सुबह से हो रही मूसलाधार बारिश के चलते सड़कों और निचले इलाकों में पानी भर गया है। छात्रों को आने-जाने में होने वाली परेशानी और हादसों के खतरे को देखते हुए कलेक्टर ने जिले के सभी सरकारी व निजी स्कूलों में आज की छुट्टी के आदेश जारी किए हैं।
- करौली जिला (टोडाभीम क्षेत्र): करौली और विशेषकर टोडाभीम क्षेत्र में लगातार हो रही तेज बारिश के कारण जलभराव की गंभीर स्थिति बन गई है। जिला प्रशासन ने ऐहतियात के तौर पर टोडाभीम व आसपास के सभी शिक्षण संस्थानों में विद्यार्थियों के लिए अवकाश घोषित किया है।
आगे कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, 5 सितंबर को भरतपुर और कोटा संभाग के जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश तो एक-दो स्थानों पर अत्यंत भारी बारिश दर्ज हो सकती है। वहीं जयपुर, अजमेर, उदयपुर और बीकानेर संभाग के इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश जारी रहेगी।विभाग के मुताबिक 6 और 7 सितंबर से भारी बारिश की गतिविधियों में धीरे-धीरे कमी आने लगेगी, हालांकि भरतपुर, जयपुर और कोटा संभाग में हल्की-मध्यम बारिश का दौर बना रहेगा। इसके बाद 8 सितंबर से पूरे राजस्थान में बारिश की गतिविधियों में भारी कमी आने की प्रबल संभावना है। प्रशासन ने आमजन से जलभराव वाले क्षेत्रों, अंडरपास और बिजली के खंभों से दूर रहने की अपील की है।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद का परिणाम जारी: 6 लाख से ज्यादा वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे

ACTION PLAN : सीएम भजनलाल शर्मा आज करेंगे नवनिर्वाचित निकाय प्रमुखों से संवाद, तय होगा 100 दिन का रोडमैप

From the edge of extinction, two captive-bred Great Indian Bustards released into wild in Rajasthan


