होम›शिक्षा-करियर›कांग्रेस सरकार स्मार्ट सिटी का बजट खा गई, डकार तक नहीं ली, अब ट्रिपल इंजन सरकार देगी जयपुर को गति- सतीश पूनिया
शिक्षा-करियर

कांग्रेस सरकार स्मार्ट सिटी का बजट खा गई, डकार तक नहीं ली, अब ट्रिपल इंजन सरकार देगी जयपुर को गति- सतीश पूनिया

कांग्रेस सरकार स्मार्ट सिटी का बजट खा गई, डकार तक नहीं ली, अब ट्रिपल इंजन सरकार देगी जयपुर को गति- सतीश पूनिया भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री व राज्यसभा सांसद डॉ. सतीश पूनिया पत्नी और बेटे के साथ पहुंचे वोट देने. Published…

ETV Bharat के अनुसार12 सितंबर 2026 को 05:04 am बजे
कांग्रेस सरकार स्मार्ट सिटी का बजट खा गई, डकार तक नहीं ली, अब ट्रिपल इंजन सरकार देगी जयपुर को गति- सतीश पूनिया

सौजन्य से:- ETV Bharat

कांग्रेस सरकार स्मार्ट सिटी का बजट खा गई, डकार तक नहीं ली, अब ट्रिपल इंजन सरकार देगी जयपुर को गति- सतीश पूनिया

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री व राज्यसभा सांसद डॉ. सतीश पूनिया पत्नी और बेटे के साथ पहुंचे वोट देने.

Published : September 11, 2026 at 2:15 PM IST

जयपुर : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री और राज्यसभा सांसद डॉ. सतीश पूनिया ने जयपुर के निर्माण नगर स्थित वार्ड नंबर 34 के मतदान केंद्र पर पत्नी और बेटे के साथ मतदान किया. उन्होंने इस मौके पर पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर गंभीर आरोप लगाए और उम्मीद जताई की जयपुर नगर निगम में भाजपा का बोर्ड बनेगा. उन्होंने कहा, केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार के साथ मिलकर जयपुर शहर की भाजपा सरकार ट्रिपल इंजन की सरकार के रूप में शहर के विकास को गति देगी. मीडिया से बातचीत में सतीश पूनिया ने कहा, भारत की अनेक अनेक खूबियों में से एक खूबी यह भी है कि यहां उत्कृष्ट लोकतंत्र है. जो हमें हर समय एक ऐसा अवसर देता है. जब हम अपनी इच्छा से, निर्भीक होकर निरपेक्ष रूप से अपना जनप्रतिनिधि चुन सकते और अपनी सरकार चुनते हैं. वो चाहे देश की या प्रदेश की सरकार हो या शहरों की सरकार हो. आज एक बार फिर से देश के लोकतंत्र पर गौरव हुआ जब परिवार के साथ शहरों की सरकार के लिए मतदान किया.

जनता का जताया आभार : उन्होंने देश की जनता के प्रति इस बात के लिए कृतज्ञता प्रकट की कि उन्होंने मतदान के जरिए इस लोकतंत्र को पुष्ट, अक्षुण और मजबूत रखा. वे बोले, लोकतंत्र विचारों से चलता है. चाहे शहरों के चुनाव हो या देश के आम चुनाव. हर राजनीतिक दल अपनी जोर आजमाइश करता है. अपने प्रतिनिधि मैदान में उतरता है और देश की जनता गुण-अवगुण के आधार पर, विचार के आधार पर और परिस्थितियों के आधार पर निर्णय करती है.

इसे भी पढ़ें: निकाय का रण: गहलोत और शेखावत ने डाला वोट, अपनी-अपनी पार्टी की जीत का किया दावा

विचार, व्यवहार और काम पर दिया जनादेश : उन्होंने कहा, राजस्थान में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में एक प्रदेश एक चुनाव की अवधारणा पर एक साथ दो चरण में चुनाव हो रहे हैं. गुलाबी नगरी जयपुर के नगर निगम का मतदाता होने के नाते उन्हें भी आज मतदान का सौभाग्य मिला है. वे बोले, जैसे देश में और प्रदेश में भाजपा को एक अच्छा जनादेश मिला है. विचार, व्यवहार, नीति और काम के नाम से पार्टी को जनता ने जनादेश दिया. अब जयपुर शहर में भी भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी और ट्रिपल इंजन की सरकार शहर के विकास को गति देगी.

एक बार फिर जयपुर में बनेगा भाजपा का बोर्ड : पिछले चुनाव में जयपुर निगम में काफी अवरोध थे. उस समय तो अशोक गहलोत सरकार केवल कुर्सी बचाने में रही. परिसीमन में उस समय गड़बड़ियां की गई. राजनीतिक रंजिश निकालने के लिए भाजपा शासित निकायों को परेशान करने की नीयत से काम में लगातार बाधा उत्पन्न की गई. जिससे शहरों का विकास अवरुद्ध हुआ. स्मार्ट सिटी जैसे बड़े बजट को कांग्रेस सरकार खा गए और डकार भी नहीं ली. उन्होंने कहा, यही सही समय है. एक बार फिर जयपुर नगर में भाजपा का बोर्ड बनेगा और ट्रिपल इंजन की सरकार जयपुर शहर के विकास को गति देगी.

इसे भी पढ़ें: वन स्टेट-वन इलेक्शन पर BJP का कांग्रेस पर वार, CM बोले-चुनावी चक्र से निकला राजस्थान, अब विकास को मिलेगी रफ्तार

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें