राजस्थान निकाय चुनाव: गहलोत का खरीद-फरोख्त के आरोप, सरकार का पलटवार
राजस्थान निकाय चुनाव: गहलोत का खरीद-फरोख्त के आरोप, सरकार का पलटवार राजस्थान के गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने कहा कि कांग्रेस अपनी हॉर्स ट्रेडिंग की संस्कृति बीजेपी पर थोपना बंद करे. पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने निकाय…

सौजन्य से:- ABP News
राजस्थान निकाय चुनाव: गहलोत का खरीद-फरोख्त के आरोप, सरकार का पलटवार
राजस्थान के गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने कहा कि कांग्रेस अपनी हॉर्स ट्रेडिंग की संस्कृति बीजेपी पर थोपना बंद करे. पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने निकाय चुनाव में खरीद-फरोख्त के आरोप लगाए हैं.
राजस्थान निकाय चुनाव के बाद पार्षदों की खरीद-फरोख्त को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के आरोपों पर भजनलाल शर्मा की सरकार ने पलटवार किया है. गृह राज्य जवाहर सिंह बेढम ने गहलोत के दो दो करोड़ रुपए के प्रलोभन के आरोपों को पूरी तरह गलत और बेबुनियाद बताया है. कांग्रेस के सीनियर नेता गहलोत ने आरोप लगाया था कि बीजेपी बोर्ड बनाने के लिए पार्षदों को करोड़ों रुपए का प्रलोभन दे रही है.
'कांग्रेस अपनी हॉर्स ट्रेडिंग की संस्कृति BJP पर थोपना करे बंद'
गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने कहा कि कांग्रेस अपनी बाड़ेबंदी और हॉर्स ट्रेडिंग की संस्कृति भाजपा पर थोपना बंद करे. उन्होंने आरोप लगाया कि 2020 में अपनी सरकार बचाने के लिए अशोक गहलोत ने खुद विधायकों की बाड़ेबंदी की थी. उन्होंने बीएसपी विधायकों के समर्थन का भी जिक्र किया.
बीजेपी के बोर्ड जनता के जनादेश से बन रहे- जवाहर सिंह बेढम
गृह राज्य मंत्री ने कहा कि बीजेपी के बोर्ड जनता के जनादेश और समर्थन से बन रहे हैं, नोटों से नहीं. उन्होंने गहलोत सरकार पर भ्रष्टाचार और जलजीवन मिशन में घोटाले के आरोप लगाते हुए कहा, ''भजनलाल शर्मा की सरकार ने भ्रष्टाचार और पेपर लीक के मामलों में कड़ी कार्रवाई की है.'' बेढम ने दावा किया कि कांग्रेस की अंदरूनी फूट अब जनता के सामने है.
दोबारा मतदान वाले वार्डों में रिजल्ट घोषित
उधर, राजस्थान नगर निकाय चुनाव के तहत जिन वार्डों में दोबारा वोटिंग हुई थी, उनके रिजल्ट घोषित कर दिए गए हैं. जयपुर नगर निगम के बचे हुए चारों वार्डों में कांग्रेस को जीत मिली है, जबकि कोटा में तीन वार्डों में हुए री-पोल में दो पर बीजेपी और एक पर कांग्रेस ने कब्जा जमाया है.
वहीं, जोधपुर नगर निगम के वार्ड 50 का नतीजा भी बुधवार को हुए री-पोल के बाद घोषित किया गया. बीजेपी उम्मीदवार हेमाराम चौधरी ने कांग्रेस के युवराज सिंह को 83 वोटों से मात दी. हेमाराम चौधरी को 1725 वोट मिले, जबकि युवराज सिंह को 1642 वोट मिले, जिसमें ईवीएम से 1641 और एक पोस्टल बैलेट शामिल है.
जोधपुर नगर निगम: गहलोत के गढ़ में कांग्रेस को बड़ा झटका, BJP को मिला बहुमत
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद का परिणाम जारी: 6 लाख से ज्यादा वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे

ACTION PLAN : सीएम भजनलाल शर्मा आज करेंगे नवनिर्वाचित निकाय प्रमुखों से संवाद, तय होगा 100 दिन का रोडमैप

From the edge of extinction, two captive-bred Great Indian Bustards released into wild in Rajasthan


